×

Calendar 2024 Tyohaar: आने वाला है साल 2024, जानिए 2024 में कब होगी होली और कब दिवाली, यहां नए साल के पूरे त्योहारों की लिस्ट

Calender 2024 Hindu Religious Festival List :साल 2024 की शुरुआत सोमवार 1 जनवरी से हो रही है। इस साल कब होली दिवाली छठ पड़ रही है, जानते है साल 2024 के त्योहारों का लिस्ट...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 12 Dec 2023 1:30 AM GMT (Updated on: 12 Dec 2023 5:58 AM GMT)
Festival Calendar
X

त्योहार कैलेंडर 2022 (फोटो- सोशल मीडिया)

Calendar 2024 Tyohaar साल 2024 जाने में अब कुछ माह बचे है। उसके बाद सब नए साल 2024 एक नई उम्मीद और जोश के साथ इंतजार में है। आने वाले साल में भी कब कौन का सा त्योहार आएगा और कब होगा, जानिए 2024 में कब होली होगी और कब दिवाली। साल 2024 में किस महीने में कौन सा त्यौहार है या कहें तो 2024 में त्यौहार कब व किस दिन है।


जनवरी 2024 व्रत त्योहार

साल 2024 की जनवरी में भी सर्दी के साथ त्योहारों का उत्साह बना रहेगा। इस मास में एकादशी, प्रदोष के साथ मकर संक्रांति, पोंगल , तिल चौथ पड़ेगा ।

  • 7 रविवार सफला एकादशी
  • 9 मंगलवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 11 गुरुवार पौष अमावस्या
  • 15 सोमवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
  • 21 रविवार पौष पुत्रदा एकादशी
  • 23 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 25 गुरुवार पौष पूर्णिमा व्रत
  • 29 सोमवार संकष्टी चतुर्थी


फरवरी 2024व्रत त्योहार

साल 2024 के फरवरी में सरस्वती पूजा, एकादशी और मास प्रदोष मनायेंगे।

  • 6 मंगलवार षटतिला एकादशी
  • 7 बुधवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 8 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
  • 9 शुक्रवार माघ अमावस्या
  • 13 मंगलवार कुम्भ संक्रांति
  • 14 बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
  • 20 मंगलवार जया एकादशी
  • 21 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 24 शनिवार माघ पूर्णिमा व्रत
  • 28 बुधवार संकष्टी चतुर्थी

मार्च 2024 व्रत त्यौहार

जब सर्दी अपने जाने की तैयारी कर रही होगी और बसंत का आगमन हो चुका होगा, शिवरात्रि , होली जैसे त्योहार मार्च 2024 की रौनक बढ़ाने का काम करेंगे।

  • 6 बुधवार विजया एकादशी
  • 8 शुक्रवार महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
  • 10 रविवार फाल्गुन अमावस्या
  • 14 गुरुवार मीन संक्रांति
  • 20 बुधवार आमलकी एकादशी
  • 22 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 24 रविवार होलिका दहन
  • 25 सोमवार होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
  • 28 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

अप्रैल 2024 के व्रत त्यौहार

अप्रैल 2024 में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार के साथ बंगाली नववर्ष ,हिंदू नवर्ष और मराठी गुड़ी पड़वा की शुरुआत इसी माह होगी।

  • 5 शुक्रवार पापमोचिनी एकादशी
  • 6 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 7 रविवार मासिक शिवरात्रि
  • 8 सोमवार चैत्र अमावस्या
  • 9 मंगलवार चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
  • 10 बुधवार चेटी चंड
  • 13 शनिवार मेष संक्रांति
  • 17 बुधवार चैत्र नवरात्रि पारणा, राम नवमी
  • 19 शुक्रवार कामदा एकादशी
  • 21 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 23 मंगलवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 27 शनिवार संकष्टी चतुर्थी

मई 2024 के व्रत त्यौहार

मई 2024 में मोहिनी एकादशी के साथ अक्षय तृतीया, और वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनायेंगें।

  • 4 शनिवार वरुथिनी एकादशी
  • 5 रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 6 सोमवार मासिक शिवरात्रि
  • 8 बुधवार वैशाख अमावस्या
  • 10 शुक्रवार अक्षय तृतीया
  • 14 मंगलवार वृष संक्रांति
  • 19 रविवार मोहिनी एकादशी
  • 20 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 23 गुरुवार वैशाख पूर्णिमा व्रत
  • 26 रविवार संकष्टी चतुर्थी

जून 2024 व्रत त्यौहार

जून यानि ज्येष्ठ मास जब सूर्य की तपिश चरम पर रहती है। उस वक्त निर्जला एकादशी प्रदोष व्रत पड़ेंगे।

  • 2 रविवार अपरा एकादशी
  • 4 मंगलवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 6 गुरुवार ज्येष्ठ अमावस्या
  • 15 शनिवार मिथुन संक्रांति
  • 18 मंगलवार निर्जला एकादशी
  • 19 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 22 शनिवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
  • 25 मंगलवार संकष्टी चतुर्थी

जुलाई 2024 के व्रत त्यौहार


होली के बाद त्योहारों की धीमी रफ्तार के बाद एक बार फिर से साल 2024 में त्योहारों की शुुरुआत आषाढ़ माह से होने लगती है । जो दिसंबर क्रिसमस तक जाकर थमती है।
इस साल जुलाई में 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो जाएगी।

  • 2 मंगलवार योगिनी एकादशी
  • 3 बुधवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 4 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
  • 5 शुक्रवार आषाढ़ अमावस्या
  • 7 रविवार जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 16 मंगलवार कर्क संक्रांति
  • 17 बुधवार देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
  • 18 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 21 रविवार गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
  • 24 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
  • 31 बुधवार कामिका एकादशी

अगस्त 2024 के व्रत त्यौहार

2024 में अगस्त में राखी , नाग पंचमी, कजरी तीज, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहार इस माह की रौनक बढ़ायेंगे।

  • 1 गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 2 शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
  • 4 रविवार श्रावण अमावस्या
  • 7 बुधवार हरियाली तीज
  • 9 शुक्रवार नाग पंचमी
  • 16 शुक्रवार श्रावण पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति
  • 17 शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 19 सोमवार रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
  • 22 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज
  • 26 सोमवार जन्माष्टमी
  • 29 गुरुवार अजा एकादशी
  • 31 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

सिंतबर 2024 के व्रत त्यौहार


इस माह में 2024 में हरतालिका तीज कब होगी।

  • 2 सोमवार भाद्रपद अमावस्या
  • 6 शुक्रवार हरतालिका तीज
  • 7 शनिवार गणेश चतुर्थी
  • 14 शनिवार परिवर्तिनी एकादशी
  • 15 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल), ओणम/थिरुवोणम
  • 16 सोमवार कन्या संक्रांति
  • 17 मंगलवार अनंत चतुर्दशी
  • 18 बुधवार भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
  • 21 शनिवार संकष्टी चतुर्थी
  • 28 शनिवार इन्दिरा एकादशी
  • 29 रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 30 सोमवार मासिक शिवरात्रि

अक्टूबर 2024 के व्रत त्यौहार

अक्टूबर 2024 में विजयदशमी , करवाचौथ, दीपावली का उत्सव के साथ छठ पूजा मनाई जाएगी।

  • 2 बुधवार अश्विन अमावस्या
  • 3 गुरुवार शरद नवरात्रि, घटस्थापना
  • 9 बुधवार कल्परम्भ
  • 10 गुरुवार नवपत्रिका पूजा
  • 11 शुक्रवार दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
  • 12 शनिवार दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
  • 13 रविवार दुर्गा विसर्जन
  • 14 सोमवार पापांकुशा एकादशी
  • 15 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 17 गुरुवार अश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति
  • 20 रविवार संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
  • 28 सोमवार रमा एकादशी
  • 29 मंगलवार धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 30 बुधवार मासिक शिवरात्रि
  • 31 गुरुवार नरक चतुर्दशी

नवंबर 2024 के व्रत त्यौहार

नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा, मार्गशीष मास और देवउठनी एकादशी पड़ेगा। साथ में शादी की शुरुआत होगी।

  • 1 शुक्रवार दिवाली, कार्तिक अमावस्या
  • 2 शनिवार गोवर्धन पूजा
  • 3 रविवार भाई दूज
  • 7 गुरुवार छठ पूजा
  • 12 मंगलवार देवुत्थान एकादशी
  • 13 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 15 शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
  • 16 शनिवार वृश्चिक संक्रांति
  • 18 सोमवार संकष्टी चतुर्थी
  • 26 मंगलवार उत्पन्ना एकादशी
  • 28 गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 29 शुक्रवार मासिक शिवरात्रि


दिसंबर 2024 के व्रत त्यौहार

दिसबंर में क्रिसमस के साथ पौष मास की शुरुआत भी इस माह पडेगी। यानि इस साल कड़ाके की सर्दी नवंबर दिसबंर पड़ने लगेगी।

  • 1 रविवार मार्गशीर्ष अमावस्या
  • 11 बुधवार मोक्षदा एकादशी
  • 13 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 15 रविवार धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
  • 18 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
  • 26 गुरुवार सफला एकादशी
  • 28 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 29 रविवार मासिक शिवरात्रि
  • 30 सोमवार पौष अमावस्या

अभी साल 2023 की नवरात्रि, रावण दहन , करवाचौथ के साथ दीपावली छठ का उत्सव मनाने की तैयारी के साथ जानिए अगले साल 2024 के भी व्रत-त्योहार की लिस्ट ।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story