×

Bhai Dooj 2024 Date: होली के बाद कब है भाई दूज, जानिए शुभ मुहूर्त और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

Bhai Dooj 2024 Date: होली के बाद भाई दूज मनाया जाता है इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करतीं हैं और उनका मुँह मीठा कराकर ये त्योहार मानते हैं। आइये जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त कब है।

Shweta Srivastava
Published on: 21 March 2024 4:46 AM GMT
Holi Bhai Dooj 2024
X

Holi Bhai Dooj 2024 (Image Credit-Social Media)

Holi Bhai Dooj 2024: होली इस साल 25 मार्च को है वहीँ ये त्योहार 5 दिनों तक चलता है। वहीँ 24 मार्च को छोटी होली या होलिका दहन होगा। जिसे फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। वहीँ आपको बता दें कि द्वितीया तिथि पर होली की भाई दूज मनाई जाती है। आइये जानते हैं इसका क्या महत्त्व है और इसका शुभ मुहूर्त इस साल कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा।

क्यों मनाया जाता है होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj 2024)

रंग पंचमी होली महोत्सव के अंतिम दिन के रूप में मनाया जाता है। वहीँ होली के दूसरे दिन होली भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को तिलक लगातीं हैं और उसकी दीर्घ आयु की कामना करतीं हैं। इसके साथ ही वो उनकी सुख समृद्धि और सफलता की कामना करती हैं। इस साल होली के बाद दूज 27 मार्च को है।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त

भाई को तिलक करने का मुहूर्त - सुबह 10.54 - दोपहर 12.27

दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 03.31 - शाम 05.04 तक

भाई दूज का ये पावन त्योहार भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी सुख समृद्धि की कामना करतीं हैं। वहीँ भाई भी अपनी बहनों को गिफ्ट्स और पैसे देकर उनका सम्मान बढ़ाते हैं।

गौरतलब है कि होली के भाई दूज की पूजन विधि क्या होती है। बहनें इस दिन अपने भाई के लिए नए कपड़े लेकर आतीं हैं और भाई उसे पहनकर टिका करवाते हैं। इसके बाद बहने अपने भाइयों की आरती करती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं।

आइये जानते हैं कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है। दरअसल हिन्दू धर्म में होली के दो दिन बाद भाई दूज मनाया जाता है और भाई-बहन एक दूसरे का सम्मान करते हैं। भाई बहन का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है। इस मिठास भरे त्योहार को भाई बहन दोनों एक साथ मनाते हैं। इस दिन ब्याहता बहनें अपने भाई को अपने घर पर आमंत्रित करतीं हैं और उसका स्वागत करतीं हैं। साथ ही उनका तिलक लगाने के बाद बहन अपने हाथ से भरा खाना खिलाती हैं। इससे उनके भाई पर किसी तरह का कोई संकट नहीं आता और दुर्भाग्य दूर हो जाता है। साथ ही भाई पर किसी तरह का कोई संकट नहीं आता।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story