×

Chalisa Path : चैत्र नवरात्रि में राशि के अनुसार करें चालीसा का पाठ, मिलेगा अंधकार में प्रकाश

Chalisa Path : चैत्र नवरात्रि में भक्त ज्यादातर सप्तशती का पाठ, सुंदरकांड और मंत्रों से माता का स्तुति करते हैं। लेकिन इसके अलावा नवरात्रि के नौ दिन अगर अपनी राशि के अनुसार देवी देवताओँ का चालीसा पाठ किया जाएं तो उससे भी मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।क्योंकि मां दुर्गा में सारे देवताओं का अंश है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 April 2022 9:22 AM GMT
Chalisa Path
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

Chalisa Path

चैत्र नवरात्रि में राशि के अनुसार करें चालीसा पाठ

आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है जो 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत पूजा और दान करेंगे। और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने की कोशिश रहेगी। चैत्र नवरात्रि में भक्त ज्यादातर सप्तशती का पाठ, सुंदरकांड और मंत्रों से माता का स्तुति करते हैं। लेकिन इसके अलावा नवरात्रि के नौ दिन अगर अपनी राशि के अनुसार देवी देवताओँ का चालीसा पाठ किया जाएं तो उससे भी मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

हम सब रोग दोष से मुक्ति व समृद्धि के लिए मंत्रजाप और देवताओं की स्तुति पढ़ते हैं। कुछ लोग हनुमान चालीता और दुर्गा चालीसा का पाठ भी करते हैं। ज्योतिष में राशि के अनुसार चालीसा के पाठ से समस्या का समाधान संभव है। इतना ही नहीं राशि के अनुसार खास चालीसा का पाठ करने पर जीवन की हरेक समस्या का समाधान संभव है। नवरात्रि में राशि के अनुसार ये चालीसा पाठ करेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या के लिए रामबाण है।

मेष राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक का मन अत्यधिक चंचल होता है। जो इनके लिए कई बार परेशानियां खड़ी करती है। इसलिए इस राशि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही हनुमान जी की आराधना भी बेदह लाभदायक साबित होता है। विशेष रूप से नवरात्रि के दिनों में हनुमान चालीसा का पाठ सभी प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने वाला होता है। इसके अलावे इस राशि के लिए पूजा-पाठ के समय हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करना अत्यंत लाभकारी होता है।

वृष राशि के लिए चालीसा पाठ

वृष राशि के जातक स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं। कई मामले में यह जिद्दी स्वभाव इनके लिए घातक साबित हो जाता है। इसलिए नवरात्रि में इस राशि के लिए शिव चालीसा का पाठ करना शुभफलदायक माना गया है। चालीसा के पाठ से पूर्व शिव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावे दूध से शिव का अभिषेक करना भी सभी संकटों से मुक्ति दिलाने वाला साबित होता है।

मिथुन राशि के लिए चालीसा पाठ

मिथुन राशि के जातक के लिए किसी भी कार्य में असमंजस की स्थिति बनी रहती है। नवरात्रि में इस राशि के जातकों के लिए चालीसा के रूप में सरस्वती चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। साथ ही चालीसा से पूर्व गुग्गुल और धूप से विधि पूर्वक सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने पर जीवन की सभी असमंजसता की समस्या का समाधान हो जाता है।

कर्क राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के लिए इनकी भावनाएं ही बड़ी समस्या होती है। ये बहुत भावुक होते हैं और अक्सर लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। नवरात्रि में दुर्गा- शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ आपको मानसिक शांति देगा और स्थितियों को सही रूप में समझ पाएंगे। इसके साथ ही भगवान शिव व पार्वती की पूजा करें।

सिंह राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक में नेतृत्व के गुण होने के कारण आपको चुनौतियां भी बहुत मिलती हैं जो आपका जीवन संघर्षमय बनाते हैं। नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। इससे आप सही वक्त पर सही निर्णय ले पाएंगे जो आपके संघर्षों को बहुत हद तक कम कर पाएंगे। चालीसा पाठ से पूर्व मां दुर्गा का ध्यान और रोली का प्रयोग करते हुए इनकी पूजा करें।

कन्या राशि के लिए चालीसा पाठ

कन्या राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे बहुत भागते हैं। दिखावा इन्हें बहुत पसंद होता है और इसमें कोई भी परेशानी आए तो दुखी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नवरात्रि में शुद्ध घी का दीपक जलाकर पहले मां दुर्गा का ध्यान करें और फिर गायत्री चालीसा का पाठ करें। इस तरह आपको आर्थिक समृद्धि मिलेगी और आप दुखों से बच रहेंगे।

तुला राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातकों सबसे बड़ी गलती इनकी लापरवाही ही होती है। इस राशि के लोग को नियमित रूप से सफेद फूल चढ़ाते हुए भगवान कृष्ण की पूजा करें और कृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह आप में परिस्थितियों की संवेदनशीलता की गहरी समझ पैदा होगी और आप उसे सही प्रकार से कर सकेंगे। इससे आपकी कई परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातकों के जीवन में हर चीज देर से होती है और सफलता भी देर से मिलती है। इस प्रकार कई बार ये जीवन से निराश और परेशान हो जाते हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए तुलसी पत्ते का प्रसाद चढ़ाते हुए हनुमान जे की पूजा करना आपकी इस स्थिति में बहुत जलद सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

धनु राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक स्वभाव से इन्हें मुंहफट कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इनकी तीखी बोले दूसरों को जहां चुभती है वहें इनके लिए भी यह कई तरह की परेशानियां पैदा करने वाला होता है। इससे बचने के लिए सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा की पूजा करने के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के लोग शनि से प्रभावित होने के कारण अक्सर किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। शनि चालीसा का नियमित पाठ करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। किसी एकांत स्थान पर पीले रंग के आसन पर बैठकर यह पाठ करें। इसके साथ अगर शनिदेव और शिवजी की पूजा कर सकें, तो और भी बेहतर होगा।

कुंभ राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के लोग दूसरे के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। स्थिति का सही आकलन करके ही कोई निर्णय लेना लाभदायक साबित होगा। नवरात्रि में आपको माता सरस्वती की आराधना और इनकी चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही सरस्वती चालीसा का पाठ आपको नियमित करना चाहिए।

मीन राशि के लिए चालीसा पाठ

इस राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियों को बहुत हल्के में लेते हैं। इस कारण करीबी रिश्ते भी बिखर जाते हैं। नवरात्रि में आपको गणेश जी के समक्ष लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावे रोज दुर्गा, गणेश चालीसा और गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story