×

Budhvar Ke Totke: ये मंत्र आपके लिए होंगे चमत्कारी, बुधवार को इन उपायों के साथ करें जाप

Budhvar Ke Totke aur Upay: बुधवार के दिन जीवन को खुशहाल बनाने के लिए उत्तमा है । इस दिन कुछ खास उपाय से भगवान गणेश प्रसन्न होते है।

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 24 May 2023 8:14 AM GMT
Budhvar Ke Totke: ये मंत्र आपके लिए होंगे चमत्कारी, बुधवार को इन उपायों के साथ करें जाप
X
Budhvar Ke Upay (Photo - Social media)

Budhvar Ke Totke aur Upay: बुधवार का दिन बुध ग्रह और भगवान गणेश का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की उपासना कल्याणकारी मानी गई है। भगवान गणेश की अराधना का दिन यूं तो बुधवार को होता है। लेकिन उनकी रोजाना की पूजा भी विशेष फलदायी होती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है जो हर विघ्न का नाश करते है। उनसे जुड़े मंत्र काफी प्रभावशाली होते हैं जो हर दुख का नाश करते हैं। भगवान गणेश से जुड़े ये मंत्र खास कल्यणाकारी हैं और इनका पाठ करने से ऐसी मान्यता है कि सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्। इस मंत्र के जाप से गणेश जी बुद्धि प्रदान करते हैं।

ऊँ गं गणपतये नमः ।इस मंत्र को महामंत्र माना गया है जिससे गणपति प्रसन्न होते हैं और हर मनोरथ पूर्ण होते हैं।

गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।

द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥

विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।

द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्‌॥

विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत्‌ क्वचित्‌।

विघ्नों के नाश के लिए गणेश जी के इस मंत्र का जाप किया जाता है।भारतीय धर्म संस्कृति में भगवान गणेशजी सबसे पहले पूजनीय और प्रार्थनीय हैं। उनकी पूजा के बगैर कोई भी मंगल कार्य शुरू नहीं होता है। भगवान गणेश भगवान शंकर और गौरी पुत्र है।

बुधवार को वास्तु के अनुसार करें काम

बुधवार के दिन कार्यक्षेत्र और व्यापार में लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही तो मन में नकारात्मक विचार हावी होने लगते हैं। आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। आत्मविश्वास की कमी या हीनभावना हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालती है। अगर आत्मविश्वास की कमी से कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है या सामाजिक जीवन में अपने उद्देश्यों को पाने में विफल हो रहे हैं तो आप वास्तु में बताए गए आसान से उपायों को अपना सकते हैं।

बुधवार के साथ हर दिन सुबह उठते ही भगवान सूर्य को नमन करें। उन्हें जल अर्पित करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। आत्मविश्वास बढ़ाने को घर में सूरजमुखी के फूल रख सकते हैं। रोजाना गायत्री मंत्र का पाठ करें।

ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है। पीतल धातु से बना शेर घर की शोभा बढ़ाता है और आत्मविश्वास में वृद्धि भी करता है। पीतल से बने शेर को घर की पूर्वी दिशा में स्थापित करें। जब भी भोजन करें तो हमेशा ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा में हो।

घर के जिस कमरे में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं तो वहां पर धातु का कछुआ रखें। घर में खिड़कियों को सुबह और शाम के समय अवश्य खुला रखें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। बच्चे जिस स्थान में बैठकर पढ़ाई करते हैं उस स्थान पर पीछे की ओर दीवार पर पर्वत का फोटो लगाएं।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story