×

Chandra Grahan Ka Samay: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, जानें किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022 Date and Time: कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसको लेकर अभी से ही लोगों में उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Nov 2022 12:16 AM GMT
Lunar Eclipse Date and Time
X
Chandra Grahan 2022 Date and Time (Image: Social Media)

Chandra Grahan 2022 Date and Time: कार्तिक पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसको लेकर अभी से ही लोगों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। चंद्र ग्रहण पर विशेष सावधानियां भी बरतनी पड़ती है। इस दौरान कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। साथ ही यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ऐसे में आइए जानते हैं किस शहर में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण:

किस शहर में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ शाम 5:14 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल ग्रहण की अवधि 1 घंटा 4 मिनट 20 सेकंड होगी।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा, जो चंद्रोदय के साथ शाम 5:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे खत्म होगा। इसकी कुल ग्रहण की अवधि 58 मिनट 7 सेकंड होगी।

बिहार की राजधानी पटना में चंद्र ग्रहण शाम 5:05 बजे से शुरू होगा और शाम 6:18 बजे पर खत्म होगा। इसकी ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 13 मिनट 29 सेकेंड होगी।

वहीं गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण शाम 4:37 बजे से शुरू होगा और शाम 6:18 बजे खत्म होगा। कुल ग्रहण की अवधि की बात करें तो 1 घंटा 41 मिनट 30 सेकंड होगी।

वहीं रांची में चंद्र ग्रहण शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे खत्म हो जाएगा। ग्रहण की कुल अवधि जो 1 घंटा 10 मिनट 51 सेकेंड होगी।

नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय शाम लगभग 5:31 बजे आंशिक ग्रहण का अनुभव होगा, जिसमें चंद्रमा का 66 प्रतिशत अस्पष्टता होगा क्योंकि ग्रहण का कुल चरण शाम 5:11 बजे तक समाप्त हो चुका है।

बता दें बेंगलुरु में, चंद्रमा पूरी तरह से शाम 5:57 बजे उदय होगा और इसकी 23 प्रतिशत डिस्क पृथ्वी की छाया से ढकी होगी।

मुंबई में चंद्र ग्रहण का समय शाम करीब 6:03 बजे होगा। मुंबई में केवल 14 प्रतिशत अस्पष्टता के साथ देखेगा।

नागपुर में, चंद्रमा शाम करीब 5:32 बजे 60 प्रतिशत डिस्क के साथ लगभग 5:34 बजे उदय होगा।

श्रीनगर में चंद्र ग्रहण का समय लगभग 66 प्रतिशत अस्पष्टता के साथ शाम 5:31 बजे होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story