TRENDING TAGS :
अगस्त में कौन-कौन से त्योहार: जाने August 2022 Festival List India, यहां देखें जन्माष्टमी से लेकर हरितालिका तीज की तारीख
August 2022 Festival List India:ग्रेजी कलेंडर के अनुसार अगस्त माह 8 वां मास है। इस माह का हर दृष्टि से बहुत महत्व है। इस माह में वर्षा ऋतु चरम पर होती है हर तरफ हरियाली छाई रहती है तो कई पर्व-त्योहार भी आते हैं जो जीवन में ऊर्जा का संचार करते है। जानते हैं अगस्त में कब कौन सा त्योहार है....
सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया
August 2022 Festival List India:
अगस्त माह के व्रत त्योहार का लिस्ट
अगस्त माह में अभी 12 -13 दिन सावन है उसके बाद भाद्रपद शुरु हो जाएगा। जुलाई अगस्त से हिंदू त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है जो होली के साथ थमता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अगस्त माह में सावन और भाद्र मास पड़ेगा। जो पांचवां और छठा मास है। अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार अगस्त माह 8 वां मास है। इस माह का हर दृष्टि से बहुत महत्व है। इस माह में वर्षा ऋतु चरम पर होती है हर तरफ हरियाली छाई रहती है तो कई पर्व-त्योहार भी आते हैं जो जीवन में ऊर्जा का संचार करते है। जानते हैं अगस्त में कब कौन सा त्योहार है....
- अगस्त 2022 के त्योहार
- नाग पंचमी- 2 अगस्त (मंगलवार)
- सावन पुत्रदा एकादशी- 8 अगस्त (सोमवार)
- प्रदोष व्रत- 9 अगस्त (मंगलवार)
- सावन पूर्णिमा व्रत रक्षा बंधन- 11 अगस्त (गुरुवार)
- सावन पूर्णिमा रक्षा बंधन-12 अगस्त (शुक्रवार)
- कजरी तीज-14 अगस्त (रविवार)
- संकष्टी चतुर्थी- 15 अगस्त (सोमवार)
- सिंह संक्रांति( सूर्य)-17 अगस्त (बुधवार)
- जन्माष्टमी-19 अगस्त (शुक्रवार)
- अजा एकादशी-23 अगस्त (मंगलवार)
- प्रदोष व्रत (भाद्रपद कृष्ण)-24 अगस्त (बुधवार)
- मासिक शिवरात्रि-25 अगस्त (गुरुवार)
- भाद्रपद अमावस्या-27 अगस्त (शनिवार)
- हरतालिका तीज- 30 अगस्त (मंगलवार)
- गणेश चतुर्थी-31 अगस्त (बुधवार)
नाग पंचमी- आज यानि 2 अगस्त को नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। नागों की पूजा से कुंडली दोष का निवारण होता है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
स्कन्द षष्ठी- 3 अगस्त 2022 बुधवार को स्कन्द षष्ठी है । इस व्रत में भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है। जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं।
तुलसीदास जयन्ती- 4 अगस्त 2022, गुरुवार को तुलसीदास जयंती है। सावन के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को तुलसी दास की जयंती मनाई जाती है।
रक्षा बन्धन- 11 अगस्त 2022 को रक्षा बंधन है। यह पर्व हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के स्वस्थ जीवन की कामना करती है।
कजरी तीज- भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया 14 अगस्त 2022 को कजरी तीज मनाते हैं। इस व्रत में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है।
जन्माष्टमी- 19 अगस्त 2022 को कृष्ण जन्माष्टमी मनायी जाएगी। धर्मानुसार कृष्ण का जन्म का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।
हरतालिका तीज- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज व्रत किया जाता है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इसमें भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां पार्वती को उनकी सखियों ने हर लिया था इसलिए इसे हरतालिका व्रत कहते हैं और मां पार्वती भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी और हरितालिका तीज व्रत रखा था। इस साल 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा।
गणेश चतुर्थी- भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी गणेशोत्सव 31 जुलाई को है। इस दिन से 10 दिनों तक गणेश उत्सव देशभर में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी भव्य रूप से मनाया जाता है।
अगस्त में ग्रह बदलेंगे स्थिति
अगस्त में लोगों के जीवन में कई बदलाव आएंगे। जहां हर्षोल्लास का त्योहार आएँगे । वहीं इस माह कई ग्रह अपने स्थिति बदलेंगे इससे आपके कामकाज पर असर पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आने वाले दिनों में कौन-कौन से ग्रह राशि बदल रहे हैं, जानते हैं-
- सूर्य इस माह सूर्य राशि में रहेंगे।
- सिंह राशि में बुध का राशि में गोचर
- 7 अगस्त को कर्क राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन
- 10 अगस्त को वृषभ राशि में मंगल का राशि परिवर्तन
ग्रहों के इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष , मिथुन , सिंह, कन्या, तुला , धनु और मीन राशि पर पड़ेगा। जो इन राशियों के जीवन में राजयोग के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला है। बाकी लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत