×

Aaj Ka Lucky Number: जानिए कितना लकी है आपके लिए आज का दिन, इन राशि के जातकों को मिलेगा फल

Aaj Ka Lucky Number 2 April 2024: आज का दिन यानि 2 अप्रैल, 2024 आपके लिए कितना लकी है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 2 April 2024 2:39 PM GMT (Updated on: 2 April 2024 2:39 PM GMT)
2 Number is Lucky For You
X

2 Number is Lucky For You (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Lucky Number 2 April 2024: 2 अप्रैल का दिन आपके लिए कितना ख़ास है और इसको किस राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है आज हम इसके बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां हैं वहीँ हर राशि का स्वामी ग्रह भी होता है। इन सभी राशियों का आंकलन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। वहीँ आज का दिन किस राशि के जातक के लिए सबसे उत्तम रहेगा आइये जानते हैं।

कितना लकी है आपके लिए आज का दिन (Lucky Number 2 For You)

आज यानि 2 अप्रैल 2024 को मंगलवार है जिसे भगवान् हनुमान को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही आज का दिन शीतला अष्टमी के रूप में भी मनाया जा रहा है। इस दिन का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है क्योंकि इस दिन माता पार्वती के रूप शीतला माता का पूजन किया जाता है और बसौड़ा की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है की इस दिन बासी खाने का माँ को भोग लगाया जाता है। कहा जाता है इस दिन माताएं अपनी संतान की सुख समृद्धि और दीर्घ आयु के लिए व्रत रखतीं हैं। साथ ही शीतला माता की पूजा भी करतीं हैं। लखनऊ के शीतला मंदिर में एक रात पहले ही माँ को भोग लगाने और उनके दर्शन करने के लिए भीड़ लग जाती है। वहीँ आज की 2 तारीख को लेकर ये भी मान्यता है की ये दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होती है। वहीँ ये कुछ लोगों के लिए मुश्किलों भरा दिन भी हो सकता है। ऐसे में आपको इस दिन क्या क्या करने से परहेज़ करना चाहिए आइये जान लेते हैं।

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए ये दिन सामान्य रहने वाला है। वहीँ उन्हें कुछ स्वस्थ लाभ होगा और किसी तरह की अगर कोई लम्बी स्वास्थ सम्बन्धी परेशानी है तो उससे छुटकारा भी मिल सकता है। वहीँ आपके करियर के लिए ये एक अच्छा दिन साबित हो सकता है और अगर आप किसी व्यवसाय या नौकरी पेशा है तो आपको आपकी मेहनत का आज फल मिल जायेगा।

वृषभ राशि - आपको इस दिन थोड़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। किसी भी चीज़ को लेकर व्यर्थ में स्ट्रेस न लें। ग्रहों की दशा आपको आर्थिक लाभ भी दे सकती है। कार्यों में आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ मिलने के भी संयोग बनते नज़र आ रहे हैं। आज का ये दिन और 2 अंक आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वहीँ पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है।

मिथुन राशि - आपको ऑफिस में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकतीं हैं। वहीँ अगर आपका कोई व्यवसाय है तो उसमे आपको तरक्की मिल सकती है। आज के दिन अगर आपको किसी तरह की राय की ज़रूरत है तो अपने परिवार के सदस्यों की बात को मानने से आपको लाभ होगा। आज का अंक 2 आपके लिए कोई न कोई शुभ समाचार लेकर आया है।

कर्क राशि-आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। साथ ही इस दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा और कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने बजट का विशेष ख्याल रखना होगा। ज़रूरी चीज़ों को प्रार्थमिकता देते हुए ही खरीदारी करें। आज के दिन आप कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुल मिलकर ये दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है।

कन्या राशि- आज का दिन आपको स्वास्थ के प्रति सतर्क रखने का दिन है ऐसे में जितना हो सके अपने खान-पान और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। लेकिन भाग्य की बात करें तो ये दिन आपके लिए प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों से काफी अच्छा रहने वाला है। जिससे आपको तरक्की मिलेगी। आज का ये दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है।

तुला राशि- आज आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी लेकिन साथ ही आप पर कार्यभार भी बढ़ता नज़र आ रहा है। कई तरह की ज़िम्मेदारियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और ऐसे में आपको अपने सीनियर्स की राय को मानना सही रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज के दिन आपको स्वास्थ सम्बन्धी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवशयकता है। अगर आप अभी सिंगल हैं तो आपको कोई नया साथी मिल सकता है और आपकी लव लाइफ बेहतर होने वाली है।

मकर राशि- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ होगा उन्हें आर्थिक लाभ होने के साथ साथ कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है। करियर के लिए और व्यवसाय के लिए आज का दिन बेहद होगा।

कुंभ राशि- आज का दिन पारिवरिक कलह का हो सकता है ऐसे में आपको थोड़ा धीरज रखने की ज़रूरत है। व्यर्थ के वाद विवाद से आपको बचने की ज़रूरत है।

मीन राशि- अगर आपका पैसा कहीं काफी समय से फंसा है तो वो आपको वापस मिलने के संकेत मिल रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के योग बनते नज़र आ रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story