×

3 November 2022 Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों के परिवार में घटित हो सकती हैं शुभ घटनाएं, जानें अन्य राशियों के बारे में भी

3 November 2022 Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भी भविष्यफल निहित होता है।

Acharya Kaushlendra Pandey
Published on: 3 Nov 2022 1:56 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 9:58 AM GMT)
ok google aaj ka rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

3 November 2022 Ka Rashifal : आज 3 नवंबर 2022 का राशिफल | बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भी भविष्यफल निहित होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं ।

ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ के आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी के मुताबिक़ जानें आज किन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किस तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होने के कारण जातक अपने स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।

तो आइये जानते हैं आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी से जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए किस प्रकार से खास रहने वाला है:


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 2 November 2022:

जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं, वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पारिवारिक मेल-जोल के लिए अच्छा दिन है। रिश्तों में यदि गहराई बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आप को व्यक्त करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 3 November 2022 :

आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने के योग हैं ‌।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 3 November 2022:

आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 2 November 2022:

आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती हैं। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 2 November 2022:

आज आपको नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का हल आज मिल सकता है। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आने वाला पल बहुत सुनहरा है हिम्मत रखें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 2 November 2022:

भूमि खरीद-बिक्री में आर्थिक लाभ संभव है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 2 November 2022:

आज का पूरा दिन चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। अकेले वक्त बिताने का मन करेगा। आलस्य के कारण अपने जरूरी कामों को निपटाने में देरी हो सकती है। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 2 November 2022:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य जल्द ही संपन्न होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 2 November 2022:

आज आपको धन लाभ का बड़ा योग है स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 2 November 2022:

नौकरीपेशा लोगों को कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा से संबंधित कार्य सफल होगा। प्रॉपर्टी, कमीशन आदि में लेन-देन करने वालों को वांछित परिणाम मिलेंग।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 2 November 2022:

कार्य सिद्धि के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को असफलता हाथ लगेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 2 November 2022:

प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे।साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपकी पहचान बनेगी। धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story