×

Last Chandra Grahan Ka Rashi par Prabhav: आखिरी चंद्र ग्रहण किसके लिए ला रहा खुशियों की सौगात, जानिए 2024 में कब कब लगेगा ग्रहण

Last Chandra Grahan Ka Rashi par Prabhav:आज का यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण में भी सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। इसी दिन चांद का खूबसूरत नजारा ब्लड मून दिखेगा।आइए जानते हैं कि इस ग्रहण सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Oct 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2023 2:00 AM GMT)
chandra grahan
X

चंद्र ग्रहण (फोटो- सोशल मीडिया)

2023 Last Chandra Grahan Kab Hai साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है?:

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस दिन शरद पूर्णिमा भी है। इस दिव चंद्र ग्रहण रात 11 . 32 मिनट से शुरू होगा और 29 अक्टूबर सुबह 03 . 36 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और इसका भारत पर प्रभाव भी पड़ेगा। 28 अक्टूबर को दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण दुनियाभर के कई हिस्सों में देखा जाएगा।

इस साल 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर3.15 मिनट से शरु हो जाएगा।. वहीं रात 2:22 मिनट पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा।इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है।यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, संपूर्ण एशिया, यूरोप, अप्रीका, दक्षिणी-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, कैनेडा, ब्राजील , एटलांटिक महासागर में यह ग्रहण दिखाई देगा।सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए और न ही भगवान को स्पर्श करना चाहिए

चंद्र ग्रहण का राशि पर शुभ प्रभाव

मेष राशि: इस ग्रहण पर मेष राशि के लोगों के लिए धनी बनने के योग बन रहा है। इस राशि के जातक आर्थिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। ग्रहण खत्म होने के बाद मेष राशि वालों को सुंदर कांड जरूर पढ़ना चाहिए। हरा चारा दान में। पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें यह शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि वालों के लिए यह संयोग पेशेवर जीवन की सारी परेशानियां समाप्त करने वाला रहेगा. मनचाहा पद और पैसा मिलेगा. आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. हर काम में सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव दूर होगा. रुका हुआ पैसा मिलेगा. घरेलू खर्च कम होने से राहत मिलेगी. आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा।

कन्या राशि वालों को यह समय भाग्य का पूरा साथ दिलाएगा. आपकी नई नौकरी पाने की चाहत पूरी हो सकती है. कारोबार भी अच्‍छा चलेगा. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्‍छा है.

कुंभ राशि अब तक जो परेशानियां थीं, उनसे निजात मिलेगी. आपको हर मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. जीवन सुख-समृद्धि से भर जाएगा. नौकरी-कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है. धन लाभ होगा.

चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए कार्य सिद्धि का योग है। यह लोग जो भी कार्य करेंगे उन्हें कामयाबी मिलेगी। धन प्राप्त होगा। निवेश करना बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दान में काली दाल दें। ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करने से फायदा होगा।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को धन मिलेगा। इसके अलावा अमीर बनने के योग बन रहे हैं। कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगा। हरा चारा का दान करना चाहिए। ऊं शं शनैश्यराय नम: मंत्र का पाठ करें जिससे शुभ फल प्राप्त होगा।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों को धन का नुकसान हो सकता है। सेहत पर ध्यान रखें। हनुमान बाहु का पाठ करें, सभी संकट दूर होंगे। चना की दाल दान करें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

तुला राशि: इस राशि के लोगों को ग्रहण की वजह धन की हानि हो सकती है। इसलिए जातकों सोच-समझकर ही कोई फैसला लेना चाहिए और धन खर्च करना चाहिए। इस समय निवेश ना करें तो अच्छा रहेगा। दान में चने की दाल दान करें।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शरीर को कष्ट हो सकता है। दान में गुड़ दें। हुनमान जी का पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। ऊं हं हनुमंते नम: मंत्र का पाठ करें।

धनु राशि: इन राशि वालों को परेशानी हो सकती है। सेहत की समस्या हो सकती है। खीर बनाकर दान करना चाहिए जिससे संकट दूर होंगे। ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग चोटिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। दोस्तों के विवाद होने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें। सात तरह के अनाज दान में दें। जिससे सभी कष्ट दूर होंगे।

मीन राशि: इस राशि के जातक परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ का तनाव ना लें। दान में गेहूं दें। ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र जाप करना चाहिए जिससे शुभ लाभ प्राप्त होगा।

2024 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा

साल 2024 में कुल पांच ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमे से दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रेल और दूसरा 2 अक्टूबर को लगेगा। इसके अलावा 2024 में 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण , दूसरा 18 सितंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसके साथ 2024 का आखिरी ग्रहण और चंद्र ग्रहण 17 अक्टूबर को पड़ेगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story