×

ज्योतिष की मदद से राशि के अनुसार संवारे अपना करियर, सफलता के शत्-प्रतिशत चांसेज

जितना जरूरी परीक्षा का परिणाम है उतना ही जरूरी है सही दिशा में अपना भविष्य बनाना। करियर की थोड़ी परेशानी को ज्योतिष  के माध्यम से कम किया जा सकता है। किस राशि के छात्रो को कौन सा करियर अपनाना चाहिए ये भी ज्योतिष में है। 

suman
Published on: 27 April 2019 12:41 AM GMT
ज्योतिष की मदद से राशि के अनुसार संवारे अपना करियर, सफलता के शत्-प्रतिशत चांसेज
X

जयपुर: ज्यादातर राज्यों में बोर्ड एग्जाम के परिणाम आने लगे है। जैसे ऐज यूपी बोर्ड के परिणाम की घोषणा होगी। लाखों छात्रों के भाग्य का आज फैसला होगा। रिजल्ट के बाद छात्र अपनी आगे की पढाई व अपने अपने करियर की दिशा देने के लिए परेशान हो जाते है। जितना जरूरी परीक्षा का परिणाम है उतना ही जरूरी है सही दिशा में अपना भविष्य बनाना। करियर की थोड़ी परेशानी को ज्योतिष के माध्यम से कम किया जा सकता है। किस राशि के छात्रो को कौन सा करियर अपनाना चाहिए ये भी ज्योतिष में है।

मेष राशि वाले छात्रों की मेष राशि अर्थात मंगल (भौम स्वामी) की राशि जो ऊर्जा, शक्ति और स्फूर्ति से भरपूर होती है। इन लोगो सेल्स, मार्केटिंग, होटल मॅनॅग्मेंट, डिफेंस जैसे पुलिस, फ़ौज, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन आदि में अपना भविष्य बना सकते है।

वृषभ राशि के छात्रों की जिनको शुक्र की रचनात्मक ऊर्जा प्रभवित करती है। ये लोग अपना भविष्य रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्र में बना सकते है। इनमे सौंदर्य परखने क्षमता बहुत ही उन्नत होती है । फैशन, कला, मीडिया, टीवी, फिल्म, टेक्सटाइल जैसे क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है।

मिथुन राशि के जातको की प्रतिनिधित्व करते है बुध जो दर्शाते तर्क और बुद्धि को। ये लोग बहुत ही अच्छे प्रोफेशनल हो सकते है जैसे चार्टेड अकाउंटेंट, कंपनी सेकेटरी, वकील, टीचर इत्यादि। आप अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक क्षमताओं के आधार पर अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है।

मनी प्लांट को लेकर रखें कुछ बातों का ध्यान, नहीं देगा नकारात्मक परिणाम

कर्क राशि के जातको की जिनका स्वामी है चन्द्रमा। ये लोग भावनात्मक ऊर्जा एवं ममता से भरे हुए होते है साथ ही साथ प्रबंधन की अद्भुत क्षमता इनके पास है जिसमे अपना भविष्य बना सकते है। ये लोग सामाजिक क्षेत्र एवं सेवा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा काम कर सकते है।

सिंह राशि के जातक जो सूर्य की राशि के जातक माने जाते है, इन लोगो में प्रशासनिक क्षमता नैसर्गिक रूप में पायी जाती है। ये अपना दृष्टिकोण बड़ा बनाये और बड़ी लक्ष्य निर्धारित करे।ये भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसे बड़े लक्ष्य एवं प्रबंधन इत्यादि में बड़ी तरक्की पा सकते है।

कन्या राशि के जातकों पर जो बुध की वयस्क राशि है, इनमे लोगों की व्यवसाय की समझ अद्भुत होती है। ये लोग बिज़नेस मैनेजमेंट, प्रोफेशनल कोर्सेस, ट्रेडिंग एवं विज्ञान में, आईटी एवं कम्युनिकेशन में अपना भविष्य बना सकते है।

तुला राशि के जातक मैनेजमेंट, कला, कौशल, रचनात्मक कार्य में अपना भविष्य बना सकते है। वृश्चिक राशि के जातको की अर्थात मंगल की राशि जो ऊर्जा, शक्ति और स्फूर्ति से भरपूर होती है। ये लोग सेल्स, मार्केटिंग, होटल मॅनॅग्मेंट, डिफेंस जैसे पुलिस, फ़ौज, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन आदि में अपना भविष्य बना सकते है।

धनु राशि के जातक अर्थात गुरु गृह की राशि। इन लोगो में प्रबंधन, लेखन, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में असंख्य सम्भावना है। ये लोग व्यवहार कुशल होते है। गुरु स्वामी होने से ये उच्च पद प्राप्त की क्षमता होती है।

गुरु ने बदला स्थान, अब इन राशियों के जातक पर कैसा पड़ेगा प्रभाव जानिए?

मकर राशि के जातकों में तकनीक को समझने की अद्भुत क्षमता होती है। अपने कार्य क्षेत्र में बहुत गहरी पकड़ रखते है। इनका स्वामी शनि होता है।जो इन्हें तकनीक की तरफ खींचता है।

कुंभ राशि के जातको में तकनीक एवं तर्क का अद्भुत संगम होता है ये लोग आईटी, टेक्नोलॉजी एवं मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपना मुकाम बना सकते है। इनका भी स्वामी शनि है जो इन्हे इस क्षेत्र में सफलता दिलाने में मददगार है।

मीन राशि अर्थात सौर मंडल की अंतिम राशि जिसका प्रतिनिधित्व गुरु गृह करता है। आपकी परिपक्वता आपको सबसे अलग करती है। ये लोग लेखन, साहित्य अध्यन, अध्यापन एवं प्रबंधन में अपना भविष्य बना सकते है।

suman

suman

Next Story