×

Astro For Hair Oil: हफ्ते में इस दिन बालों में तेल लगाने से बचें, वरना पड़ेगा पछताना

Kis Din Lagaye Tel: शास्त्रों में बताया गया है कि किस दिन सिर पर तेल लगाना चाहिए और किस दिन नहीं, इसके साथ ही इससे होने वाले फायदे और दोष के बारे में भी बताता गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 April 2024 9:45 AM GMT (Updated on: 21 April 2024 9:45 AM GMT)
Kis Din Lagaye Tel
X

Kis Din Lagaye Tel (Photo- Social Media)

Kis Din Lagaye Tel: बालों की अच्छी ग्रोथ और मजबूती के लिए सिर में तेल जरूर लगाना चाहिए। हफ्ते में कम से कम दो से तीन दिन तो तेल से सिर की मालिश कर ही लेनी चाहिए, जो न सिर्फ बालों के लिए अच्छा होता है, बल्कि रक्त संचार भी बढ़ाता है। लेकिन बालों में तेल लगाने के लिए भी कुछ नियम है, जी हां! शास्त्रों में बताया गया है कि किस दिन सिर पर तेल लगाना चाहिए और किस दिन नहीं, इसके साथ ही इससे होने वाले फायदे और दोष के बारे में भी बताता गया है। आइए आपको आगे विस्तार से बताते हैं।

किस दिन लगाएं बालों में तेल (Baalo Main Tel Lagane Ke Tips)

तेल लगाने की समस्या तो ज्यादातर महिलाओं के साथ ही होती है, क्योंकि आदमियों का क्या है, वो तो नहाने के कुछ देर पहले भी तेल लगा सकते हैं, लेकिन औरतों के साथ समस्या ये होती है कि उनके बाल लंबे होते हैं, तेल लगाने के बाद उन्हें धुलना भी पड़ता है, जिसमें बहुत समय लगता है, इस वजह से वे बाल धुलने के एक दिन पहले ही तेल लगाती हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि शास्त्रों में बाल धुलने के कुछ अहम नियम बताए गए हैं, जिसे बाल धुलने से पहले जरूर ध्यान में रखना चाहिए, वरना आपको बहुत अधिक नुकसान भी हो सकता है। चलिए बताते हैं कि किस दिन बाल धुलने से क्या होता है -


रविवार के दिन

जो भी व्यक्ति रविवार के दिन अपने बालों में तेल लगाता है, वह आजीवन रोगी रहता है, इसलिए कभी भी रविवार के दिन बालों में तेल लगाने से जरूर बचें।

सोमवार के दिन

सोमवार के दिन सिर पर तेल लगाया जा सकता है, क्योंकि इस दिन तेल लगाने से व्यक्ति के सुंदरता में वृद्धि होती है। जो भी व्यक्ति अपनी सुन्दरता को बढ़ाना चाहता है, उसे सोमवार के दिन जरूर तेल लगाना चाहिए।

मंगलवार के दिन

मंगलवार के दिन भूलकर भी बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इस दिन तेल लगाने से उस व्यक्ति का दुख कभी खत्म नहीं होता है, उसे स्वास्थ संबंधी बीमारियां हों सकती हैं।

बुधवार के दिन

बुधवार के दिन बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस वजह से बुधवार का दिन तेल लगाने के लिए एकदम सही है।

गुरुवार के दिन

गुरुवार के दिन तो कभी भी सिर पर तेल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि जो भी व्यक्ति इस दिन तेल लगाता है, उसका सौभाग्य खत्म हो जाता है।

शुक्रवार के दिन

शुक्रवार के दिन भी बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को सभी कार्य में सिर्फ घाटा ही घाटा होता है, यही नहीं उसे आर्थिक रूप से भी हानि हो सकती है।

शनिवार के दिन

शनिवार के दिन भी सिर में तेल लगा सकते हैं, क्योंकि इस दिन तेल लगाने से दोष नहीं होता, बल्कि पुण्य मिलता है। जी हां! शनिवार के दिन तेल लगाने से संपत्ति प्राप्त होती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story