×

Aaj surya grahan: जानें भारत के किन हिस्सों में दिखाई देगा साल का पहला सूर्यग्रहण

Aaj surya grahan: चंद्रग्रहण के बाद वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून यानी गुरुवार को लगने जा रहा है।

Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 9 Jun 2021 7:00 PM GMT
Aaj surya grahan
X

सूर्य ग्रहण की सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Aaj surya grahan: चंद्रग्रहण के बाद वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून यानी गुरुवार को लगने जा रहा है। यह खगोलीय नजारा काफी अद्भुत होगा क्योंकि इस दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा और तीनों खगोलीय पिंड एक दूसरे के साथ एक लाइन में आ जाएंगे, इससे पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश पहुंचने से रोक जाएगा। खगोलविद के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सूर्य ग्रहण दोपहर 1:42 बजे शुरू होगा और भारत में शाम 6:41 बजे तक रहेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जो आग की अंगूठी की तरह नजर आएगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार सूर्य ग्रहण 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में होने जा रहा है। नासा के मुताबिक कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। नासा की तरफ से यह भी कहा गया है कि वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, लंदन और टोरंटो जैसे देशों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।

वहीं भारत में भी पूरी तरह से दिखाई नहीं देगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, जबकि अन्य राज्य के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। ऐसे में जो लोग साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो उनके लिए इसका आप्शन है। आप किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 'रिंग ऑफ फायर' देख सकते हैं। जबकि रियल में ग्रहण को देखने के देखने के लिए विशेषज्ञ सुरक्षा के लिहाज से सूर्य ग्रहण देखने वाले चश्मे का उपयोग करने की सलाह देते हैं। जो बाजारों में भी कुछ जगहों पर उपलब्ध हैं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story