×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Bhagavad Gita Quotes: श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जीवन से जुड़े कई पहलू बताएं हैं, इस नए साल आप भी इन्हे अपना सकते हैं

Bhagavad Gita Quotes: श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण ने जीवन से जुड़ी कई ज़रूरी बातें बताई हैं जिन्हे अपनाकर आप भी अपने जीवन को सफल बना सकते हैं आइये जानते हैं क्या कहा है भगवान् श्री कृष्ण ने।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Dec 2023 7:00 AM GMT
Bhagavad Gita Quotes
X

Bhagavad Gita Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagavad Gita Quotes: हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता को माना गया है जिसमे ज़िन्दगी का पूरा सार है। भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन को उपदेश दिए थे अगर आप भी इन बातों को अपने जीवन में अपनाते हैं तो आप भी इस नए साल की शुरुआत खुशनुमा और सकारात्मक सोच के साथ कर सकते हैं।

श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण के उपदेश

  • भगवान् श्री कृष्ण द्वारा बताई गयी कई अहम् बातें आज हम आपके लिए लेकर आये हैं जिन्हे जान और समझ कर आप भी अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
  • श्रीमद् भागवत में श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि, अगर हमारे जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो हमे कभी भी संसार को इसका दोषी नहीं ठहरना चाहिए। इसके लिए आपको अपने मन में परिवर्तन करना चाहिए। जब आप अपने मन में परिवर्तन करते हैं तो आपके दुखों का भी अंत हो जाता है।
  • श्रीमद् भागवत में श्री कृष्ण ने कहा कि मनुष्य को क्रोध नहीं करना चाहिए लेकिन अगर आप क्रोध, धर्म और मर्यादा के लिए किया जाए तो सहनशीलता पाप का रूप ले लेती है क्योंकि तब आप धर्म और मर्यादा को बचा नहीं पते हैं।
  • श्रीमद् भागवत में कहा गया है कि जो लोग डरपोक और कमजोर हैं वो ही चीज़ों को भाग्य पर छोड़ देते हैं वहीँ अगर मनुष्य मज़बूत होता है तो उसे खुद पर भरोसा होता है। वो कभी भाग्य पर चीज़ें नहीं छोड़ते हैं।
  • श्रीमद् भागवत में लिखा है कि हमे हमेशा एक दूसरे का साथ देना चाहिए। अगर आप किसी को सलाह दे रहे हैं तो उसका साथ भी दीजिये उसका साथ कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story