×

भाजपा, मोदी, शाह के लिए बढ़िया नहीं 2019, राजनाथ, जोशी चमकेंगे

राम केवी
Published on: 31 Dec 2018 1:04 PM IST
भाजपा, मोदी, शाह के लिए बढ़िया नहीं 2019, राजनाथ, जोशी चमकेंगे
X

2019 में भाजपा को नहीं मिलेगा बहुमत

ज्योतिर्विद एवं वास्तुविद पं. देवेन्द्र भट्ट (गुरू जी) के अनुसार भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को मुम्बई में हुई। वृश्चिक राशि एवं मिथुन लग्न की कुण्डली जिसके सिंह राशि में मंगल, शनि, राहु,गुरु स्थित है। फरवरी 1992 से 20 वर्ष की शुक्र की महादशा में पार्टी को वांछित राजनैतिक प्रभुत्व मिला। मई 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को 13 दिनों में सत्ता से हटना पड़ा इसका कारण अन्तर्दशा में नीचस्थ चन्द्रमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुनः शुक्र की महादशा में राहु की अन्तर्दशा में भाजपा ने नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस के रूप में स्थायी सरकार बनायी, जिसमें अपना कार्यकाल पूरा किया। पुनः गुरू की अन्तर्दशा में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। जून 2012 से 06 वर्ष की सूर्य की महादशा में पार्टी ने फिर से लोकप्रियता अर्जित की एवं मई 2014 में स्थायी सरकार बनायी। मार्च 2018 तक पार्टी ने केन्द्र सहित देश के विभिन्न राज्यों में एवं दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। इसके पश्चात नीचस्थ चन्द्रमा की महादशा 10 वर्ष की है जिसमें पार्टी को असफलता का सामना करना पड़ रहा है। इस लिहाज से 2019 के आम चुनाव में पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं होगा। विभिन्न दलों के जोड़-तोड़ से बनने वाली एनडीए की सरकार केन्द्र में मजबूत सरकार नहीं होगी। अपने सिद्धान्तों से पार्टी को समक्षौता करना पड़ेगा जिससे पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मोदी सरकार का आखिरी दांव! ये एप करेगी भाजपा के कामकाजों का बखान

नरेन्द्र मोदी को करने पड़ेंगे स्वभाव के विपरीत समझौते

श्री भट्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी के लिए वर्ष 2019 का भविष्यफल बेहद अहम है। नरेन्द्र मोदी की कुण्डली वृश्चिक लग्न एवं राशि की है। जिसमें त्रिकोण का चन्द्रमा एवं मंगल की युति पूर्ण राज्य उपकारी है। भाग्येश चन्द्रमा की महादशा दिसम्बर 2011 से चल रही है जिसने मोदी जी को राष्ट्रीय नेता के रूप में प्रतिस्थापित कर दिया। इसी कारण से मोदी विपक्षी पार्टी में पर प्रभुत्व स्थापित करने के साथ ही भाजपा के सभी नेताओं को पीछे छोड़ते हुये शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2019 में मोदी पर अन्तर्दशा के रूप में बुध एवं केतु का प्रभाव रहेगा। यह दशा अनुकूल नहीं है। इनके नेतृत्व में पार्टी पिछले लोकसभा निर्वाचन के परिणामों की अपेक्षा कम सफलता अर्जित करेगी। नरेन्द्र मोदी बहुमत जुटाने में सफल होगें परन्तु अपने स्वभाव के विपरीत समक्षौता करना पड़ेगा।

अमित शाह अध्यक्ष बने रहेंगे पर चुनौतियां भरपूर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुण्डली कन्या लग्न की है। जिसमें कर्मभाव में मिथुन राशि का राहु काफी महत्व रखता है। दिसम्बर 2003 से दिसम्बर 2021 तक राहु की महादशा में अमित शाह का सम्पूर्ण राजनैतिक कैरियर अपने वर्तमान उपलब्धि को प्राप्त किया। वर्ष 2019 में सूर्य एवं चन्द्रमा के प्रभाववश इन्हें बेहद चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इनके नेतृत्व में पार्टी वांछित सफलता प्राप्त नही कर सकेगी। जोड़-तोड़ के माध्यम से ही सरकार बनाने में सफल होगें। अध्यक्ष पद पर बनें रहेंगे एवं आगामी तीन वर्ष तक पार्टी इन्हीं के प्रभाव में बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें रायबरेली से होगा मोदी के मिशन-2019 का शंखनाद

राजनाथ सिंह पार्टी में प्रभाव बढ़ेगा पद प्रतिष्ठा मिलेगी

शुक्र एवं सूर्य की अन्तर्दशा के अन्तर्गत श्री राजनाथ सिंह के लिए वर्ष 2019 अच्छा रहेगा। पार्टी में प्रभाव बढ़ेगा। सरकार में पद प्रतिष्ठा की बढ़ोत्तरी होगी। अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं में देश के सफल नेतृत्व का अवसर मिलेगा। गृह मंत्रालय के साथ ही साथ विदेश एवं रक्षा मंत्रालय पर भी दायित्व प्राप्त करने का संयोग बन रहा है।

लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य कष्ट देगा

आडवाणी जी के लिए वर्ष 2019 सूर्य एवं चन्द्र की अन्तर्दशा के प्रभाव में रहेगा। कैरियर के लिहाजा से कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं दिख रहा है। स्वास्थ के लिहाजा से वर्ष 2019 कष्टकारी होगा।

मुरली मनोहर जोशी की स्थितियां अनुकूल होंगी

राजनैतिक कैरियर की दृष्टि से डा. जोशी के लिए स्थितियाँ अनुकूल होगी। पद प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। राजनैतिक शत्रु पराजित होगें। हड्डी से सम्बन्धित एवं गुर्दा रोग से ग्रसित होने की सम्भावना दिख रही है।



राम केवी

राम केवी

Next Story