TRENDING TAGS :
Aaj ka Mantra in Hindi: हर रोज नियम से करें इनका जाप, आज का मंत्र देंगे धन और सफलता चूमेगी कदम
Aaj ka Mantra in Hindi: जीवन में खुश रहने के लिए अगर धार्मिक नियमों पर चला जायें तो सफलता कदम चूमती है, जानते है आज का मंत्र जो आपको सफल और धन देंगे...
Aaj ka Mantra in Hindi: जीवन में पॉजिटीविटी और शांति लाने में मददगार हैं। धार्मिक मंत्र और उपाय नि मंत्रों का जाप श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए तो यह हमारे जीवन की अनेक परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। यहां कुछ प्रमुख मंत्रों का जाप करें, जो परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। इनको नियमित जाप आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और खुशहाली लाता है। यह न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार और समाज के लिए भी कल्याणकारी है।
जीवन में खुशहाली लाने के लिए आज का मंत्रा:
सूर्य मंत्र ॐ सूर्य देवाय नमः सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद एक लोटे में लाल फूल, सिंदूर और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्पित करें। इस दौरान इस मंत्र का 11 बार जाप करें। सूर्य देव को सुख-समृद्धि का देवता माना जाता है, और इस मंत्र के नियमित जाप से जीवन में आने वाली परेशानियां समाप्त होती हैं।
मंत्र: ॐ नमः शिवाय शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाते हुए इस मंत्र का उच्चारण करें। आप रुद्राक्ष की माला से भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र के नियमित जाप से मन शांत होता है और जीवन से चिंताएं दूर होती हैं।
बजरंगबली का मंत्र ॐ हं हनुमते नमः यदि किसी व्यक्ति को घबराहट, डर, चिंता या किसी कार्य में सफलता की आवश्यकता हो, तो इस मंत्र का जाप करें। शनिवार के दिन लाल चंदन की माला से 551 बार जाप करने से बाधाएं दूर होती हैं। इस मंत्र का रोजाना जाप करने से दुख और कलेश समाप्त होते हैं।
श्री राम का मंत्र श्री राम जय राम, जय जय राम यह मंत्र मानसिक शांति और सकारात्मकता प्रदान करता है। इस मंत्र का जाप करने से मन के सभी नकारात्मक विचार दूर होते हैं और चिंताओं से मुक्ति मिलती है।
भोजन करने का मंत्र ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै।तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:। भोजन से पहले इस मंत्र का जाप करना भगवान के प्रति आभार प्रकट करने का एक तरीका है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसमें व्यक्ति भोजन के लिए ईश्वर का धन्यवाद करता है।इन मंत्रों का नियमित जाप न केवल मन को शांत करता है बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाने में भी सहायक होता है।
रोज करें कृष्ण मंत्र
भगवान श्री कृष्ण श्री हरी विष्णु के आठवे अवतार माने जाते हैं। प्रभु की लीलाओं से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। वहीं, कुछ मंत्र ऐसे भी हैं, जिनका जाप करने से भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से आप आध्यात्मिक और मानसिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यहां कुछ प्रमुख मंत्र बताएं गए हैं, जिनका जाप करने से आपको कई विशेष लाभ मिल सकते हैं-
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः रोजाना प्रात काल उठकर स्नान करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करने से जीवन के कष्टों को दूर कर प्रभु श्री कृष्ण की कृपा पा सकते हैं।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे इस मंत्र का जाप करने से आपका मन पूरी तरह से शांत हो सकता है और आप प्रेम और भक्ति की भावना से भर जाएंगे। वहीं, इस मंत्र का 108 बार जाप करने से घर की सुख समृद्धि भी बनी रहती है।
ॐ कृष्णाय नमः यह मंत्र भगवान कृष्ण की पूजा और स्मरण के लिए लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से आपको मानसिक और आध्यात्मिक शान्ति मिल सकती है।
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:अपने घर में सुख और शांति बनाए रखने के लिए इस मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें। घर में क्लेश या नकारात्मकता होने पर इस मंत्र का जाप करने से सुख शांति का माहौल बना रहेगा।
ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:यदि आपको विवाह में परेशानी आ रही है या आप प्रेम -विवाह करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप रोजाना करने से प्रेम-संबंधों में सुधार हो सकता है साथ ही विवाह में आने वाली रुकावटों को भी दूर किया जा सकता है।इसलिए रोजाना सुबह या शाम के वक्त स्नान करने के बाद इन मंत्रो का जाप करें।