×

Birthday Horoscope: कैसा रहेगा आज पैदा हुए लोगों का दिन, जानें भविष्य

यह अंक बुध देव के अधीन है। बुध प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोगों में हाज़िर जवाबी प्रवृत्ति देखने को मिलती है।

Suman  Mishra
Published on: 5 April 2021 8:08 AM IST
Birthday Horoscope: कैसा रहेगा आज पैदा हुए लोगों का दिन, जानें भविष्य
X

सोशल मीडिया से फोटो

लखनऊ :आज 5 अप्रैल दिन सोमवार है हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि दिन है। सूर्य मीन राशि में रहेंगे और चन्द्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे। आज जिस भी जातक का जन्मदिन है उनके लिए भविष्य कैसा रहेगा ये जानते है। अगर जातक आज 5 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 5 है। यह अंक बुध देव के अधीन है। बुध प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोगों में हाज़िर जवाबी प्रवृत्ति देखने को मिलती है।

कवि, कलाकार और भाग्यशाली

जातक बेहद भाग्यशाली हैं कि जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। जातक में गजब की आकर्षण शक्ति होती है। लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं।

सफलताओं भरा रहेगा

ऐसे जातकों का भविष्य उज्वल और दाम्पत्य जीवन में मधुर होगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।



तांबे के पाद से प्रवेश

इस साल जातक को तांबे के पाद से प्रवेश हो रहा है। इसका का स्वामी बृहस्पति मकर राशि पर भ्रमण करने से धन लाभ और नये अनुबंध का लाभ मिलेगा। अप्रैल से लेकर मई तक बिजनेस से जुड़े लोगों की बाधाएं समाप्त होकर, अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

जातक की समृद्धि बढ़ेगी

जून में कुछ पुरानी बातें परेशान करेगी। जुलाई में जातक की समृद्धि बढ़ेगी। अगस्त में विरोधी जातको दुखी करेंगे। इस साल के उत्तरार्ध सितम्बर अक्टूबर में जहां आपको किसी भाग्यवर्धक कार्यक्षेत्र से जुड़ना होगा, वहां नवंबर-दिसंबर काम में महारत हासिल करेंगे।





चने की दाल ,गुड़ और गाय का उपाय

जनवरी-फरवरी 2022 में आप अपने जीवन स्तर को भी बदल सकते हैं। 1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक यहीं कहीं कोई कठिनाई नज़र आए तो बृहस्पतिवार को चने की दाल में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाते रहें, इससे घर में सुख-शांति समृद्धि बनी रहेगी।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story