TRENDING TAGS :
आज का तुला राशिफल 10 अगस्त 2021: करियर-आय में रहेगा उतार-चढ़ाव, जानिए आज का राशिफल
आज का तुला राशिफल 10 अगस्त 2021: इस राशि के कुछ लोग अपने माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। योग और ध्यान से चित को शांत रखने का प्रयास करें। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।पदोन्नति संभव है।पत्नी के साथ रिश्तों में खटास के बाद प्यार बढ़ेगा।
Aaj Ka Tula Rashi 10 August 2021
10 August 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) तुला राशि की 10 अगस्त की गणना बताती है जातक के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा।व्यवसाय में आपके काम की सराहना होगी। लोग आपके रास्ते को अपनाएंगे। जातक के खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत है। इस राशि के कुछ लोग अपने माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। योग और ध्यान से चित को शांत रखने का प्रयास करें। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।पदोन्नति संभव है।पत्नी के साथ रिश्तों में खटास के बाद प्यार बढ़ेगा।
- धन-संपत्ति ( Money)व्यापार के लिए समय अनुकूल है, लेकिन बिना मेहनत के कुछ संभव नहीं है।
- सेहत ( Health)मां की सेहत का पूरा ख्याल रखें।
- करियर ( Career) नौकरी और आय में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
- प्यार ( Love) आज का लव राशिफल प्रेम संबंध को लेकर निश्चिंतता अच्छी नहीं रहेगी।
- परिवार ( Family) पारिवारिक समस्या को अनदेखा न करें।
- तुला राशि का उपाय ( Remedy) सफेद चीजों का दान करें।
- पूर्वाभास (Forecast) नौकरी के ऑफर मिलेगे।
- शुभ अंक (Lucky Number) 8
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।