×

Buri Shaktiyon Ke Upay: इन उपायों से दूर करें नकारात्मकता, भूत-पिशाच निकट नहीं आएँगे, बुरी शक्तियों का होगा खात्मा,

Buri Shaktiyon Se Bachne ke Upay: नकारात्मकता और बुरी शक्तियों से दूरी चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर में कुछ सावधानियां बरतनी होगी...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Feb 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 1 Feb 2024 3:45 AM GMT)
Buri Shaktiyon Ke Upay: इन उपायों से दूर करें नकारात्मकता, भूत-पिशाच निकट नहीं आएँगे, बुरी शक्तियों का होगा खात्मा,
X

Buri Shaktiyon Se Bachne Ke Upay: आजकल लोग काम में इतने व्यस्त हैं, कि वह भूत प्रेत की बातों पर विश्वास ही नहीं करते हैं कि भूत प्रेत होते हैं, पर जिस तरह हम भगवान को मानते हैं उसी तरह यह सब भी होते हैं, हमारे घर में ऐसी ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जिन्हें हमारे लिए समझना बहुत कठिन हो जाता है, और हम सोचते हैं यह किसी और वजह से हो रही है, पर उनके पीछे बुरी शक्तियां हो सकती है क्योंकि जब हम अपने घर का वातावरण नकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं तो इससे हमारे घर में बुरी शक्तियां प्रवेश कर जाती हैं।

अगर आप भी नकारात्मकता और बुरी शक्तियों से दूरी चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर में कुछ सावधानियां बरतनी होगी, क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि जब हम कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं, जिनकी वजह से बुरी आत्मा और नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश कर जाती है, जानते है इससे कैसे बचें...

नेगेटिविटी और बुरी शक्तियों से ऐसे बचें

अपने घर में कभी भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए, खासतौर पर कोने में तो बिल्कुल भी अधेंरा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में बुरी आत्मा प्रवेश कर जाती हैं।

इसके लिए आपको अपने घर पर ज्यादा गंदगी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे भी आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है।

आपको घर पर मांसाहारी भोजन नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे आपका घर अपवित्र हो जाता है, और आपके घर पर भगवान वास नहीं करते हैं जिस वजह से बुरी आत्मा आसानी से आपके घर में प्रवेश कर जाती है।

दि आप बुरी आत्मा को अपने घर से भगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कभी भी अपने घर में नकारात्मक चीजों को नहीं लाना चाहिए।

आपको अपने घर पर नकारात्मक मूवी और संगीत नहीं बजाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भी बुरी आत्माएं आपकी तरफ आकर्षित होती हैं।

कई बार जब हम बाहर से आते हैं तो ऐसे ही घर में चले आते हैं, जबकि आपको हाथ पैर धोकर ही घर के अंदर प्रवेश करना चाहिए, जिससे बुरी आत्मा वहीं रह जाती हैं।

ये उपाय दूर रखेंगी नेगेटिवीटी और बुरी आत्माओँ से

यदि आप बुरी आत्माओं से बहुत ज्यादा परेशान है और उन्हें भगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए, जिसकी वजह से हमारे घर वालों को काफी परेशानियां होती हैं, और हम उन्हें घर से निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं, जैसे...

  • अगर आपके घर पर बुरी आत्मा का वास है, तो आपको अपने घर पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए, क्योंकि इसमें वह शक्ति होती है जो बुरी से बुरी आत्माओं को भगाने का काम करती है।आपको अपने घर के हर कोने में इसका छिड़काव करना चाहिए, और अच्छी तरीके से द्वार से अंदर तक इसे डालना चाहिए, ऐसा करने से बुरी आत्माएं इसका प्रभाव सहन नहीं कर पाती है और वह आपके घर से बाहर चली जाती है, यह बहुत ही पवित्र होता है।और इसे आत्माओं को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, पर यदि आपको गंगाजल नहीं मिल रहा है तो इसके लिए आप सादा जल को भी मंत्रों से पढ़कर पवित्र कर सकते हैं और उन्हें अपने घर में डाल सकते हैं, ऐसा करने से भी बुरी आत्माएं भाग जाती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर से बुरी आत्माएं दूर हो जायें, तो इसके लिए आपको हवन करवाना चाहिए, क्योंकि हवन से आपके घर में सारे देवी देवताओं का वास हो जाता है जिस वजह से बुरी आत्मा आपके घर में टिक नहीं पाती हैं और आपके घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।जिससे बुरी से बुरी शक्ति भाग जाती है, इसीलिए अगर आप बुरी शक्तियों से बहुत ज्यादा परेशान है तो आपको हवन करवाना चाहिए, आप चाहे तो हर महीने हवन करवा सकते हैं जिससे आपके घर में कभी भी बुरी आत्मा प्रवेश नहीं कर पाएगी, और वह आपके घर को छोड़कर भाग जाएगी।
  • यदि आप बुरी आत्मा को भगाना चाहते है, तो नमक के घर के कोनों में नमक को छिड़क देना चाहिए, जिससे आपके घर से बुरी शक्तियां निकल जाएंगी, आप चाहे तो रोजाना नमक का पोछा लगा सकते हैं ऐसा करने से भी आपको काफी फायदा मिलेगा।इसी के साथ आपको बाथरूम के कोनों में भी नमक को रख देना चाहिए, इसके लिए आप जार में नमक को भरकर रख दें और हर हफ्ते उसे बदलते रहे, क्योंकि भूत प्रेत सबसे ज्यादा नमक से ही डरते हैं।
  • यदि आप बुरी आत्माओं को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर पर सुबह शाम मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए, इसके लिए आप गायत्री मंत्र या फिर हनुमान चालीसा का उच्चारण कर सकते हैं हनुमान चालीसा बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए काफी प्रभावशाली माना जाता है।इससे सारी बुरी आत्माएं आपके घर को छोड़ देती हैं इसी के साथ अगर आप गायत्री मंत्र या फिर किसी और मंत्र को करते हैं तो इसके द्वारा भी यह दूर हो जाती हैं, क्योंकि इनमें बहुत शक्ति होती है जिनकी वजह से बुरी आत्मा इनके प्रभाव को सहन नहीं कर पाती हैं, और वह भाग जाती है।
  • यदि आपको भी लगता है कि आपके घर पर कोई बुरी आत्मा है तो इसके लिए आपको लोबान का धुंआ देना चाहिए, आपको शाम के समय लोबान का धुंआ जरूर देना चाहिए, इसी के साथ आपको इसे घर के कोनों से लेकर घर के द्वार तक देना चाहिए, आप चाहे तो ऐसा हफ्ते में एक बार कर सकते हैं पर अगर आपको भूत बाधा लग रही है, तो आप ऐसा रोजाना कर सकते हैं जिससे आपको बुरी आत्माओं से छुटकारा मिल जाएगा।
  • यदि आपको ऐसा लग रहा है, कि आपके घर में बुरी आत्मा का वास है तो इसके लिए आपको कपूर जलाना चाहिए, क्योंकि कपूर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है।
Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story