×

Bansh Ke Poudhe Ka Vastu: दुर्भाग्य को दूर करता है यह पौधा, इसे घर में लाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Bansh Ke Poudhe Ka Vastu: बांस का पौधा क्या आप भी अपने घर में लगाए है या यूं कहें कि बैंबू ट्री आपके घर की शोभा बढ़ा रहा है तो जानते हैं यह कैसे शुभ होता है

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Nov 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 30 Nov 2023 2:00 AM GMT)
Bansh Ke Poudhe Ka Vastu: दुर्भाग्य को दूर करता है यह पौधा, इसे घर में लाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
X

Bamboo Plant Vastu Tips : घर को सजाने और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्त जरूरी है। घर में हर एक चीज वास्तु के नियमों के अनुसार रखी जाए तो घर में पॉजीटिविटी रहती है। वो खुशहाली लाती है।वास्तु के अनुसार एक निश्चित जगह बनाई गई है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम पौधों को उनके सही स्थान और दिशा के अनुसार रखते हैं तो ये धन को आकर्षित करने के साथ हमारे भाग्य का भी उदय करने में मदद करते हैं।

घर में कौनसा पौधा लगाना शुभ होता है नहीं तो बता दें कि वास्तु के अनुसार घर में बांस का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि बांस का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और वैभव और समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए लोग इसे गुडलक ट्री या लकी प्लांट भी कहते हैं। लेकिन इस पौधे को रखने के लिए कुछ वास्तु नियमों को फॉलो करना जरूरी होता है, वरना आपको इससे फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है। जी हां बांस का पौधा (Bamboo Plant)। माना जाता है कि यदि यह पौधा सही जगह पर लगा होता है तो शुभता को अपनी और खींचता है। जानते हैं इस पौधे को घर में लगाने के फायदे

बांस का पौधा घर में ऐसे रखें

बांस का पौधा हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख शांति आती है। अगर आप अपने गुडलक में बदलना चाहते हैं तो बांस का पौधा (बैंबू ट्री) को दक्षिण दिशा में रखें ससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए सेंटर टेबल को बीचोंबीच रखें। पौधे को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि तेज धूप के चलते पौधा सूख सकता है और यह शुभ नहीं होता है। इसका असर सीधा आमदनी पर पड़ता है।

घर में कभी भी बांस का पौधा नहीं रखना चाहिए। इसकी संख्या 2, 3, 5, 8 और 9 होनी चाहिए। चार बांस की संख्या को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। इसका असर सीधा परिवार की सेहत पर पड़ता है। इसका सीध संबंध मृत्यु से माना जाता है।

घर में कभी भी एक बांस का पौधा नहीं रखना चाहिए. इसकी संख्या दो, तीन, पांच, आठ या नौ होनी चाहिए, बांस की अलग-अलग संख्या का भी अलग-अलग उद्देश्य होता है। प्रेम विवाह चाहते हैं तो दो खुशहाली के लिए तीन और स्वास्थ्य के लिए 5 धन के लिए आठ और सौभाग्य के लिए नौ डंठल का पौधा लगाया जा सकता है।

गहरे पीले या गहने हरे रंग के पौधे को कभी नहीं रखना चाहिए। अगर इसकी पत्तियों का रंग पीला हो रहा है, तो उसे फौरन हटा दें। इसके अलावा कोई भी बांस अगर सूख रहा है तो उसे हटा देना चाहिए। इससे आपका भाग्य प्रभावित होता है।

बांस का पौधा (बैंबू ट्री) हमेशा वहां रखना चाहिए, जहां परिवार के ज्यादातर लोग बैठते हैं। इससे लोगों के बीच संबंध मधुर होंगे। पौधों में हमेशा सामान्य पानी ही डाले।

क्या बेडरूम में लकी बांस लगा सकते हैं?

बेडरुम के बेडसाइड टेबल पर या दाहिने कोने में एक भाग्यशाली बांस का पौधा रख सकते हैं , क्योंकि यह आपके रिश्ते को सौहार्दपूर्ण बना सकता है और आपके और आपके साथी के बीच प्रेम और उचित संतुलन बना सकता है। इस तरह की सजावट भी आपके बेडरूम को अनोखा लेकिन आकर्षक लुक प्रदान कर सकती है।

बांस घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छी तरह से बढ़ता है। आप इस पौधे को इंडोर प्लांट की तरह भी ऊगा सकती हैं और ये घर के सौंदर्य को बढ़ाने में मदद करता है। आप सजावट के तौर पर इस पौधे को लिविंग रूम में रख सकती हैं। जिससे आते जाते समय इस पौधे पर सबकी नजर पड़े।

घर में लकी बांस का पौधा जिसमें इसके तने की जोड़ी हो तो ये घर में खुशहाली लाती है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य को आकर्षित करता है। यदि आप घर को सौभाग्य और धन से भरना चाहती हैं तो बांस का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखें।

बांस का पौधा शुभ होता है?

घर में बांस का पौधा रखने के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी है, जिससे इसका कोई बुरा प्रभाव न पड़े। इस पौधे को हमेशा प्रकाश वाली जगह पर ही रखें। कभी भी अँधेरे में यह पौधा नहीं रखना चाहिए।

बांस के पौधे को वास्तु के अनुसार घर के पूर्वी कोने में लगाना चाहिए। घर में यह क्षेत्र परिवार की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। इसे घर के प्रवेश द्वार के पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप इसे अपने घर के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में रखते हैं, तो यह धन को आकर्षित करने में मदद करता है।

यदि आप घर के ऑफिस में या स्टडी रूम में बांस का पौधा लगा रहे हैं, तो उत्तर-पूर्व क्षेत्र सबसे आदर्श स्थान है। इस स्थान पर लगाने से यह पौधा आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को सक्रिय करेगा और आपके दिमाग को सही रखने में मदद करेगा। उत्तर पूर्व दिशा में रखा गया बांस का पौधा घर में नवीनता लाता है जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

बांस के कुछ डंठल रखें और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में उन्हें लाल रिबन से बांधें। सौभाग्य को आकर्षित करते हुए इस पौधे को घर या कार्यालय में सजावट की वस्तु के रूप में रखें।

घर में बांस का पौधा रखती हैं तो ये गुड लक लाता है और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। यदि आप बांस के पौधे को वास्तु के अनुसार, लाल रिबन से बांध कर रखती हैं तो ये जल्दी ही घर में खुशियां लाता है। के कुछ डंठल सौभाग्य का प्रतीक हैं। आप इसे अपने घर के वर्कप्लेस पर रख सकती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story