×

जानिए चंद्रग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ व किन पर पडेगा अशुभ प्रभाव

suman
Published on: 21 Jan 2019 3:45 AM GMT
जानिए चंद्रग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ व किन पर पडेगा अशुभ प्रभाव
X
mercury transit in Leo

जयपुर: 21 जनवरी 2019 दिन सोमवार पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को खग्रास चन्द्र ग्रहण सुबह 11.30 बजे तक रहेगा। यह भारत में नहीं देखा जाएगा। इसलिए इसका कोई धार्मिक महत्त्व नहीं होगा। फिर भी ग्रह नक्षत्रीय प्रभाव हुए बिना नहीं रहेगा। धार्मिक मान्यतानुसार सूर्य ग्रहण अथवा चंद्रग्रहण में गंगा स्नान से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। पूर्ण चंद्र ग्रहण जिसे सुपर ब्लड वूल्फ मून कहा जा रहा है कुल एक घंटे 2 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण भारत में सुबह 10.13 बजे शुरू होगा और 11.13 बजे तक रहेगा। लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। मान्यता है कि चन्द्र ग्रहण के बाद स्नान और दान करना बहुत अच्छा होता है। इसलिए गेहूं, धान, चना, मसूर दाल, गुड़, चावल,काला कम्बल, सफेद-गुलाबी वस्त्र, चूड़ा, चीनी, चांदी-स्टील की कटोरी में खीर दान से खास लाभ मिलेगा। इस ग्रहण का असर से मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि पर बहुत ही लाभदायक प्रभाव पड़ने वाले हैं। अगर किसी की शादी रुकी हुई हो तो वो अब जरूर हो जाएगी। इसके साथ ही इनके सभी फलदायी कार्य सध जाएंगे। वहीं इसका सबसे बुरा प्रभाव मकर, मिथुन, तुला और कुम्भ राशियों पर दिखेगा। काम बिगड़ने के साथ ही इन राशियों के जातकों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

मेष भाग्य वृद्धि, पराक्रम, वृद्धि, खर्च वृद्धि, पेशाब की समस्या, वाहन की क्षति। वृष पेट की समस्या, परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि, भाई से कष्ट।मिथुन वाणी में तीव्रता, आन्तरिक शत्रु एवं रोग, सीने की तकलीफ, दाम्पत्य से कष्ट।

वर्ष 2019 का पहला चंद्रगहण आज, जानें क्या करें और क्या न करें?

कर्क -कन्धे एवं कमर का दर्द, विद्या वृद्धि, मनोबल कमजोर भाग्य वृद्धि, मन अशांत। सिंह - गृह एवं वाहन सुख वृद्धि,बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द। कन्या सीने की तकलीफ, आंतरिक डर, अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव आय में वृद्धि।

तुला धन, पराक्रम और सीने की तकलीफ में वृद्धि, शत्रु विजय परिश्रम में अवरोध। वृश्चिक धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि , वाणी में तीव्रता,पराक्रम में वृद्धि, भाग्य वृद्धि। धनु दाम्पत्य में तनाव या अवरोध, पेट व पैर की समस्या, क्रोध में वृद्धि, मानसिक पीड़ा, आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि।

मकर दाम्पत्य में तनाव, खर्च वृद्धि, मन अशान्त, पैर में कष्ट, कन्धे या कमर के दर्द। कुम्भ आय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, विद्याध्ययन में अवरोध, वाणी तीव्र, रोग एवं शत्रु का समन। मीन क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि, मन अशांत।

suman

suman

Next Story