इस तरह के लोगों का अमीर बनना है असंभव, चाणक्य की इन बातों को जानिए जरूर

चाणक्य नीति में बतायी गई बातों का अनुसरण करने से व्यक्ति अपने जीवन को सुखी, संतुष्ट और सफल बना सकता है।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 11 May 2021 8:00 AM IST
मां लक्ष्मी  की कृपा उन पर कभी नहीं होती
X

डिजाइन तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ :चाणक्य (A Chanakya) ने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल बताया है। चाणक्य बताते हैं कि मनुष्य धन को लंबे समय तक कैसे संचित कर सकता है। वर्तमान समय में खुशहाल जीवन के लिए पैसों का होना बेहद जरूरी है। चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के अंदर कुछ आदतें नहीं होती हैं, उनके पास मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। ऐसे लोग जीवनभर आर्थिक तंगी का सामना करते हैं।

चाणक्य (Acharya Chanakya) एक श्रेष्ठ विद्वान थे जिन्हें राजनीति का बहुत अधिक ज्ञान था।चाणक्य नीति में उन्होंने जो नीतियां लिखी हैं वे आज के समय में भी उतनी ही सत्य है, जितनी उस समय थी। चाणक्य नीति में बतायी गई बातों का अनुसरण करने से व्यक्ति अपने जीवन को सुखी, संतुष्ट और सफल बना सकता है।

चाणक्य नीति ( Chankaya Niti) के एक श्लोक (shloka) में चाणक्य ने उन लोगों के बारे में बताया है जो कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें। कभी धनवान नहीं बन सकते, क्योंकि उनमें कुछ अवगुण होते हैं जिसकी वजह से मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की कृपा उन पर कभी नहीं होती।

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।

सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

अर्थात- जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं, अपने दांतों को साफ नहीं रखते, जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखते, सूर्योदय से सूर्यास्त तक सोते रहते हैं और जो लोग बेईमानी से पैसा कमाने में यकीन रखते हैं, ऐसे लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती है।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)


ऐसे घर में लक्ष्मी का वास नहीं

अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में सफलता मिले तो उसे हमेशा मीठी वाणी बोलनी चाहिए। कठोर बातें बोलने वाले व्यक्ति का संबंध हमेशा दूसरों से खराब रहता है और ऐसे लोगों के घर भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

इन लोगों के पास नहीं टिकता पैसा

जो लोग छल-कपट और बेईमानी करके पैसे कमाते हैं उनके पास भी ज्यादा देर तक धन नहीं टिकता क्योंकि मां लक्ष्मी उनसे नाराज रहती हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

जिनको नींद से प्यार, उनको नहीं मिलता धन

चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक अपना अधिकतर समय सोने में बिताता है, बिस्तर पर ही पड़ा रहता है, ऐसे लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती और ऐसे लोगों को पैसों की तंगी की समस्या बनी रहती है।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

जहां रहती है गंदगी, वहां नहीं रहती लक्ष्मी

जो लोग अपने आसपास सफाई नहीं रखते, साफ-सुथरे कपड़े नहीं पहनते, दांतों को साफ नहीं रखते, ऐसे लोगों के यहां भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता क्योंकि गंदगी मां लक्ष्मी को बिल्कुल पसंद नहीं है।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

भोजन पर जिनका नियंत्रण नहीं

इस श्लोक के मुताबिक जो लोग जरूरत से ज्यादा भोजन करते हैं, उनकी सेहत अक्सर खराब रहती है और ऐसे लोगों के यहां अन्न और धन की परेशानी बनी रहती है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story