×

24 February 2025 Ka Rashifal : इन राशियों के जीवन में एकादशी का दिन सफलतादायक रहेगा, जानिए अपना लक आज का राशिफल

24 February 2025 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 24 फरवरी 2025 का राशिफल : आज का दिन प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Feb 2025 11:20 AM IST (Updated on: 23 Feb 2025 11:20 AM IST)
24 February 2025 Ka Rashifal : इन राशियों के जीवन में एकादशी का दिन सफलतादायक रहेगा, जानिए अपना लक आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025 (आज का राशिफल 24 फरवरी २०२५ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आनेवाला कल 24 फरवरी 2025 सोमवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि चंद्रमा धनु राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 24 फरवरी 2025 सोमवार कल की भविष्यवाणी...

24 February 2025 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत खराब हो सकता है।

धन-संपत्ति ( Money) ज्वेलरी के कारोबारियों को लाभ होगा।
सेहत ( Health) अच्छे खानपान और बढ़िया दिनचर्या की वजह से सेहत लाभ मिलेगा।
करियर ( Career) नौकरी कर रहे लोगों की काम की तारीफ और पदोन्नति होगी।
प्यार ( Love) वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
परिवार ( Family) किसी शादी या मांगलिक आयोजन में परिवार का साथ मिलने से मजबूती आएगी।
उपाय ( Remedy) मंदिर में घी का दीपक जलाएंगे तो व्यवसायिक बाधा दूर होगी।
पूर्वाभास (Forecast) जमीन में निवेश करेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 7

24 February 2025 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने सेहत पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक गतिविधियों में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
सेहत ( Health) सेहत अच्छा रहेगा। यात्रा से बचेंगे तो बढ़िया है.
करियर ( Career) ऑफिस में जातक के कामों की हर जगह तारीफ होगी।
प्यार ( Love) दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।
परिवार ( Family) माता-पिता की खराब सेहत की वजह से परिवार की परेशानी बढ़ेगी।
उपाय ( Remedy) पंचमुखी दिया जलाने से अचानक धन लाभ होगा।
पूर्वाभास (Forecast) शादी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 6

24 February 2025 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और काम में मन लगेगा।खर्च और निवेश बढ़ा हुआ है। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से दोस्ती में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में सामान्य स्थिति रहेगी।
सेहत ( Health) छोटी-मोटी परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा।
करियर ( Career) ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढ़ने से दबाव महसूस करेंगे।
प्यार ( Love) निजी संबंधों में प्रेम बना रहेगा और घरवालों का साथ भी।
परिवार ( Family) पारिवार के सम्मान का किसी सदस्य की वजह से नुकसान हो सकता है।
उपाय ( Remedy) कमलगट्टे का माला लक्ष्मी जी को अर्पित करें।
पूर्वाभास (Forecast) बच्चे को चोट लगने से जातक की परेशानी बढेगी।
शुभ अंक (Lucky Number) 5

24 February 2025 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक बिजनेस में लाभ होगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर विश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। क्रिटिएविटी में मन लगेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय को लेकर विस्तार की योजना बनाएंगे।
सेहत ( Health) सेहत बढ़िया रहेगा।
करियर ( Career) नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी।
परिवार (Family) काम और निजी संबंधों में परिवार का साथ मिलने से मन खुश होगा।
उपाय ( Remedy) मंदिर में 5 नारियल चढाए, 4 बांट दें एक रख लेंगे तो परेशानी दूर होगी।
पूर्वाभास (Forecast) मां को लेकर मांगलिक आयोजन में जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक (Lucky Number) 3

24 February 2025 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिनसामान्य रहेगा।ऑफिस में काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। घर परिवार में खुशी बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास सफाई का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं। प्रेम साथी धोखा देंगे।

धन-संपत्ति ( Money) किराने के व्यवसायियों को लाभ होगा।
सेहत ( Health) सेहत पर जातक का अधिक पैसा खर्च होगा, सतर्क रहें।
करियर ( Career) परिश्रम से ही जातक को पढ़ाई और काम में सफलता मिलेगा।
प्यार ( Love) साथी के साथ अंतरंग पलो का आनंद लेंगे।
परिवार ( Family) परिवार को जातक के प्रेम संबंध को लेकर एतराज रहेगा।
उपाय ( Remedy) पीपल के पेड़ में दिया जलाएंगे तो कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
पूर्वाभास (Forecast) रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 2

24 February 2025 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों की यात्रा करेंगे। दोस्तों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेने में जल्दी ना करें,अन्यथा नुकसान होगा।
सेहत ( Health) पिता की सेहत अचानक खराब होने से मन दुखी रहेगा।
करियर ( Career) नौकरी या पढ़ाई में मेहनत के बल पर सफलता हासिल करेंगे।
प्यार ( Love) प्रेम संबंध को लेकर जातक में रोमांच रहेगा।
परिवार ( Family) माता-पिता की सेवा कर अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करेंगे।
उपाय ( Remedy) वट वृक्ष के पत्ते पर आटे का दिया जलाने से पारिवारिक सुख मिलता है।
पूर्वाभास (Forecast) आपके कीमती सामान की चोरी हो सकती है।
शुभ अंक (Lucky Number) 4

24 February 2025 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जानें से बचें।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक काम में सुधार से मुनाफा होगा।
सेहत ( Health) शारीरिक कष्ट से परेशाना रहेंगे।
करियर ( Career) नौकरी पेशा लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
प्यार ( Love) प्रेम में चल रही परेशानियों से छुचकारा मिलेगा।
परिवार ( Family) परिवार में बच्चों को नई उपलब्धि हासिल होगी,इससे परिवार में खुशी रहेगी।
उपाय ( Remedy) लक्ष्मी-श्रीविष्णु के पूजन से समृद्धि बनी रहती है।
पूर्वाभास (Forecast) नौकरी की संभावना है।
शुभ अंक (Lucky Number) 2

24 February 2025 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। दोस्तों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

धन-संपत्ति (Money) व्यवसाय में रुका हुआ पैसा मिलेगा।
सेहत (Health) स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बाहर ना जाएं।
करियर ( Career) ऑफिस में बिना सोचें लिया फैसला नुकसानदेय होगा।
प्यार (Love) शक और गलतफहमी की वजह से रिश्तों में दरार आएगा।
परिवार (Family) परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन कड़वी बातों से दिल टूट जाएगा।
उपाय ( Remedy) गणेश स्तुति से दिन का शुरुआत करें।
पूर्वाभास (Forecast) बच्चों को चोट लगेगी।
शुभ अंक (Lucky Number) 2

24 February 2025 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन दुखी होगा। सेहत खराब होने से काम में मन नही लगेगा। जो लोग प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं उनको काम में तेजी रखनी होगी। साथ ही गलतियों पर भी ध्यान देना होगा। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर में यदि हवन करना चाह रहे है तो आज का दिन बेहतर हैं। बच्चों का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में ब्रेकअप हो सकता है।

धन-संपत्ति (Money) व्यवसाय को लेकर तालमेल बिठाकर चलेंगे तो लाभ होगा।
सेहत ( Health) सेहत को लेकर सतर्क रहे और माइग्रेन से परेशान रहेंगे।
करियर (Career) शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देंगे।
प्यार (Love) प्यार में साथी के साथ अनबन होगी।
परिवार( Family) आज जातक पर माता-पिता आशीर्वाद बना रहेगा।
उपाय (Remedy) शिवजी की पूजन और सोमवार का व्रत करें।
पूर्वाभास ( Forecast) लाल रंग का वाहन खरीदें।
शुभ अंक (Lucky Number) 8

24 February 2025 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में जातक को धन लाभ होगा।
सेहत ( Health) सेहत को लेकर परेशान न हो।
करियर (Career) नौकरी वाले जातक का प्रयास सार्थक रहेगा।
प्यार (Love) प्रेम संबंध में साथी के विचारों से मेल नहीं खाएंगे।
परिवार ( Family) परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
उपाय ( Remedy) गणेश पूजन में दूब अर्पित करें।
पूर्वाभास (Forecast) पत्नी को खास तोहफा देंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 1

24 February 2025 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

धन-संपत्ति ( Money) पिता के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाएंगे
सेहत ( Health) सेहत बढ़िया रहेगा।
करियर ( Career) नौकरी और करियर में जातक को आगे बढ़ने के कई मौके मिलेगें।
प्यार (Love) जातक के दिल की बात साथी तक पहुंचने से मन खुश रहेगा।
परिवार ( Family ) बच्चों की तरक्की से परिवार का मान बढ़ेगा।
उपाय ( Remedy) शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएंगे तो नौकरी की परेशानी दूर होगी।
पूर्वाभास (Forecast) जातक को आग से बचना चाहिए।
शुभ अंक (Lucky Number) 4

24 February 2025 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन कानूनी कामों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना पर काम कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विनम्रता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम के बदलाव का ध्यान रखें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों के प्यार से सुख बढ़ेगा। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में दोस्तों या प्रतिद्वंदियों की मदद से काम बनेगा।
सेहत ( Health) जातक को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
करियर ( Career ) नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा।
प्यार ( Love) प्रेम संबंध में अलगाव की स्थिति बनेगी।
परिवार ( Family) सामाजिक सरोकार के काम से परिवार के लोग जुटेंगे।
उपाय ( Remedy) सुंदर कांड के पाठ से संतान सुख मिलेगा।
पूर्वाभास(Forecast) बच्चों की जरूरतें पूरी करेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 2

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

24 February 2025 Ka Love Rashifal 24February2024 आज का राशिफल 24 February 2025 24 फरवरी 2025 का राशिफल Aaj Ka Rashifal Daily Rashifal Today's Rashifal Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac Daily Horoscope Astrology Remedies आज का लव राशिफल आज का मीन राशिफल कल 24 फरवरी 2025 का राशिफल कल का कुंभ राशिफल kal ki bhavishyavani vrishchik 24February 2025 Aaj Ka Love Rashifal ok google aaj ka rashifal 24 February 2025 Aaj Ka Rashifal 24 फरवरी 2025 का राशिफल Aaj Ka Rashifal Daily Rashifal Today's Rashifal Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac Daily Horoscope Astrology Remedies 24 फरवरी 2025 का व्यवसायिक राशिफल कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल 24 February 2025 aaj ka makar rashi ki kismat meen ka business Mesh Rashi Vrish Rashi Mithun Rashi Kark Rashi Singh Rashi Kanya Rashi Tula Rashi Vrishchik Rashi Dhanu Rashi Makar Rashi Kumbh Rashi Meen Rashi 24 February 2025 Rashifal Astrology December Ka Rashifal in Hindi Aaj Ka Rashifal 24 February 2025 24 फरवरी 2025 राशिफल Horoscope Today गुरुवार 24फरवरी 2025 का राशिफल sunday Rashifal Daily Horoscope 24 February 2025 Today Zodiac Sign Astrological Prediction



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story