TRENDING TAGS :
कैलेंडर 2022 त्यौहार: जानते हैं 2022 में कब होली होगी और कब दिवाली, देखिए पूरे साल के त्योहारों की लिस्ट
Calendar 2022 Tyohaar: साल 2021 जाने अब बस 3 महीने से कुछ दिन ज्यादा बचे है। उसके बाद सब नए साल 2022 का नई उम्मीद के साथ स्वागत करेंगे। साथ ही उत्सुकता रहेगी की आने वाले साल में कब कौन सा त्यौहार पड़ रहा है।
सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)
Calendar 2022 Tyohaar
साल 2021 जाने अब बस 3 महीने से कुछ दिन ज्यादा बचे है। उसके बाद सब नए साल का नई उम्मीद के साथ स्वागत करेंगे। साथ ही उत्सुकता रहेगी की आने वाले साल में कब कौन सा त्योहार पड़ रहा है। जानते हैं 2022 में कब होली होगी और कब दिवाली। साल 2022 में किस महीने में कौन सा त्यौहार है या कहें तो 2022 में त्यौहार कब व किस दिन है।
जनवरी 2022 व्रत त्योहार
साल 2022 की जनवरी में भी सर्दी के साथ त्योहारों का उत्साह बना रहेगा। इस मास में एकादशी, प्रदोष के साथ मकर संक्रांति, पोंगल , तिल चौथ पड़ेगा।
- 1 जनवरी, शनिवार- मासिक शिव रात्रि
- 2 जनवरी, रविवार- पौष अमावस्या
- 13 जनवरी, गुरुवार- पौष एकादशी
- 14 जनवरी, शुक्रवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
- 15 जनवरी, शनिवार- प्रदोष व्रत
- 17 जनवरी, सोमवार- पौष पूर्णिमा
- 21 जनवरी, शुक्रवार- संकष्टी चतुर्थी
- 28 जनवरी, शुक्रवार- षटतिला एकादशी
- 30 जनवरी, रविवार- मासिक शिवरात्रि
फरवरी 2022 व्रत त्योहार
साल 2022 के फरवरी में सरस्वती पूजा, एकादशी और मास प्रदोष मनायेंगे।
- 1 फरवरी, मंगलवार- माघ अमावस्या
- 5 फरवरी, शनिवार- बसंत पंचमी
- 12 फरवरी, शनिवार- जया एकादशी
- 13 फरवरी, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल ),कुम्भ संक्रांति
- 16 फरवरी, बुधवार- माघ पूर्णिमा
- 20 फरवरी, रविवार- प्रदोष व्रत
- 27 फरवरी, रविवार- विजया एकादशी
- 28 फरवरी, सोमवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
मार्च 2022 व्रत त्यौहार
जब सर्दी अपने जाने की तैयारी कर रही होगी और बसंत का आगमन हो चुका होगा, शिवरात्रि , होली जैसे त्योहार मार्च 2022 की रौनक बढ़ाने का काम करेंगे।
- 1 मार्च, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि (महाशिवरात्रि)
- 2 मार्च, बुधवार- फाल्गुन अमावस्या
- 14 मार्च, सोमवार- आम्लिक एकदशी
- 15 मार्च, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल ), मौन संक्रांति
- 17 मार्च, गुरुवार- होलिका दहन
- 18 मार्च, शुक्रवार- होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
- 21 मार्च, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी
- 28 मार्च, सोमवार- पापमोचिनी एकादशी
- 29 मार्च, मंगलवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 30 मार्च, बुधवार- मासिक शिवरात्रि
अप्रैल 2022 के व्रत त्यौहार
अप्रैल 2022 में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार के साथ बंगाली नववर्ष ,हिंदू नवर्ष और मराठी गुड़ी पड़वा की शुरुआत इसी माह होगी।
- 1 अप्रैल, शुक्रवार- चैत्र अमावस्या
- 2 अप्रैल, शनिवार- चैत्र नवरात्रि उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पाड़वा
- 3 अप्रैल, रविवार- चैटी चण्ड
- 10 अप्रैल, रविवार- राम नवमी
- 11 अप्रैल, सोमवार- चैत्र नव रात्रि पारणा
- 12 अप्रैल, मंगलवार- कामदा एकादशी
- 14 अप्रैल, गुरुवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल), मेष संक्रांति
- 16 अप्रैल, शनिवार- हनुमान जयंती , चैत्र पूर्णिमा व्रत
- 19 अप्रैल, मंगलवार- संकष्टी चतुर्थी
- 26 अप्रैल, मंगलवार- वरुधिनी एकादशी
- 28 अप्रैल, गुरुवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 29 अप्रैल, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि
- 30 अप्रैल, शनिवार- वैशाख अमावस्या
मई 2022 के व्रत त्यौहार
मई 2022 में मोहिनी एकादशी के साथ अक्षय तृतीया, और वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनायेंगें।
- 3 मई, मंगलवार- अक्षय तृतीया
- 12 मई, गुरुवार- मोहिनी एकादशी
- 13 मई, शुक्रवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
- 15 मई, रविवार- वृक्ष सक्रांति
- 16 मई, सोमवार- वैशाख पूर्णिमा
- 19 मई, गुरुवार- संकष्टी चतुर्थी
- 26 मई, गुरुवार- अपरा एकादशी
- 27 मई, शुक्रवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 28 मई, शनिवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 30 मई, सोमवार- ज्येष्ठ अमावस्या
जून 2022 व्रत त्यौहार
जून यानि ज्येष्ठ मास जब सूर्य की तपिश चरम पर रहती है। उस वक्त निर्जला एकादशी प्रदोष व्रत पड़ेंगे।
- 11 जून, शनिवार- निर्जला एकादशी
- 12 जून, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
- 14 जून, मंगलवार- ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
- 15 जून, बुधवार- मिथुन संक्रांति
- 17 जून, शुक्रवार- संकष्टी चतुर्थी
- 24 जून, शुक्रवार- योगिनी एकादशी
- 26 जून, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 27 जून, सोमवार- मासिक शिवरात्रि
- 29 जून, बुधवार- आषाढ़ अमावस्या
जुलाई 2022 के व्रत त्यौहार
होली के बाद त्योहारों की धीमी रफ्तार के बाद एक बार फिर से साल 2022 में त्योहारों की शुुरुआत आषाढ़ माह से होने लगती है । जो दिसंबर क्रिसमस तक जाकर थमती है। इस साल जुलाई में 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो जाएगी।
- 1 जुलाई, शुक्रवार- जगन्नाथ रथ यात्रा
- 10 जुलाई, रविवार- देव शयनी एकादशी, आषाढ़ी एकादशी
- 11 जुलाई, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
- 13 जुलाई, बुधवार- गुरु पूर्णिमा व्रत , आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
- 16 जुलाई, शनिवार- संकष्टी चतुर्थी, कर्क संक्रांति
- 24 जुलाई, रविवार- कामिका एकादशी
- 25 जुलाई, सोमवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 26 जुलाई, मंगलवार- मासिक शिव रात्रि
- 28 जुलाई, गुरुवार- श्रवण अमावस्या
- 31 जुलाई, रविवार- हरयाली तीज
अगस्त 2022 के व्रत त्यौहार
2022 में अगस्त में राखी , नाग पंचमी, कजरी तीज, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहार इस माह की रौनक बढ़ायेंगे।
- 2 अगस्त, मंगलवार- नाग पंचमी
- 8 अगस्त, सोमवार- श्रावार् पुत्रदा एकादशी
- 9 अगस्त, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
- 11 अगस्त, गुरुवार- रक्षा बंधन
- 12 अगस्त, शुक्रवार- सावन पूर्णिमा व्रत
- 14 अगस्त, रविवार- कजरी तीज
- 15 अगस्त, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी
- 17 अगस्त, बुधवार- सिंह संक्रांति
- 19 अगस्त, गुरुवार- जन्माष्टमी
- 23 अगस्त, मंगलवार- अजा एकादशी
- 24 अगस्त, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 25 अगस्त, गुरुवार- मासिक शिव रात्रि
- 27 अगस्त, शनिवार- भाद्रपद अमावस्या
- 30 अगस्त, मंगलवार- हरतालिका तीज
- 31 अगस्त, बुधवार गणेश चतुर्थी
सिंतबर 2022 के व्रत त्यौहार
इस माह में 2022 में श्राद्ध पक्ष के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी।
- 6 सितम्बर, मंगलवार- परिवर्तनी एकादशी
- 8 सितम्बर, गुरुवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
- 9 सितम्बर, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी
- 10 सितम्बर, शनिवार- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
- 13 सितम्बर, मंगलवार- संकष्टी चतुर्थी
- 17 सितम्बर, शनिवार- कन्या संक्रांति
- 21 सितम्बर, बुधवार- इन्दिरा एकादशी
- 23 सितम्बर, शुक्रवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 24 सितम्बर, शनिवार- मासिक शिव रात्रि
- 25 सितम्बर, रविवार- अश्विन अमावस्या
- 26 सितम्बर, सोमवार- शरद नवरात्री
अक्टूबर 2022 के व्रत त्यौहार
अक्टूबर 2022 में विजयदशमी , करवाचौथ, दीपावली का उत्सव के साथ छठ पूजा मनाई जाएगी।
- 1 अक्टूबर, शनिवार- कल्पमभ
- 2 अक्टूबर, रविवार- नव पत्रिका पूजा
- 3 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा महाआष्टमी पूजा
- 4 अक्टूबर, मंगलवार- दुर्गा महानवमी पूजा
- 5 अक्टूबर, बुधवार- दुर्गा विसर्जन
- 6 अक्टूबर, गुरुवार- पापांकुशा एकादशी
- 7 अक्टूबर, शुक्रवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
- 9 अक्टूबर, रविवार- अश्विन पुर्णिमा व्रत
- 13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ
- 17 अक्टूबर, सोमवार- तुला संक्रांति, अहोई अष्टामी
- 21 अक्टूबर, शुक्रवार- रमा एकादशी
- 22 अक्टूबर, शनिवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 23 अक्टूबर, रविवार- मासिक शिवरात्रि, धनतेरस
- 24 अक्टूबर, सोमवार- दीपावली
- 26 अक्टूबर, बुधवार- भाई दूज
- 30 अक्टूबर, रविवार- छठ पूजा
नवंबर 2022 के व्रत त्यौहार
नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा, मार्गशीष मास और देवउठनी एकादशी पड़ेगा। साथ में शादी की शुरुआत होगी।
4 नवंबर, शुक्रवार- देवउठान एकादशी
5 नवंबर, शनिवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
8 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक पूर्णिमा
12 नवंबर, शनिवार- संकष्टी चतुर्थी
16 नवंबर, बुधवार- वृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर, रविवार- उत्पन्ना एकादशी
21 नवंबर, सोमवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
22 नवंबर, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
23 नवंबर, बुधवार- मार्ग शीर्ष अमावस्या
दिसंबर 2022 के व्रत त्यौहार
दिसबंर में क्रिसमस के साथ पौष मास की शुरुआत भी इस माह पडेगी। यानि इस साल कड़ाके की सर्दी नवंबर दिसबंर पड़ने लगेगी।
3 दिसंबर, शनिवार- मोक्षदा एकादशी
5 दिसंबर, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
8 दिसंबर, गुरुवार- मार्ग शीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 दिसंबर, रविवार- संकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर, शुक्रवार- धनु संक्रांति
19 दिसंबर, सोमवार- सफलता एकादशी
21 दिसंबर, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण),मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर, शुक्रवार- पौष अमावस्या
अभी साल 2021 की नवरात्रि, रावण दहन , करवाचौथ के साथ दीपावली छठ का उत्सव मनाने की तैयारी में जुट जाइए। साथ में अगले साल 2022 के भी व्रत-त्योहार की लिस्ट पर नजर दौड़ा लीजिए।