×

Chandra Grahan 2024: किस राशि के रंग में पड़ेगा भंग, जानिए चंद्रग्रहण-होली का प्रभाव

Chandra Grahan 2024: साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को है। इस साल चंद्र ग्रहण के दिन होली भी है तो जानते हैं इस साल का पहला चंद्र ग्रहण किन लोगों के लिए शुभ रहेगा...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 March 2024 5:40 AM GMT (Updated on: 25 March 2024 5:40 AM GMT)
Chandra Grahan 2024: किस राशि के रंग में पड़ेगा भंग, जानिए चंद्रग्रहण-होली का प्रभाव
X

Chandra Grahan Holi Aur Rashi Prabhav: 2024 में होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इसलिए 25 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 26 मार्च को रंग खेला जाएगा। पंचांग के अनुसार फागुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होलिका जलाई जाती है और अगले दिन होली यानी रंगों के त्यौहार को मनाया जाता है.

इस साल चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:30 से शुरू होगा जो दोपहर 3:02 तक रहेगा। हालांकि भारतवर्ष में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन जब भी इस प्रकार की कोई खगोलीय घटना होती है तो उसका प्रभाव सारे ब्रह्मांड पर पड़ता है और ब्रह्मांड में स्थित सभी राशियों पर भी कहीं ना कहीं इसका प्रभाव पड़ता है, जो सभी राशियों से संबंधित जातकों पर अर्थात व्यक्तियों पर भी इसका प्रभाव निश्चित ही कुछ ना कुछ पड़ता है।

इस वर्ष फागुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. आप निश्चिंत होकर होली के त्यौहार और रंगों का आनंद ले सकते हैं और पारंपरिक तरीके से होली मना सकते हैं. होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण को इस वर्ष अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों और स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड समेत कुछ अन्य देशों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण और होलिका दहन से पहले ध्यान दें

इस वर्ष होलिका दहन के दिन अपने समस्त परिवार के लोगों को उबटन लगाए, जिसमें सरसों तेल, बेसन, हल्दी इत्यादि मिलकर उसका पेस्ट बनाकर उसे अपने शरीर पर लगाएं और जो शरीर से उबटन निकले उसको को रात में जब आप होलिका दहन की पूजन कर लेते हैं तब उसमें कपूर मिलाकर, परिवार में जितने सदस्य हैं, उतने लोग उनके नाम लेकर होलिका में समर्पित करें। आपके परिवार की सभी नकारात्मक ऊर्जा चली जाएगी. और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव होगा

उन्होंने बताया कि इस वर्ष होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव निश्चित ही पड़ेगा। लेकिन कुछ जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन, मकर, सिंह और धनु इन जातकों पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव होगा।अन्य जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पाने के लिए श्री हरि विष्णु का जाप करना चाहिए।

महादेव को जाप करना चाहिए और चंदेश्वर अर्थात चंद्र के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उन सभी जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा।

वैसे भी फागुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि जो है वह बहुत महत्वपूर्ण होती है और इस रात में जप, तप, ध्यान, भजन इत्यादि करने से व्यक्ति के जीवन में सदैव मंगल होता है।

चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर होगा असर

मेष राशि ( Aries Horoscope)
मेष राशि के लिए के लिए शुभ है।जातक को धन लाभ देने वाला है। लेकिन साथ में परेशानी भी बढ़ेगी। यह चंद्र ग्रहण का मिला-जुला असर रहेगा और अपने क्रोध पर काबू रखें साथ ही श्री हरि विष्णु का जाप करें मंगल होगा।

वृष राशि ( Taurus Horoscope)
वृषभ राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वाणी की कठोरता से काम बिगड़ेगा। धन लाभ और व्यय दोनों होगा।उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही महादेव की आराधना करें सभी प्रकार का मंगल होगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )
मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ संयोग लेकर आएगा। चमत्कारिक लाभ देगा। बीमारियों से दूर रखेगा। संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाने वाला है।मानसिक तनाव दूर होगा। अटके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं. स्वास्थ्य सही रहेगा तथा पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। श्री हरि विष्णु का जाप करें और अधिक मंगल होगा।

कर्क राशि ( Cancer Horoscope )
कर्क राशि वालों के लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य परिवार और मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। महादेव का विशेष मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करें सभी प्रकार का मंगल होगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण समानता ठीक रहेगा। सितारे बुलंदी पर रहेंगे। नई और अच्छी नौकरी मिलने से सामाजिक स्तर ऊंचा होगा और कोरोन काल में मानसिक तनाव भी दूर होगा। घर परिवार में खुशी आएंगी। लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। श्री हरि विष्णु का जाप करें सभी प्रकार का मंगल होगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope )
कन्या राशि के लिए यह ग्रहण का मिला-जुला असर रहेगा। विशेष रूप से उन्हें अपने व्यापार और अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। माता दुर्गा और महादेव का ध्यान करें उनका जाप करें सब मंगल होगा।उन्नति और धन की बरसात कराने वाला है। इस राशि के जातक के काम को समाज में पहचान मिलेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope )
तुला राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण ठीक-ठाक रहेगा। लाभकारी बदलाव होंगें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ की तरफ ध्यान देना चाहिए और अपने घर परिवार का विशेष ध्यान रखें महादेव के बीज मंत्र का जाप करें सब मंगल होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें ग्रहण पर क्रोध नहीं करना चाहिए. झूठ नहीं बोलना चाहिए। झगड़ा नहीं करना चाहिए और किसी भी प्रकार के वाहन से चोट चपेट इत्यादि से सतर्क रहना चाहिए। माता दुर्गा का ध्यान करें और महादेव के बीज मंत्र का जाप करें सब कल्याण होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )
धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण ठीक रहेगा।सेहत और व्यवसाय दोनों प्रभावित होंगे। लेकिन निवेश के लिए बढ़िया है। इसका उनको लाभ मिलेगा। पारिवारिक शांति मिलेगी और मन शांत रहेगा। व्यापार नौकरी इत्यादि में उन्नति मिल सकती है। गुरु बृहस्पति का ध्यान करें। महादेव के बीज मंत्र का जाप करें महादेव कल्याण करेंगे।

मकर राशि ( Capricon Horoscope )
मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा और उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर परिवार में संपन्निता रहेगी। मानसिक तनाव से दूरी रहेगी। झूठ कपट जुआ जकड़ इत्यादि में ना पड़े।भगवान महादेव का ध्यान करें। उनके बीज मंत्र का जाप करें और अधिक मंगल और कल्याण होगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )

कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण का मिला-जुला असर रहेगा। किसी प्रकार का गलत कार्य न करें. किसी का अपमान न करें।ना बहुत अच्छा है ना बुरा। लेकिन हां अगर लेन-देन करते हैं तो आर्थिक हानि की पूरी संभावना है। सेहत पर भी असर पड़ेगा।भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान करें सब कुछ मंगल होगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए इस ग्रहण का मिला-जुला असर रहेगा। पैसा, प्यार, परिवार और नौकरी हर क्षेत्र में नुकासन की संभावना है। धर्म में मन लगाएंगे तो लाभ होगा। मानसिक शांति हो सकती है. परिवार में कलह इत्यादि हो सकती है। इसलिए स्वयं क्रोध न करें और महादेव का बीज मंत्र का जाप करें। महादेव सब कुछ मंगल ही करेंगे।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story