×

Bamboo plants Lucky Ya Unlucky:2023 में बैंबू प्लांट घर में लाने की सोच रहें तो यहां जानें इसके फायदे नुकसान से जुड़ी बातें

Bamboo plants Lucky Ya Unlucky: बैंबू प्लांट क्या है , इसके फायदे ऐर नुकसान क्या होता है। इसे लगाने का तरीका अगर नही जानते हैं और शुभता के लिए इस साल घर में लाना चाहते हैं पहले इन जरूरी बातों पर ध्यान देना न भूले...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Dec 2022 3:19 AM GMT (Updated on: 28 Dec 2022 3:56 AM GMT)
Bamboo plants Lucky Ya Unlucky:2023 में  बैंबू प्लांट घर में लाने की सोच रहें तो यहां जानें इसके फायदे नुकसान से जुड़ी बातें
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Bamboo plants Lucky Ya Unlucky

बैंबू प्लांट लकी या अनलकी

नया साल 2023 नई उम्मीद और उत्साह के साथ आ रहा है। इस नए साल का स्वागत सब गर्म जोशी से करने को तैयार है।इसी बीच कोरोना प्रकोप की खबरों से मन में नकारात्मकता हावी होना शुरू हो रही है। ऐसे में नए साल की शुरूआत आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव छोड़कर जायें। इसके लिए आप घर में साल के पहले दिन पहले सप्ताह या कभी साल की शुरूआत में कुछ प्लांट ला सकते हैं। जो आपके जीवन में खुशहाली भरने का काम करेंगे, इन्ही में एक प्लांट है बैंबू प्लांट जिसे आप अपने घर में जगह दे सकते है।

मतलब धर्मानुसार ये प्लांट शुभ है। फेंगशुई में बांस के पौधे यानि बैंबू प्लांट या फेंगशुई प्लांट को गुड लक मानते हैं। इसे जीवन में भाग्यशाली और अच्छा लक लाने वाला मानते हैं। बांस के पौधे को फेंगशुई में लम्बी आयु का प्रतीक मानते हैं। कहा जाता है कि जिस प्रकार बांस का पौधा किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा डट के खड़ा रहता है। उसी प्रकार ये घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। जिससे घर का हर शख्स मुश्किल परिस्थिति का सामना करता है। हरे बांस को घर पर रखने से घर में कलेश नहीं होता है।

इसे कई नामों से जानते है। बाँस, ग्रामिनीई (Gramineae) कुल की एक अत्यंत उपयोगी घास है, जो भारत के प्रत्येक क्षेत्र में पाई जाती है। बाँस एक सामूहिक शब्द है, जिसमें अनेक जातियाँ सम्मिलित हैं। मुख्य जातियाँ, बैंब्यूसा (Bambusa), डेंड्रोकेलैमस (नर बाँस) (Dendrocalamus) आदि हैं। बैंब्यूसा शब्द मराठी बैंबू का लैटिन नाम है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बैम्बू प्लांट को अच्छे ग्रोथ का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से खुशियां और स्थायित्व आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बैम्बू प्लांट लगाने से धन में वृद्धि होती है। आप पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रह सकती है।

बैम्बू प्लांट की केयर कैसे करें?

बैंबू का पौधा ​अधिकतर पानी में ही लगाया जाता है। एक कांच के पॉट में इसकी जड़ों तक ही पानी भरा जाना चाहिए। पॉट का पानी हर 15 दिनों में बदलना चाहिए वरना पानी में बदबू आने लगती है। यदि आप हर 15 दिनों में पानी बदलेंगे, तो पौधा भी अच्छा ग्रो करेगा और लंबे समय तक हरा भरा रहेगा। इसके अलावा ये भी जान ले कि बैम्बू प्लांट को एक साथ यानि पानी और मिट्टी के साथ नहीं रखा जाता है। इसलिए आप अगर आपने प्लांट को पानी में रखा है, तो उसमें मिट्टी न डाले और मिट्टी डाल रखा है, तो कभी भी अधिक पानी का इस्तेमाल न करें। इससे पौधे ख़राब हो जाते हैं।

ऐसे लगाएं बैंबू प्लांट तो हर इच्छा होगी पूरी

  • अगर शादी और प्यार के लिए चाहते है कि अच्छे से हो तो आप 2 बैंबू प्लांट लगायें।
  • आपकी चाहत लम्बी उम्र, धन प्राप्ति और अच्छे स्वास्थ्य की है तो इसके लिए 3 बैंबू प्लांट लगायें।
  • अगर अबत आपको नौकरी बिजनेस में सफलता नही मिली है तो अब मिलेगी। मतलब अपने करियर में सफलता पाने के लिए 4 बैंबू प्लांट लगायें।
  • कोरोना या कोई भी बीमारी आपको या आपके परिवार को न छु पाएं , आप पूरे परिवार के साथ अच्छे से स्वास्थ्य रहे, इसके लिए 7 बैंबू प्लांट लगायें।
  • जीवन में धन समृद्धि के बाद भी खुशियां नहीं तो आप मानसिक शांति के लिए 10 बैंबू प्लांट लगायें।इससे फायदा होगा।

बैंबू प्लांट घर में रखने के फायदे

  • वास्तु शास्त्र में भी बांस को बहुत शुभ माना गया है। जहां बांस का पौधा होता है वहां बुरी आत्माएं आसपास भी नहीं भटकती।
  • बांस का पौधा घर के मुखिया के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।जिस घर में यह लगा होता है उस घर के लोगों को थोड़े सी मेहनत से काम में सफलता मिल जाती है।घर में लगाने से घर से बीमारियाँ दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
  • ऐसे घर में हमेशा धन, यश और समृद्धि का आगमन होता रहता है। बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और स्वास्थ्य का प्रतीक है।घर में करने से घर में समृद्धि आती है और शांति रहती है।
  • बाजार से बांस के पौधे मिलते है जिसे आप अपने घर में रख सकते हैं।बांस के पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
  • घर में बैंबू प्लांट लगाने से ख़ुशी का माहौल रहता है और मेल-झोल बढ़ता है। यह घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी लाता है जिससे हैल्द भी सही रहती है।
  • बैंबू प्लांट लगाने से घर में धन का आगमन होता है और घर के स्वामी पर किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं आती।

बैंबू प्लांट घर में रखते हुए न करें ये भूल

आप इस बात को बिल्कुल नजरअंदाज न करें मतलब बैंबू प्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि इसे खिड़की के पास या ऐसी जगह पर ना रखें जहाँ धुप सीधी आती हो। इससे पौधा जल जायेगा और खराब हो जायेगा।

इसे भूलकर भी ना टाँगे। इससे पौधा खराब हो जायेगा और घर में नेगेटिव एनर्जी आएगी। इसे आसानी से घर के डाइनिंग टेबल या घर के किसी भी हिस्से में सजावट के लिए रख सकते है।ध्यान रहे यह पौधा मुरझाना नहीं चाहिए।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story