×

Chhath Puja 2022: आज छठ पूजा में भगवान सूर्यदेव को लगाएं राशि अनुसार भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Chhath Puja 2022: चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ हो गई है। व्रती महिलाएं भगवान सूर्यदेव और माता छठी को भोग लगाने के लिए प्रसाद तैयार करती हैें।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 31 Oct 2022 1:07 AM GMT (Updated on: 31 Oct 2022 1:07 AM GMT)
Chhath Puja Sandhya Arghya Time
X

Chhath Puja 2022 (Image: Social Media)

Chhath Puja 2022: चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हो गई है। छठ पूजा में भगवान सूर्यदेव की अराधना की जाती है और छठ पूजा में व्रती महिलाएं भगवान सूर्यदेव और माता छठी को भोग लगाने के लिए प्रसाद तैयार करती हैें। ऐसे में आइए जानते हैं कि छठ पूजा में सूर्यदेव को राशिनुसार क्या भोग लगाना चाहिए:

छठ पूजा में सूर्यदेव को राशिनुसार लगाएं ये भोग:

मेष राशि (Aries)

छठ पूजा में मेष राशि वाले लोगों को गन्ना (Sugarcane) से भगवान सूर्यदेव और छठी मईया को भोग लगाना चाहिए। दरअसल मेष राशि के लोगों को अपनी संतान की खुशहाली के लिए गन्ने का भोग या प्रसाद सूर्य देव और छठी मईया को शाम और सुबह अर्घ्य के साथ चढ़ाना शुभ होता है।

वृष राशि (Taurus)

छठ पूजा में वृष राशि के लोगों को छठी माता और सूर्यदेव को नारियल (Coconut) का भोग या प्रसाद बनाकर चढ़ाना चाहिए। दरअसल इससे छठी मईया प्रसन्न होकर आपकी संतान को अच्छी सेहत का वरदान देगी और साथ ही आपकी संतान रोग मुक्त भी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को छठ पूजा में शरीफा (Sugar Apple) का फल भोग में जरूर चढ़ाना चाहिए। दरअसल इससे उनके आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और यहां तक कि नौकरी में भी आ रहीं परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

कर्क राशि (Cancer)

छठ पूजा में कर्क राशि के जातकों को माता छठी को अपनी संतान की सुख समृद्धि के लिए सिंघाड़ा (Water Chestnut) भोग में चढ़ाना चाहिए क्योंकि यह अति शुभ होगा।

सिंह राशि (Leo)

दरअसल जिनके बच्चों की सिंह राशि है, उनको छठ पूजा में गुड़ (Jaggery) का भोग लगाना चाहिए क्योंकि उससे उनके बच्चों का मान सम्मान बढ़ेगा और समाज में यश बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)

छठ पूजा में कन्या राशि के लोगों को अपने बच्चों के लिए भगवान सूर्य को संतरा या मौसमी (Orange or Sweet Lemon) चढ़ाना चाहिए क्योंकि इससे सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

Chhath Puja 2022

तुला राशि (Libra)

छठ पूजा में तुला राशि के लोग छठी मईया को नारियल (Coconut) अर्पित करें क्योंकि इससे उनकी आने वाली सारी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दरअसल वृश्चिक राशि के लोगों को छठ पूजा में सेब (Apple) का प्रसाद चढ़ाना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें बिजनेस, करियर में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही भगवान सूर्य को अर्घ्य भी देना चाहिए।

धनु राशि (Sagattarius)

छठ पूजा में धनु राशि के लोगों को भगवान सूर्य को गन्ने (Sugarcane) का भोग लगाना चाहिए क्योंकि इससे पुराने अटके सभी काम पूरे हो जाएंगे और काम आसानी से पूरे होंगे।

मकर राशि (Capricorn)

छठ पूजा में मकर राशि के लोगों को अपने बच्चों की खुशहाली के लिए मौसमी (Sweet Lemon) का भोग चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही अर्घ्य भी देना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

छठ पूजा में कुंभ राशि के लोगों को भगवान सूर्य को शरीफा (Sugar Apple) का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही ऊं सूर्याय नम: के मंत्र का जाप भी करना है क्योंकि इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces)

छठ पूजा में मीन राशि के जातकों को भगवान सूर्य और माता छठी को सिंघाड़ा (Water Chestnut) अर्पित करना चाहिए क्योंकि इससे व्यापार, करियर, नौकरी या पौसों की तंगी जैसी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story