×

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण दोष से बचने के लिए करें ये उपाय

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है। इसके ठीक 15 दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 3 Nov 2022 2:47 AM GMT
Chandra Grahan Date and Time
X

Chandra Grahan (Image: Social Media)

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है। इसके ठीक 15 दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। इस बार चंद्र ग्रहण देव दीपावली के दिन लग रहा। सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। दरअसल चंद्र ग्रहण दोष से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वे उपाय:

क्या है चंद्र ग्रहण दोष

बता दें जब किसी व्यक्ति का जन्म सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान होता है, तो उस व्यक्ति में ग्रहण दोष होता है। तब इस दोष का निर्माण छाया ग्रहों, राहु और केतु की उपस्थिति के कारण होता है। चंद्र ग्रहण दोष दो प्रकार का होता है, पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दोष, जिसमें चंद्रमा और राहु एक ही भाव में होते हैं और वहीं दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण दोष, जिसमें चंद्रमा और केतु एक ही भाव में होते हैं।

चंद्र ग्रहण दोष से बचने के लिए उपाय:

हनुमान चालीसा का करें पाठ

चंद्र ग्रहण दोष से बचने के लिए आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। ध्यान रहें मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का जरूर पाठ करें। इस उपाय से आपको किसी भी चंद्र ग्रहण दोष से मुक्ति आसानी से मिल सकती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं क्योंकि ऐसा करने से भी आपको चंद्र ग्रहण दोष से मुक्ति मिलेगी।

महामृत्युंजय मंत्र का करें पाठ

चंद्र ग्रहण दोष से मुक्ति के लिए रोजाना महामृत्युंजय मंत्र'ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ' का पाठ करें। इससे सेहत पर पड़ने वाले किसी भी प्रभाव को कम किया जा सकता है और साथ ही इसका जाप कई पापों से मुक्ति भी दिलाता है।

ग्रहण के बाद गंगाजल से करें स्नान

अगर आप चंद्र ग्रहण दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो ग्रहण के तुरंत बाद ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें क्योंकि गंगाजल को बहुत पवित्र माना जाता है और ये सभी दोषों से मुक्ति दिलाता है।

दान करें

अगर आपकी कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो ग्रहण के तुरंत बाद ही दान-पुण्य करें और इस दान में किसी गरीब को उसकी जरूरत की सामग्री या अन्न का दान करें। इससे चंद्र ग्रहण दोष मुक्ति में मदद मिलेगी।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story