Aaj ka lucky number: मूलांक 7 के जातक होते हैं सौभाग्यशाली, मुश्किल वक्त में भी रहते हैं शांत

Aaj ka Mulyank: मूलांक 7 के लोग भाग्यशाली होने के साथ काफी मेहनती भी होते हैं।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 25 April 2022 8:53 AM GMT
Aaj ka lucky number
X

आज का मूलांक (Social media)

Aaj ka lucky number: अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की एक अनोखी विधा जिसमें व्यक्ति के स्वभाव, गुण, धर्म और उसके संभावित भविष्य को जानने के लिए अंकों का प्रयोग कर अनुमान लगाया जाता है। बता दें कि मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख का जोड़ होता है। ज्योतिष विद्या के अनुसार मूलांक का हमारे जीवन में काफी खास महत्व होने के साथ जरिए व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाले चक्र अनुमान लगाया जा सकता है।

इतना ही नहीं इसके माध्यम से जातक अपने करियर, विवाह योग, लव लाइफ और कई सारी जानकारी ले सकते हैं। इसी श्रेणी में हम आज मूलांक 7 वाले जातकों के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने के 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 7 माना जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 7 के जातक काफी सौभाग्यशाली माने जाते है। अंक ज्योतिष के मुताबिक ये लोग अपने जीवन में खूब दौलत और शोहरत कमाते हैं। कामयाबी सदा इन लोगों के साथ रहती है। इस मूलांक के जातकों को जिंदगी में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है।

स्वभाव

मूलांक 7 वाले जातक बहुत भाग्यशाली होने के साथ काफी मेहनती भी होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन जातकों का भाग्य हमेशा इनके साथ रहता है ऐसे लोग अपने जीवन में खूब दौलत और शोहरत कमाते हैं। इतना ही नहीं अपने कार्यक्षेत्र में भी ये लोग खूब तरक्की करते हैं। इस मूलांक के जातक बेहद रहस्यमयी तरह के होते हैं। ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। लेकिन इन लोगों के बिगड़े हुए काम बड़े आसानी से बन भी जाते हैं। मूलांक 7 के जातकों को जिंदगी में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। एकाग्रता में इन लोगों का कोई तोड़ नहीं होता है। धैर्य शक्ति इनलोगों के अंदर लोग दूसरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा होती है। मुश्किल वक्त में भी मूलांक 7 के जातक एकदम शांत रहते हैं।

ग्रह स्वामी

मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु को माना जाता है। इस मूलांक के जातक दार्शनिक और चिंतक स्वभाव के कारण हमेशा किसी न किसी शोध में व्यस्त ही रहते हैं। इतना ही नहीं ये लोग जीवन में आध्यात्मिक खोज की तलाश में भी रहते हैं।

शुभ रंग

सुनहरी रंग मूलांक 7 के जातक़ो के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

शुभ दिन

रविवार, सोमवार और गुरुवार का दिन मूलांक 7 के जातक के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इन्हें इस दिन काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

शुभ तारीख

मूलांक 7 के जातकों के लिए किसी भी महीने की 3 और 6 तारीख शुभ मानी जाती है। जातक अपना कोई भी शुभ काम इन तारीखों पर प्रारम्भ करें तो सफलता निश्चित ही मिलती है।

मित्र

मूलांक 5 और 6 वाले जातक मूलांक 7 वालों के सबसे अच्छे मित्र होते हैं। अधिकतर इन लोगों की मित्रता बुद्धि-जीवियो से ही होती हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story