×

Aaj ka lucky number: मूलांक 1 के जातक होते हैं बेहद ईमानदार, सत्ता और पैसा है इनकी कमजोरी

Lucky Number 1: आपका मूलांक आपके व्यक्तित्व का परिचय होता है। किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को उसके मूलांक से आसानी से जाना जा सकता है। तो आज जानिए कैसे होते हैं 1 मूलांक के व्यक्ति।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By aman
Published on: 8 April 2022 12:39 PM GMT
aaj ka lucky number 1 people of mulank 1 are very honest power and money are their weakness
X

प्रतीकात्मक चित्र 

Aaj Ka Lucky Number : ज्योतिषशास्त्र में मूलांक (Mulank) व्यक्ति के जन्म तारीख के जोड़ को ही कहा जाता है। क्या आपको पता है इन मूलांक का आपके जीवन, स्वाभाव, विशेषताओं, गुण-अवगुण और परिस्तिथियों पर कितना गहरा प्रभाव पड़ता है? जी हां, आपका मूलांक आपके व्यक्तित्व (Personality) का परिचय होता है। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को उसके मूलांक से आसानी से जाना जा सकता है।

इसी क्रम में आज हम आपको मूलांक 1 (Mulank 1) के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं। सबसे पहले तो यह जानना बेहद जरूरी है, कि मूलांक के अंतर्गत किस तारीख में जन्मे लोग आते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो ऐसे लोगों का मूलांक 1 होता है।

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है

मूलांक का आपके जीवन और स्वभाव पर बहुत गहरा असर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य मूलांक 1 का स्वामी ग्रह है, जिसे जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। तो आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें मूलांक 1 के जातकों के बारे में :


मूलांक 1 वाले जातकों का गुण

-मूलांक 1 के अंतर्गत आने वाले लोगों के अंदर ईमानदारी और आत्मसम्मान जैसे गुणों की अधिकता होती है।

-इन लोगों के अंदर किसी भी काम के नेतृत्व की गज़ब की क्षमता होती है।

-ये लोग अपने मंज़िल के प्रति बेहद फोकस होते हैं।

-अपने जीवन में ये दूसरों से सहायता लेना पसंद नहीं करते।

-अपने दम पर बिना किसी की मदद लिए अपनी मंज़िल तक पहुंचना इनके लिए गर्व की बात होती है।

-लोगों से कम घुलने-मिलने के स्वाभाव के कारण इन्हें बेहद घमंडी और अहंकारी भी माना जाता है।


-मूलांक 1 वाले जातक स्वभाव से निडर और साहसी होते हैं।

-घर में ऐसे लोगों की भूमिका एक मुखिया के तौर पर होती है। चाहे ये घर में उम्र में सबसे छोटे ही क्यों ना हो, लेकिन इनके परिवार के अन्य किसी भी उम्र के सदस्य इनकी रजामंदी और राय के बगैर कुछ काम नहीं करते। बता दें, कि घरेलू मामलों में अगर कोई इन्हें हानि पहुंचाने का भी कार्य करता है तो भी ये जरूरत पड़ने पर उसकी सहायता करते हैं।

-प्रोफेशनल मामलों में मूलांक 1 के लोग एक बेहतरीन प्रबंधक साबित होते हैं।

-इसके अलावा ये लोग सरकारी सेवाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

-इतना ही नहीं ये लोग मेहनत कर भारत के सर्वोच्च सरकारी पद आई.ए.एस (IAS) या पी.सी.एस (PCS) अधिकारी भी बन सकते हैं।

-पढ़ाई में बेहतरीन होने के कारण मूलांक 1 के जातक डॉक्टर-सर्जन, डेंटिस्ट, समाचार पत्रों, पत्रिकाओ, सिनेमा, प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी इत्यादि किसी क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं।


मूलांक 1 जातकों के अवगुण

-आतंरिक शक्ति से मज़बूत मूलांक 1 के जातक कभी -कभी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से भी नहीं रुकते हैं। जिससे सामने वालो को बेहद कष्ट होता है।

-मूलांक 1 के जातकों को शानो शौकत के साथ रहना और उसे दिखलाना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे अत्यधिक खर्च करने से भी नहीं घबराते हैं।

-बेहद खर्चीला स्वाभाव होने के कारण कई बार इन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

-सत्ता और शक्ति का नशा कई बार इन्हें लाचार कर देता है। इस चक्कर में मिली असफलताओं से ये लक्ष्य से काफी दूर हो जाते हैं।


शुभ अंक

मूलांक 1 के जातकों के लिए मूलांक 1,2, 3 और 9 वाली तारीख और नंबर शुभ होते हैं।

शुभ दिन

रविवार और सोमवार के दिन मूलांक 1 के लोगों के लिए बेहद शुभ माना गया है।

शुभ रंग

मूलांक 1 के लोगों के लिए पीला, सुनहरा या नारंगी रंग शुभ होता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story