Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: आज के दिन आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता बहुत प्रशंसा आकर्षित करेगी। व्यक्तिगत बातों को अपरिचितों के साथ साझा न करें।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 July 2024 11:55 AM GMT
Aaj Ka Rashifal
X

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि

आज के दिन कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों के सहयोग से अपने कार्य को करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। कुछ लोगों का पिकनिक का भी प्रोग्राम हो सकता है। पढ़ने वाले छात्रों के कुछ मित्र ऐसे होते हैं जो खुद तो पढ़ते हैं लेकिन दूसरों को नहीं पढ़ने देते हैं ऐसे लोगों से होशियार रहें। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। लव पार्टनर से अनबन खत्म होगी और शाम को आप मिलेंगे। दोपहर बाद गुस्से के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - लाल है।


वृष राशि

आज के दिन कार्यस्थल पर आपका मन अशांत रहेगा। कोई काम करने में मन नहीं लगेगा। बच्चे उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए घर से दूर जाएंगे। छात्रों को पढ़ाई करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने खास रिश्तेदार या दोस्त को उधार रूपया देते समय ध्यान रखें, धन के लेन-देन से ही संबंध खराब होता है। लव पार्टनर से आपकी बात नहीं होगी। इस कारण से आपका मन बहुत परेशान रहेगा। हृदय रोग से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी होगी। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।


मिथुन राशि

आज के दिन कार्यस्थल से आप अपने काम के लिए निकलेंगे, तभी आपकी गाड़ी खराब हो जाएगी और गाड़ी को पैदल खींचना पड़ेगा। परिवार या बच्चों सहित आपको वाटर पार्क नहीं जाना चाहिए। पढ़ने वाले छात्र एक्स्ट्रा लेक्चर पढ़ने के लिए शिक्षक के पास जाएंगे। माता जी आपकी आर्थिक मदद करेंगी। जिससे आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी हो जायेगी। लवमेट के साथ आपका दिन बहुत ही सुखद रहेगा। बहुत अच्छा समय लवमेट के साथ बीतेगा। कुछ लोग पेट में दर्द के कारण परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ शाम को घूमने जाएंगे। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - लेमन है।


कर्क राशि

आज के दिन व्यवसायियों को अपने प्रतिभाशाली कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने के लिए आर्थिक लाभ देना होगा। घरेलू कामों को टालें नहीं समय पर उसे पूर्ण करें। पढ़ने वाले छात्र कुछ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अतिरिक्त इनकम के लिए आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रिय का साथ साझा करने से आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ पाएंगे। आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेकर असीमित आनंद का अनुभव करेंगे। अपने मित्रों के साथ आपको शांत रहना है और अपनी राय किसी भी बात पर नहीं देनी हैं। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।


सिंह राशि

आज के दिन कार्यस्थल पर मन के अनुकूल परिणाम लाने के लिए आपको सतर्क रुख अपनाने की जरूरत होगी। घर में किए गए कुछ बदलाव आपको आनन्दित करेंगे। नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र अपने करियर को मजबूत करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। पैसों की कोई तंगी आने की संभावना नहीं है। अगर लंबे समय से चली आ रही दोस्ती रोमांटिक मोड़ ले ले तो आश्चर्यचकित न हों। कुछ जातक नेत्र रोग से परेशान रहेंगे। आपको सभी पहलुओं में विवेकपूर्ण और सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।


कन्या राशि

आज के दिन कठिन व्यावसायिक परिस्थितियाँ आपको नवीन विचारों को व्यावहारिक उपयोग में लाने का मौका देंगी। निजी जीवन में सभी उलझनों को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य मदद का हाथ बढ़ायेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। बड़े वित्तीय सौदों पर बातचीत करते समय जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अपने प्रिय के साथ कैंडललाइट डिनर करने का लंबा इंतजार पूरा होने वाला है। आपको मोड़ पर गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। गुप्त शत्रु आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए उत्सुक रहेंगे। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - हल्का हरा है।


तुला राशि

आज के दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ कुछ समस्या का सामना करना पड़ेगा। आपके समय पर किए गए प्रयासों से वैवाहिक सुख में वृद्धि होने की संभावना है। विद्यार्थी प्रश्न पत्र को कई बार सॉल्व करें। महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत करने में वित्तीय समस्याएँ आ सकती हैं। एक मनोरंजक यात्रा आपके प्रेम रिश्ते में नई जान डालकर उसे बोरियत से बचाएगी। व्यक्तिगत निराशाएँ आपको कुछ अवसाद में डाल सकती हैं। आप उम्मीद कर सकते हैं कि मित्र किसी कठिन परिस्थिति में आपका साथ देंगे। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा भूरा है।


वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको अपनी मेहनत पर जितना विश्वास होगा उतनी ही सफलता मिलेगी। आपको बच्चों के साथ धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि वे आपसे कम अनुभवी हैं। पढ़ने वाले छात्र किसी के अनुभव से बहुत कुछ सीखेंगे। निवेश में जितना समय ज्यादा होगा उतना ही रिटर्न अच्छा आएगा। आप अपने लव पार्टनर को जानने और समझने में समय व्यतीत करेंगे। रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से क्रोध से बचना चाहिए क्योंकि इससे शारीरिक और मानसिक शांति भंग होती है। समूह गतिविधियों को कुछ समय के लिए स्थगित करना आपके हित में रहेगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - ग्रे है।


धनु राशि

आज के दिन आप नई तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण मशीन खराब हो जाने के कारण काम थोड़ी देर के लिए बाधित रहेगा। अनजान परिचितों के साथ पारिवारिक रहस्य साझा करने से बचें। पढ़ने वाले छात्रों को बहुत ज्यादा दोस्ती में नहीं पड़ना चाहिए। आप संपत्ति निवेश में जल्दबाजी में निर्णय लेने से खुद को रोकें। जीवन में प्रेम की बड़ी आवश्यकता है। प्रेम बहुत कुछ सीखाता है। आप मोबाइल पर कमेडी शो देखेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्नचित हो जाएगा। आप भौतिक जरूरतों की ओर आकर्षित होंगे। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - हल्का पीला है।


मकर राशि

आज के दिन वरिष्ठों की मदद से नए उद्यमों की योजनाएँ सुव्यवस्थित हो जायेंगी। परिवार में रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों को डिफेंस के क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रयास करना चाहिए। आपकी बुद्धिमता किसी प्रकार की आर्थिक समृद्धि में मदद करेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ ऐसी जगह की तलाश करेंगे। जहां पर आपको कोई डिस्टर्ब ना करे। जिस जगह पर आप खुले मन और भय के बिना बात कर सकें। शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। सभी प्रकार की बीमारियों में आपको आराम मिलेगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - मटमैला है।


कुम्भ राशि

आज के दिन कार्यस्थल पर बहुत पुराने किसी निर्णय को अंतिम रूप दिया जाएगा। आप घर पर निजी जीवन को झंझटों से मुक्त और मनोरंजन से भरपूर पायेंगे। कुछ छात्र अपने परिणामों के कारण सम्मानित किए जाएंगे। शाम को आपको कहीं से धन की प्राप्ति होगी। आपको अपने लव पार्टनर से बहुत प्यार आएगा और उससे मिलने का मन करेगा। अपने शरीर को फिट रखने की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके कार्यक्रम में आखिरी मिनट में बदलाव के कारण यात्रा की कोई योजना स्थगित हो सकती है। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - गहरा लाल है।


मीन राशि

आज के दिन आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता बहुत प्रशंसा आकर्षित करेगी। व्यक्तिगत बातों को अपरिचितों के साथ साझा न करें। छात्रों के लिए सलाह है कि ग्रुप डिस्कशन से विषय को बहुत सरलता से समझा जा सकता है। सट्टेबाजी से धन लाभ होगा। अपने प्रेम बंधन को बरकरार रखने के लिए कुछ भी करने से पहले अपने साथी को विश्वास में लें। आपको नाक संबंधी एलर्जी, जैसे नाक बहना या छींक आना या बंद होना जैसी परेशानी हो सकती है। किसी बीमार रिश्तेदार की आप आर्थिक और शारीरिक मदद करेंगे। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - लेमन है।


( पं वेद प्रकाश तिवारी ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ )

Shalini singh

Shalini singh

Next Story