TRENDING TAGS :
Aaj ka lucky number: मूलांक 2 के व्यक्ति होते हैं बेहद कलात्मक और कोमल ह्रदय वाले
AAj ka lucky number: मूलांक 2 का स्वामी चन्द्रमा होता है। जिन लोगों का जन्म इस मूलांक के व्यक्ति सहृदय, कल्पनाप्रिय, भावुक एवं मधुरभाषी होते हैं।
मूलांक 2 के व्यक्ति होते हैं बेहद कलात्मक और कोमल ह्रदय वाले Image Social Media
Aaj ka lucky number: किसी भी व्यक्ति का स्वाभाव, सोच,और व्यक्तित्व उसके मूलांक नंबर पर भी निर्भर करता है। व्यक्ति का मूलांक उसके जन्म तिथि का जोड़ होता है। जिसे अंकशास्त्र में उसके व्यक्तिव्य से जोड़ कर देखा जाता है। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 व 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है।
मूलांक 2 का स्वामी चन्द्रमा होता है। जिन लोगों का जन्म इस मूलांक के व्यक्ति सहृदय, कल्पनाप्रिय, भावुक एवं मधुरभाषी होते हैं। इन लोगों की मन:स्थिति भी कभी एक-सी नहीं रहती। समय -समय पर इनके विचार बदलते रहते हैं। इस मूलांक के लोग शारीरिक रूप से कमजोर और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। इस मूलांक के जातकों को किसी को 'ना' कहना बिलकुल भी नहीं आता। ये हमेशा दुसरो की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
इतना ही इस मूलांक के जातकों को प्रेम तथा सौंदर्य में महारथ हासिल होती है। लेकिन ये थोड़े शक्की स्वाभाव के होने के कारण इनके मन में आशंका-कुशंका बनी रहती है , जिसकी वजह से इनके अंदर आत्मविश्वास की बेहद कमी रहती हैं।
कौन सा दिन होता है खास
चन्द्रमा स्वामी ग्रह होने के कारण मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहद शुभ होता है।
शुभ तारीख और नंबर
मूलांक 2 के जातकों के लिए 2, 11, 20 व 29 तारीखें अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसके अलावा 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22 एवं 25 तारीखें मध्यम शुभ मानी जाती हैं। इनके लिए इन दिवसों तथा तारीखों में किसी भी कार्य को प्रारंभ करना अभूतपूर्व सफलता देता है।
शुभ रंग
मूलांक 2 के जातकों के लिए पिस्ता रंग और सफेद रंग दोनों ही बेहद शुभ होता है।
रत्न
रत्नों में मोती व चांदी की अंगूठी को पहनना इनके लिए शुभ फलदायी होता है।
विशेषताएँ :-
- मूलांक 2 वाले जातक मन से बहुत चंचल होते हैं। स्वभावतः ये लोग काफी अस्थिर होते हैं। ऐसे व्यक्ति एक ही समय में कई काम करना चाहते हैं, जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन, बावजूद इसके ये लोग कभी भी किसी भी काम करते वक़्त लापरवाही बिलकुल नहीं करते है ।
- अपने ग्रह स्वामी चंद्रमा के भांति इनका ह्दय भी चंद्रमा की ही तरह कोमल होता है। ऐसे जातक छोटी -छोटी बातों पर भी बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। कई बार उन्हें मजाक में कही हुई बात भी दिल पर लग जाती है। ऐसे जातक दूसरों को दुख में देखकर बैचैन हो जाते हैं।
- मूलांक 2 वाले व्यक्ति काफी कलात्मक होने के साथ उनकी रुचि नवीन चीजों को रचनात्मक तरीके से करने में होती है। इन जातकों को साज-सज्जा का भी काफी अधिक शौक होता है। नृत्य, संगीत और कला से इन जातकों को बहुत प्रेम होता है। इसलिए इस मूलांक के अधिकतर जातक इसी क्षेत्र में अपना करियर भी बनाते हैं।
- मूलांक 2 के व्यक्तियों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होने के कारण इन जातकों का शुक्र ग्रह भी अच्छा हो जाता है। ये जातक दिखने में भले बहुत सुंदर नहीं होने के बावजूद लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इतना ही नहीं ये जातक पल में अनजान शख्स को भी दोस्त बना लेने की भी खूबी रखते हैं।
- दूसरे के मन की बात जान लेने जैसे अद्वितीय गुण भी इस मूलांक के जातको में भरी होती है। ये लोग दूसरों की भावनाओं का बहुत आदर करते हैं। मूलांक 2 के लोग कभी भी दूसरों को ठेस पहुंचाने वाली बात नहीं करते हैं। दूसरे की भावनाओं का आदर करना इन्हें बखूबी आता है।
- शिक्षा के मामलों में ये जातक अच्छे होते है। ये लोग बेहद कल्पनाशील होने के कारण अच्छे लेखक भी बन सकते हैं। लेकिन कई बार चंचल मन होने के कारण ये लोग पढाई से भटक जाते हैं या पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं।