×

C Letter Name Personality: करियर में इनके सितारे रहते हैं बुलंद, किस्मत वालों को मिलती हैं 'सी' नाम की लड़कियां

C Letter Name Personality In Hindi: आपके नाम का अक्षर बताएगा कैसे है आप। अगर जीवन साथी की है तलाश और ए नाम का पार्टनर मिल रहा है तो जानिए कैसे निभेगी आपकी और पार्टनर कैसा होगा।

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 19 July 2023 10:37 AM GMT
C Letter Name Personality: करियर में इनके सितारे रहते हैं बुलंद, किस्मत वालों को मिलती हैं सी नाम की लड़कियां
X
C Letter Name Personality In Hindi: सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

C Letter Name Personality In Hindi: अंग्रेजी का C सी अक्षर वाले नाम के लोग स्वभाव से भावुक और चंचल दोनों होते हैं। कभी-कभी तो ये लोग अपने ही फ़ैसले पर अडिग नहीं रहते हैं। हालांकि ये लोग मेहनती होते हैं, इसीलिए अपने मन के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं। ये लोग खरा खरा और साफ बोलते हैँ।मीन राशि

सी नाम के लोगों का स्वभाव

C नाम की राशि वाले लोग मनमौजी किस्म के होते हैं अर्थात इन्हें अपने मन की ही करनी होती है। जो काम इन्हें सही लगता है, ये उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं लेकिन जो कार्य इन्हें पसंद नहीं होता या सही नहीं लगता है, उस काम के लिए अपना वक़्त ज़ाया नहीं करते हैं। ये लोग ख़ुद की बहुत केयर करते हैं यानी कि बहुत ही व्यवस्थित तरीके से रहते हैं। यही कारण है कि इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है. देखने में भी ये लोग सुंदर और अच्छी रूपरेखा वाले होते हैं.। लोगों की सहायता या सहयोग करने में भी ये लोग बहुत आगे होते हैं अर्थात किसी की मदद करने के मामले में ये बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखाते हैं. साथ ही बहुत व्यवहारिक भी होते है।ये लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इनका हर काम व हर ख़्वाहिश लगभग पूरी होती है।. दोस्ती के मामले में भी इन पर पूरा भरोसा किया जा सकता है चूंकि ये लोग रिश्तों की परवाह करना भलीभांति जानते हैं।

सी नाम वाली लड़कियां में कैसी होती हैं?

सी नाम की लड़कियां बहुत फनी होती हैं और अपने मन में जो आता है वही काम करते हैं। यानी कि अपने मन की सुनते हैं। और यह लोगों को जो काम में दिलचस्पी लगती है और वही काम यह करते हैं। यह लोगों को कोई काम दिया जाता है और वह काम उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता है, या वह काम अच्छा नहीं लगता है तो सी नाम वाले लोग तुरंत ही वह काम में टाइम बर्बाद नहीं करते हैं।

करियर कैसी होती है सी वाली लड़कियां?

करिय र में ये लोग अपने पेशे में बहुत ही ईमानदारी से काम करते हैं। सी नाम की राशि वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, ख़ासकर करियर के मामले में, नौकरी हो या फिर ख़ुद का व्यवसाय, ये लोग अपनी मेहनत व लगन से सफलता की सभी ऊंचाइयों को छू ही लेते हैं। ये लोग रहस्यमयी होती हैं और धीरे-धीरे काम करना पसंद करती हैं। यह भी बखूबी जानती है कि परिस्थितियों के अनुसार खुद को कैसे ढालना है। ऐसी लड़कियां बहुरंगी या कई तरह के कामों में लिप्त होती हैं।

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों में साहस भरा होता है। वे महत्वाकांक्षी और थोड़े गर्म स्वभाव के होती हैं। अपने स्वभाव के कारण ये अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे पद पर विराजमान नजर आती हैं।करियर में ये भाग्यशाली होती है।

प्यार के मामले में सी अक्षर वाले कैसे होते हैं?

प्रेम जीवन में साथी की देखभाल करना, उनकी हर ज़रूरत का ख़्याल रखना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। प्रेम पर इनका विश्वास बहुत अधिक होता है तथा प्रेम के प्रति समर्पित भी रहते हैं।

सी नाम की लड़कियां जिसे पसंद करती हैं उसके काफी करीब हो जाती हैं। प्यार के मामले में भी इनकी यही आदत होती है। अगर इन्हें अपने हिसाब से पार्टनर नहीं मिलता है तो ये अकेले ही खुश मिजाज में जिंदगी गुजार लेती हैं। इस राशि की लड़कियां मूडी होती है, ये अपने मन के मुताबिक चलती हैं। अगर कोई बात इनके दिल में घर कर जाती है तो उसे पूरा करके ही ये दम लेती हैं। अगर किसी काम में उनकी रुचि नहीं है तो वह किसी भी हालत में उसे करना पसंद नहीं करतीं, चाहे वह काम कितना ही महत्वपूर्ण क्यों न हो। इन्हें अपना हमफसर बनाना अच्छा होता है। किस्मत के धनी लोग होते हैं जो सी नाम से प्यार करते हैं और उनको अपनी हमसफर बनाते है।

नोट- धर्मग्रंथों और कई जगहों से मिली सूचनाओं पर आधारित जानकारी है। इसकी न्यूजट्रैक डॉटकॉम पुष्टि नही करता है।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story