×

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में राशि के अनुसार 9 दिन तक करें मां दुर्गा की आराधना

Chaitra Navratri Me Rashi Ke Anusar Padhe Chalisa: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन अपनी राशि के अनुसार देवी देवताओँ का चालीसा पाठ किया जाएं तो उससे भी मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। उनकी कृपा बनी रहती है, जानते है कैसे...

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 22 March 2023 4:00 AM GMT (Updated on: 22 March 2023 6:04 AM GMT)
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में राशि के अनुसार 9 दिन तक करें मां दुर्गा की आराधना
X
Chaitra Navratri Me Rashi Ke Anusar Padhe Chalisa सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Chaitra Navratri Me Rashi Ke Anusar Padhe Chalisa: चैत्र नवरात्रि में राशि के अनुसार पढ़ें चालीसा आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है जो 22 मार्च से 30मार्च तक रहेगा। इस दौरान लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत पूजा और दान करेंगे। और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने की कोशिश रहेगी। चैत्र नवरात्रि में भक्त ज्यादातर सप्तशती का पाठ, सुंदरकांड और मंत्रों से माता का स्तुति करते हैं। लेकिन इसके अलावा नवरात्रि के नौ दिन अगर अपनी राशि के अनुसार देवी देवताओँ का चालीसा पाठ किया जाएं तो उससे भी मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

हम सब रोग दोष से मुक्ति व समृद्धि के लिए मंत्रजाप और देवताओं की स्तुति पढ़ते हैं। कुछ लोग हनुमान चालीता और दुर्गा चालीसा का पाठ भी करते हैं। ज्योतिष में राशि के अनुसार चालीसा के पाठ से समस्या का समाधान संभव है। इतना ही नहीं राशि के अनुसार खास चालीसा का पाठ करने पर जीवन की हरेक समस्या का समाधान संभव है। नवरात्रि में राशि के अनुसार ये चालीसा पाठ करेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या के लिए रामबाण है।

मेष राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक का मन अत्यधिक चंचल होता है। जो इनके लिए कई बार परेशानियां खड़ी करती है। इसलिए इस राशि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ सबसे उत्तम माना गया है।

साथ ही हनुमान जी की आराधना भी बेदह लाभदायक साबित होता है। विशेष रूप से नवरात्रि के दिनों में हनुमान चालीसा का पाठ सभी प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने वाला होता है। इसके अलावे इस राशि के लिए पूजा-पाठ के समय हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करना अत्यंत लाभकारी होता है।

वृष राशि के लिए चालीसा पाठ

वृष राशि के जातक स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं। कई मामले में यह जिद्दी स्वभाव इनके लिए घातक साबित हो जाता है। इसलिए नवरात्रि में इस राशि के लिए शिव चालीसा का पाठ करना शुभफलदायक माना गया है।

चालीसा के पाठ से पूर्व शिव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावे दूध से शिव का अभिषेक करना भी सभी संकटों से मुक्ति दिलाने वाला साबित होता है।

मिथुन राशि के लिए चालीसा पाठ

मिथुन राशि के जातक के लिए किसी भी कार्य में असमंजस की स्थिति बनी रहती है। नवरात्रि में इस राशि के जातकों के लिए चालीसा के रूप में सरस्वती चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। साथ ही चालीसा से पूर्व गुग्गुल और धूप से विधि पूर्वक सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।

ऐसा करने पर जीवन की सभी असमंजसता की समस्या का समाधान हो जाता है।

कर्क राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के लिए इनकी भावनाएं ही बड़ी समस्या होती है। ये बहुत भावुक होते हैं और अक्सर लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं।

नवरात्रि में दुर्गा- शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ आपको मानसिक शांति देगा और स्थितियों को सही रूप में समझ पाएंगे। इसके साथ ही भगवान शिव व पार्वती की पूजा करें।

सिंह राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक में नेतृत्व के गुण होने के कारण आपको चुनौतियां भी बहुत मिलती हैं जो आपका जीवन संघर्षमय बनाते हैं। नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा।

इससे आप सही वक्त पर सही निर्णय ले पाएंगे जो आपके संघर्षों को बहुत हद तक कम कर पाएंगे। चालीसा पाठ से पूर्व मां दुर्गा का ध्यान और रोली का प्रयोग करते हुए इनकी पूजा करें।

कन्या राशि के लिए चालीसा पाठ

कन्या राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे बहुत भागते हैं। दिखावा इन्हें बहुत पसंद होता है और इसमें कोई भी परेशानी आए तो दुखी हो जाते हैं।

इससे बचने के लिए नवरात्रि में शुद्ध घी का दीपक जलाकर पहले मां दुर्गा का ध्यान करें और फिर गायत्री चालीसा का पाठ करें। इस तरह आपको आर्थिक समृद्धि मिलेगी और आप दुखों से बच रहेंगे।

तुला राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातकों सबसे बड़ी गलती इनकी लापरवाही ही होती है। इस राशि के लोग को नियमित रूप से सफेद फूल चढ़ाते हुए भगवान कृष्ण की पूजा करें और कृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए।

यह आप में परिस्थितियों की संवेदनशीलता की गहरी समझ पैदा होगी और आप उसे सही प्रकार से कर सकेंगे। इससे आपकी कई परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातकों के जीवन में हर चीज देर से होती है और सफलता भी देर से मिलती है। इस प्रकार कई बार ये जीवन से निराश और परेशान हो जाते हैं।

नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए तुलसी पत्ते का प्रसाद चढ़ाते हुए हनुमान जे की पूजा करना आपकी इस स्थिति में बहुत जलद सकारात्मक बदलाव लाएगा।

धनु राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक स्वभाव से इन्हें मुंहफट कहा जाए, तो गलत नहीं होगा।

इनकी तीखी बोले दूसरों को जहां चुभती है वहें इनके लिए भी यह कई तरह की परेशानियां पैदा करने वाला होता है। इससे बचने के लिए सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा की पूजा करने के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के लोग शनि से प्रभावित होने के कारण अक्सर किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। शनि चालीसा का नियमित पाठ करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। किसी एकांत स्थान पर पीले रंग के आसन पर बैठकर यह पाठ करें। इसके साथ अगर शनिदेव और शिवजी की पूजा कर सकें, तो और भी बेहतर होगा।

कुंभ राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के लोग दूसरे के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। स्थिति का सही आकलन करके ही कोई निर्णय लेना लाभदायक साबित होगा। नवरात्रि में आपको माता सरस्वती की आराधना और इनकी चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही सरस्वती चालीसा का पाठ आपको नियमित करना चाहिए।

मीन राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियों को बहुत हल्के में लेते हैं। इस कारण करीबी रिश्ते भी बिखर जाते हैं। नवरात्रि में आपको गणेश जी के समक्ष लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावे रोज दुर्गा, गणेश चालीसा और गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story