×

Aaj ka Lucky Number: मूलांक 9 के जातकों को होती है आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति

Aaj ka Mulyank: मूलांक 9 वाले लोग अच्छा प्रदर्शन करते है। ये लोग काफी लोकप्रिय होते हैं।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 27 April 2022 7:47 AM GMT
Aaj ka Mulyank numbar
X

आज का मूलांक नंबर 9 (Social media)

Aaj ka Mulyank: अंकशास्त्र ( Numerology ) ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है जिससे व्यक्ति के जन्मांक या मूलांक के जरिये उसके गुण , दोष , स्वाभाव , विचार और करियर इत्यादि का अनुमान लगाया जा सकता है। बता दें कि मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्मतिथि का जोड़ होता है। आज इसी श्रेणी में हम मूलांक 9 के जातकों के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के दिनांक 9, 18, और 27 को हुआ हो तो उनका मूलांक 9 माना जाता है और ये लोग आजीवन 9 अंक से किसी न किसी रूप में प्रभावित होते रहेंगे। मूलांक 9 वाले व्यक्ति बहुत ही परिश्रमी, और क्रोधित होने के साथ हरफनमौला स्वभाव के होते है। बता दें कि मंगल ग्रह उत्साह और ऊर्जा का कारक ग्रह है अत: मूलांक 9 वाले जातक उत्साही, उर्जावान एवं चुलबुल स्वभाव के ही होते हैं। ये लोग शरीर से बलिष्ठ होते है। इस मूलांक के जातकों को हंसी-मजाक बेहद पसंद होता है। और ये लोग अपने मित्रो में काफी लोकप्रिय होते हैं।

अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही ढूंढने की इस मूलांक के लोग हरसंभव कोशिश करते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थिति से निबटने का हिम्मत रखते हैं। इतना ही नहीं ये लोग सैद्धान्तिक तथा अनुशासन प्रिये होते हैं। हालाँकि इनका प्रारम्भिक काल संघर्षपूर्ण व्यतीत हो सकता है लेकिन जीवन के संघर्ष के मूलमंत्र को अपनाकर ये जातक अजेय बन जाते है।

ग्रह स्वामी

मूलांक 9 के जातकों का ग्रह स्वामी मंगल माना जाता है। चूँकि इनके स्वाभाव में मंगल का प्रभाव होता है इसलिए ये लोग किसी तरह का विरोध सहन नहीं कर पाते है। इस मूलांक के जातक खेल कूद ( Sports) , सेना ( Defence) पुलिस सेवा ( IAS, IPS Service ) से संबंधी क्षेत्रों में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये लोग साहसिक और दृढ इच्छा शक्ति के बल पर अनेक उपलब्धियाँ भी हासिल करते हैं।

मूलांक 9 के जातक हमेशा मान -सम्मान की चाहत रखते है। कई बार मान- सम्मान न मिले तो ये लोग बौखला तक जाते है। अपनी जिंदगी में ये लोग हमेशा चैलेंज को स्वीकार कर आगे बढ़ते है। इन जातकों के जीवन में दुर्घटना भी बहुत आती है। जिसके कारण इन्हें संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस मूलांक के जातक किसी के अधीन काम करना बिलकुल पसंद नही करते हैं ।

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन (Family and Marriage Life)

मूलांक 9 वाले जातको का प्रारम्भिक जीवन कष्टमय हो सकता है। इन्हें गिरकर चोट लगने का डर बना रहता है। इस मूलांक के जातक अपने सगे - संबंधियों को खूब लाभ पहुंचाने के साथ खुद की भी बहुत तरक्की करते हैं। लेकिन कई बार इन लोगों की भाई-बहनों के साथ वैचारिक भिन्नता तथा उसके कारण मनमुटाव होने की भी स्थितियां बनती रह सकती है।

इस मूलांक के लोग विपरीत लिंग ( स्त्री या पुरुष ) के प्रति शीघ्र ही आकर्षित हो जाते है। लेकिन इस मूलांक वाले पुरुषों के प्रेम सम्बन्ध ( Love Relation) स्थाई नहीं हो पाते हैं। इन पुरुषों के अहंकार के कारण उनके संबंधों में दरार होते हुए देखा गया है। इस मूलांक के पुरुष हमेशा सुन्दर नारी के तलाश में रहते है। इस मूलांक के पुरुषों के विवाहेतर सम्बन्ध से नकारा नहीं जा सकता। ऐसे जातक उनके अनुसार चलने वाले जीवन साथी की चाहत रखते ।

इस मूलांक के लोग भोग- विलास में ज्यादा विशवास रखते है। इनलोगों का गृहस्थ जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण सम्बन्ध बना रहता है।

आर्थिक स्थिति (Economic Status)

आर्थिक दृष्टि से मूलांक 9 वाले बेहद मजबूत होते है। इनके पास बहुत ज्यादा जमीन -जायदाद होती है। इतना ही नहीं विरासत में मिली जमीन पर प्रायः इनलोगों को उसमे वृद्धि ही करते देखा गया है। इनकी आर्थिक स्थिति परिवर्तनशील रहती है।

इस मूलांक के जातको को ससुराल पक्ष से भी धन मिलते है। लई बार आपको लड़ाई- झगड़े वाले जमीन से भी इन्हें धन की प्राप्ति हो सकती है। ये जातक बेहद खर्चीले भी होते हैं। कई बार ये अपनी अपने हैसियत से ज्यादा भी खर्च कर देते है।

स्वास्थ्य (Health )

मूलांक 9 के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लेकिन ये लोग मुख्यतः सिर दर्द , चोट, रक्तविकार, बुखार, पेट का रोग आदि से परेशान हो सकते हैं। चूँकि मंगल अग्नि का कारक माना जाता है इसलिए इन लोगों को उससे सावधानी बरतनी जरुरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता की थोड़ी कमी होने के कारण ये लोग मौसम में परिवर्तन में स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी न समस्या से घिर जाते है। इसलिए इन्हें अपनी इम्युनिटी बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए।

शिक्षा (Education)

मूलांक 9 वाले जातक तीक्ष्ण बुद्धि के धनी होते है। इनलोगों की तार्किक शक्ति बहुत ही प्रबल होने के कारण कारण ये जातक अध्ययन में हमेशा अव्वल होते हैं। इस मूलांक के लोग अपनी बौद्धिकता के बल पर जीवन में बहुत ही ज्यादा तरक्की करते हैं। मूलांक 9 जातक कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल से संबंधित शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इतना ही नहीं ये लोग टेक्निकल डिग्री जैसे इंजीनियरिंग ( Engineer ) इत्यादि की पढाई में ज्यादा सफल होने के साथ उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में भी सफ़ल रहते हैं। हालाँकि इनकी प्रारंभिक शिक्षा किंचित व्यवधान के साथ ही पूर्ण हो सकती है।या कई बार तो इनको अपनी शिक्षा बीच में ही छोडनी पड सकती है।

विषय रूचि

इस मूलांक के जातकों को विज्ञान में सबसे ज्यादा रुचि होती है। कला के क्षेत्र में भी इनका कोई सानी नहीं होता है।

कार्यक्षेत्र( Profession)

टेक्निकल क्षेत्र में मूलांक 9 वाले जातक बहुत अच्छा प्रदर्शन करते है। ऐसे जातक प्रायः इंजिनियर या डाक्टर के क्षेत्र में ( Doctor profession) अच्छा नाम कमाते हैं। इसके अलावा ये लोग खेल कूद ( Sports) , सेना ( Defence)और पुलिस सेवा ( IAS, IPS Service ) में भी अपना परचम लहरा सकते हैं। अग्नि या बिजली ( Electric) से सम्बंधित कामों से जुड कर भी ये जातक अच्छा लाभ कमा सकते है। इस मूलांक के जातक साहस अथवा जोखिम भरा कामों में भी सफलता प्राप्त कर सकते है। इतना ही नहीं राजनीति, टूरिज्म, घुडसवारी , अध्यापन के क्षेत्र में ट्रेनिंग ( Work in Teacher Training college ) देने वाले कार्य में भी ये लोग अच्छा नाम कमा सकते है। ये जातक व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

कमजोरी (Weakness)

अतयधिक क्रोध और उसपर नियंत्रण नहीं कर पाना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। आमतौर पर अहंकारी स्वभाव होने के कारण कभी -कभी इनके मित्र भी शत्रु बन जाते है।

ये जातक हमेशा साहसिक और जोखिम भरा काम करने में विशवास रखने के कारण कई बार परेशानी में भी पड़ जाते है। गाड़ी तेज रफ़्तार इन्हें बेहद पसंद होने के कारण कई बार इनलोगों की दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। अपने दुश्मन या शत्रु को कभी कमजोर समझने की गलती इनलोगों को नहीं करनी चाहिए।

उत्तम सलाह (Best Advice )

इन जातकों को मंगल ग्रह की उपासना करनी चाहिए। हनुमान जी की उपासना करने से इनलोगों की सभी समस्याये शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। इतना ही नहीं रोज़ाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से इन्हें आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की परेशानी को भी इनलोगों को हनुमान अष्टक का पाठ करने की सलाह दी जाती है। यदि घर में क्लेश हो तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने की सलाह दी जाती है। इन जातकों को धूम्रपान एवं शराब का बिलकुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा अचानक कोई न कोई दुर्घटना घट भी सकती है।

शुभ दिशा:

दक्षिण ( South )

शुभ धातु (Metal) :

सोना

मूलांक 6 वाले व्यक्ति के साथ इन जातको की अच्छी मित्रता रहती है। लेकिन मूलांक 4 वाले व्यक्ति से आपको हमेशा सचेत रहना चाहिए। कई बार इस अंक वाले व्यक्ति से आपकी मित्रता शत्रुता में भी बदल सकती है।

शुभ तारीख

किसी भी महीने की 9,18 तथा 27 तिथियां

शुभ

रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार

शुभ रंग:

लाल, नारंगी व गुलाबी। इसलिए इन्हें अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करने से भाग्य आपका साथ देगा।

शुभ महीना :

सितंबर, जून

शुभ दिन :

रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story