×

Jyotish Me Shadi Ke Liye Perfect Partner: इन लोगों का होता है तलाक, नहींं संभाल पाते रिश्ता, ये राशियां होती हैं बेस्ट जोड़ी

Jyotish Me Shadi Ke Liye Perfect Partner: कहा जाता है कि जोड़ी स्‍वर्ग में बनती हैं लेकिन फिर भी कई बार शादियां टूट जाती हैं।ज्‍योतिष में राशियों के अनुसार बेस्ट साथी का मिलान किया जाता है, ताकि सुखमय वैवाहिक जीवन जिया जा सकें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Jun 2022 1:30 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2022 3:55 AM GMT)
Jyotish Me Shadi Ke Liye Perfect Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर,सौ.से सोशल मीडिया

Jyotish Me Shadi Ke Liye Perfect Rashi

ज्योतिष में शादी के लिए परफेक्ट राशियां

किसी भी व्यक्ति के जीवन का अहम पड़ाव शादी होता है। इसके बाद जीवन में बहुत बड़ा बदलाव और जिम्मेदारियां आती है। प्यार हो या शादी, जब भी दो लोग जुड़ते हैं या शादी होती है तो उससे पहले कुंडली का मिलान करवाना जरूरी होता है। कहा जाता है शादी जैसा रिश्ता है जो दो लोगों के आपसी सहमति और सामंजस्य से बनता हैऔर इसमें दोनों के सितारे नक्षत्र अहम भूमिका अदा करते हैं। दो दिलों को जोड़ने वाले इस बंधन से जुड़ीं कुछ बातें जिसे शादी के पहले सभी को जान लेना चाहिए।

माता-पिता, मित्र, परिस्थितियां आदि का योगदान तो होता ही है किन्तु सबसे अहम रोल होता जीवन साथी का। जीवन साथी यदि अनुकूल मिल जाये तो जीवन धन्य हो जायेगा और यदि प्रतिकूल मिल जाये तो जीवन नाश हो जायेगा। हम आपको अपने इस लेख में ये बताने की कोशिश कर रहें कि किस राशि का जातक कौन सी राशि के साथ विवाह करें तो परस्पर प्रेम बना रहें एंव जीवन सुखमय रहें ?

कुंडली मिलान के दौरान कुछ ऐसी बातों का ध्यान रखने से शादीशुदा जीवन को सुखी संपन्न होता है। कुंडली मिलान के दौरान गोत्र, मंगल दोष इत्यादि देखा जाता है। उसके साथ ही साथ यह भी देखा जाता है कि लड़के और लड़की की शादी के बाद पटेगी या नहीं जो कि उनकी राशि बयां कर देती है।

वृश्चिक और मीन राशि का मैच सही या गलत?

वृश्चिक और मीन राशि के लोगों का भी शादीशुदा जीवन अच्छा नहीं रहता है। जहां एक ओर वृश्चिक राशि के जातक पजेसिव और कमांडिंग होते हैं , वहीं दूसरी ओर मीन राशि के लोग जनरस होते हैं। इन दोनों ही राशियों के लोगों में शादी के बाद बहुत लड़ाइयां होती हैं। जिसके कारण इनका कांबिनेशन सबसे बेकार माना जाता है।

तुला और वृषभ राशि का मैच सही या गलत?

तुला और वृषभ राशि के जातकों में प्यार तो बहुत होता है , लेकिन वो शुरुआत में। जब ये लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो रिश्तों को संभाल नहीं पाते हैं। ऐसा इसलिए कि दोनों राशियों का स्वामी शुक्र है।

सांकेतिक तस्वीर,सौ.से सोशल मीडिया

मकर और कुंभ राशि का मैच सही या गलत?

इन दोनों ही राशियों के लोगों को आपस में शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ये दोनों राशियां आपस समझ-बूझ के मामलों में मात खा जाती हैं। इन दोनों का स्वामी शनि है।

सिंह और कर्क राशि का मैच सही या गलत?

सिंह और कर्क राशि के लोगों को भी आपस में शादी करने से बचना चाहिए। एक राशि का स्वामी सूर्य है और दूसरी राशि का स्वामी चंद्र है। ये राशियां आग और पानी की तरह होती हैं।

धनु और कर्क राशि का मैच सही या गलत?

दोनों के पर्सनालिटी ट्रेट में काफी फर्क होता है। जब धनु राशि के लोग किसी चीज से मूव ऑन हो जाते हैं तो कर्क राशि वाले उसी चीज से जुड़े हुए रहते हैं। एक समय पर अगर एक इमोशनल है तो दूसरा प्रैक्टिकल होता है।

सांकेतिक तस्वीर,सौ.से सोशल मीडिया

कन्या और मिथुन राशि का मैच सही या गलत?

कन्या और मिथुन राशि के जातक दोनों ही रियलिस्टीक पर्सनालिटी वाले होते हैं। ये लोग इमोशनली काफी स्ट्रांग होते हैं। इन दोनों ही जातकों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं रहती , क्योंकि एक-दूसरे के लिए इनके मन में मिश्रित फीलिंग्स होती हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story