×

Bollywood Stars Jyotish Totke: सलमान-शाहरुख खान और अक्षय कुमार नेम-फेम और पैसा के लिए अपनाते हैं ये टोटके, जानकर हो जायेंगे हैरान

Bollywood Stars Jyotish Totke: ईश्वर और ज्योतिष में आम लोग ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी विश्वास करते हैं, तो यह आपके लिए मानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन वह भी आपकी तरह ही टोटके मानते हैं। आइए बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स अपनी सफलता और बुलंदियों पर रखने के लिए क्या-क्या टोटके अपनाते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Jun 2022 4:47 AM GMT (Updated on: 6 Jun 2022 11:26 AM GMT)
Bollywood Stars Jyotish Totke
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

Bollywood Stars Jyotish Totke

बॉलीवुड स्टार्स के ज्योतिषीय टोटके

ज्योतिष(Jyotish) के प्रति आम और खास सबका गहरा लगाव है। गरीब हो या अमीर सब उस अनजान शक्ति के सामने झुकते हैं जो दुनिया चला रही है। इसमें हमारे बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर एक्ट्रेस भी पीछे नहीं है। आजकल लोग हाथ में मोबाइल और लैपटॉप लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आसमानों पर जाने की बात करते हैं, बिना किसी लॉजिक के किसी बात को मानने से इंकार करते हैं, लेकिन इन्ही लोगों के सामने सुबह घर से निकलते हुए अगर कोई बिल्ली रास्ता काट जाए, तो 5 मिनट के लिए वापस घर चले जाते हैं।

सिर्फ इसलिए ताकि उनके साथ कुछ अशुभ न हो। अगर कोई छींक दे, तो कहते हैं कि क्या यार अब मेरा काम बिगड़ जाएगा। इतना पढ़ा-लिखा होने के बावजूद लोग आज भी अंधविश्वास पर यकीन करते हैं। छोटे-छोटे टोटके अपनाने से लोगों को लगता है कि उनके साथ बुरा नहीं होगा। लेकिन अगर आपसे कहें कि अंधविश्वास में आम लोग ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी विश्वास करते हैं, तो यह आपके लिए मानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन वह भी आपकी तरह ही टोटके मानते हैं। आइए बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स खुद को बुलंदियों पर रखने के लिए क्या-क्या टोटके अपनाते हैं।

जानिए क्या टोटका अपनाते हैं बॉलीवुड स्टार्स

अक्षय कुमार बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म देने वाले एक्टर अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले इंडिया से बाहर चले जाते हैं। उनका मानना है कि अगर वह इंडिया में रहे, तो उनकी फिल्मों को ख़ास फायदा नहीं होता है।

शाहरुख खान अपने लिए 555 नम्बर को लकी मानते है, आपको बता दें कि उनकी गाड़ी का नंबर जहां 555 है, वहीं उनकी फेमस बॉलीवुड फिल्म चैन्नई एक्सप्रेस में भी उनका मोटरबाइक का नंबर भी यही था तो हम भी मान सकते हैं कि शायद यही वजह रही हो जो चैन्नई एक्सप्रेस हिट गई।

सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान सलमान खान के नीले रत्न वाले ब्रेसलेट के बारे में तो हर कोई जानता है।आपने देखा होगा कि ये खास ब्रेसलेट हमेशा ही सलमान के कलाई में रहता है जो कि उन्हें उनके पिता सलीम खान ने तोहफे में दी था। शायद यही वजह है कि सलमान इसे अपना लकी चार्म मानते हैं और वो इसे कभी खुद से अलग नहीं करते हैं।

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी अपने ठुमकों से यूपी से लेकर बिहार तक को लूट चुकी शिल्पा शेट्टी अंधविश्वास में काफी यकीन करती हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स टीम की मालकिन भी हैं। जब भी उनकी टीम का मैच होता है, तब-तब उनके हाथ में दो घड़ियां दिखती हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी टीम मैच जीत जाती है।

बिपाशा बसु: अक्सर आपने लोगों की दुकानों पर नींबू-मिर्ची लटका हुआ देखा होगा, लेकिन अगर आपको कभी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिल्लो रानी बिपाशा बसु की कार में जाने का मौका मिलेगा, तो वहां भी आपको नींबू-मिर्ची लटका मिल जाएगा। उनका मानना है कि कार में नींबू-मिर्ची लटकाने से एक्सीडेंट की पॉसिबिलिटी काफी कम हो जाती है। बता दें कि बिपाशा ने हाल ही में करण सिंह ग्रोवर से शादी की है।

श्रद्धा कपूर: बॉलीवुड के जाने-माने विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का टोटका काफी क्यूट सा है। उनका मानना है कि अगर उनके पापा शक्ति कपूर उनकी फिल्म को रिलीज होने से पहले देख देते हैं, तो वह फिल्म हिट हो जाती है। वह अपने पापा शक्ति कपूर को अपना लकी चार्म मानती हैं।

जूही चावला: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जूही चावला फिल्मों की दुनिया में इतना नाम कम चुकी हैं, लेकिन फिर भी उन्हें टोटकों में विश्वास है। वह आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में शाहरुख़ खान की पार्टनर रह चुकी हैं। बता दें कि जब भी कभी उनकी टीम का मैच होता था, उससे पहले वह कभी इंटरव्यू नहीं देती थी। उनके हिसाब से ऐसा करने से उनकी टीम हार जाती।

ऋतिक रोशन: बॉलीवुड के सुपर डांसर और एक्टर ऋतिक रोशन तो अंधविश्वास को मानने में काफी आगे हैं। सभी जानते हैं कि ऋतिक रोशन के एक हाथ में 2 अंगूठे हैं। उनके पास काफी पैसा होने के बावजूद उन्होंने अपने हाथ का ऑपरेशन नहीं करवाया है क्योंकि उनका मानना है कि वह अंगूठा काफी लकी है।

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में शायद ही कोई जानता होगा कि वह इंडिया के मैच को कभी भी पूरा एक साथ नहीं देखते हैं। उन्हें लगता है कि जब भी वह मैच पूरा एकसाथ देखते हैं, तब इंडिया हार जाती है।

आर माधवन: तनु वेड्स मनु जैसी हिट देने वाले आर माधवन की ज्यादातर फिल्मों में एयरपोर्ट सीन्स दिखाई देते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि माधवन अपनी फिल्मों में एयरपोर्ट सीन्स को लकी मानते हैं।

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों की सफलता के लिए आस्था की तरफ रूख करती है और फिल्मों की रिलीज से पहले वो अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दुआ मांगने के लिए जाती हैं।

दीपिका पादुकोण: मस्तानी दीपिका पादुकोण भी कम नही हैं.. दीपिका अपनी हर फिल्म के रिलीज होने से पहले मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर में प्रार्थना करने जाती हैं। दीपिका सिद्धी विनायक के दर्शन को अपना लकी चार्म मानती है और जिस तरह उनका करियर इस वक्त बुलंदियों पर है कह सकते हैं कि बप्पा भी उनका खूब साथ दे रहे हैं।

रणवीर सिंह : एक्टर रणवीर सिंह के लिए लकी चार्म वाला फैक्टर जुड़ा है उनके सीधे पैर के एंकल में बंधे काले धागे से। जी हां, इसके पीछे कहानी ये है कि, एक बार बचपन में जब रणवीर बीमार हुए थे तो उनकी मां ने उन्हें ये धागा पहनाया था जिससे उनकी तबीयत में सुधार हो गया था। तब से रणवीर ने इस धागे को कभी नहीं उतारा है और आज भी इसे वो अपना लकी चार्म मानते हैं।

रणबीर कपूर: न्यूमरोलॉजी में विश्वास नहीं रखते हैं लेकिन वो 8 नंबर को अपना लकी नंबर मानते हैं। उनकी मम्मी नीतू कपूर का बर्थडे भी 8 जुलाई को आता है।

एकता कपूर: टीवी सीरियल क्वीन एकता खुद बहुत अंधविश्वासी हैं । जैसे कि उनके ज्यादातर सीरियल्स की शुरुआत K अक्षर से होना। वे हर स्क्रिप्ट सुनने से पहले मुहूर्त देखती हैं। हाथों नग-नगीने पहनती हैं। इतना ही नहीं मुहूर्त के हिसाब से कपड़े भी पहनती हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story