×

वेलेंनटाइन स्पेशल: तुला राशि ब्राइट कलर से करेंगे इंप्रेस, जानिए अन्य राशियों का रंग

suman
Published on: 10 Feb 2019 3:24 AM GMT
वेलेंनटाइन स्पेशल: तुला राशि ब्राइट कलर से करेंगे इंप्रेस, जानिए अन्य राशियों का रंग
X
11 नवंबर दिन बुधवार को जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस  में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे।

जयपुर: कपड़ों के पहनावे से मनुष्य की पर्सनलिटी का पता चलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा पसंद किए गए रंग से आपको कितना फायदा होता है। यदि नहीं तो इस वेलेंटाइन डे पर हम आपको बताने जा रहे है कि इस वेलेंटाइन पर आप किस रंग के कपड़ों लें। राशि के अनुसार कपड़े के रंग का चुनाव हो तो आपको हमसफर के चयन में परेशानी नहीं होगी। रंगों का मनुष्य जीवन में उतना ही महत्व है, जितना महत्व अन्य तत्वों का होता है। रंग एक ऐसा तत्व है जो आपकी पर्सनलिटी को निखारता है, साथ ही आपके द्वारा चुनाव किए गए रंग से आपके जीवन में बहार आती है। इस वैलेंटाइन डे पर अपनी राशि के अनुसार अपने लिए रंगों का चयन करेंगे तो न केवल आपके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि जिसकी तलाश आपको है वह आपके करीब आएगा।

मेष: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, और तत्व अग्नि है। इस राशि के लोगों के लिए लाल, गुलाबी और ऑरेंज रंग का इस्तेमाल सही रहता है। उन्हें इन्हीं रंगों से मिलते रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। न हो तो इस रंग के रुमाल भी वेलेंटाइन डे पर आप अपनी जेब में रख सकते हैं।

वृष: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और इस राशि का तत्व पृथ्वी है। इस राशि के लोगों को कोई भी हल्के और चमकीले रंगों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। चमकीले रंगों के के सामान का प्रयोग करें तो अधिक अच्छा है। इस वेलेंटाइन डे पर अगर आप सफेद कलर की शर्ट- सूट पहनकर निकलेंगे तो निश्चित तौर पर लोगों का आकर्षण आपकी ओर बढ़ेगा। सफेद रंग का रुमाल भी रखा जा सकता है। मिथुन: इस राशि का तत्व वायु है और स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोग हल्का हरा, नीला और लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्ही रंगों के कपड़ों का चयन इस वैलेंटाइन डे पर करें। नीले रंग का पेन जेब में रखने के साथ ही रबर बैंड हाथ में डाल सकते हैं।

कर्क : यह जल तत्व की राशि है, और इसका स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद, दूधिया रंग ज्यादा अच्छा होता है। जल तत्व की राशि होने के कारण सफेद और दूधिया रंग का इस्तेमाल अपने पहनावे में करेंगे तो फायदा होगा, लेकिल ध्यान रहे कि किसी कारण से तेज लाल रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।

पार्टनर के साथ जाएं फॉरेन ट्रिप,लीजिए वेलेनटाइन का दोगुना मजा, जेब नहीं होगी भारी

सिंह: यह अग्नि तत्व की राशि है और इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद, चमकदार रुपहला और सुनहरा पीला, आॅरेंज और लाल रंग ज्यादा अच्छा रहता है। घर से बाहर निकलते वक्त इन रंगों के ड्रेस का चयन करें, तो फायदा होगा।

कन्या: इस राशि का तत्व पृथ्वी है और स्वामी ग्रह बुध है। हल्का हरा-नीला और लाल रंग इनके लिए शुभ होता है। इन्हीं रंगों का प्रयोग अधिक करें। इस राशि के लोगों को अपने साथ इन रंगों से संबंधित कोई वस्तु रख लेनी चाहिए, और तब घर से बाहर निकलना चाहिए। आपका फ्रेंड आप पर पूरी तरह से फिदा हो जाएगा।

तुला: यह वायु तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह शुक्र है। कोई भी चमकदार रंग इनके लिए अच्छा होता है। इन्ही रंगों का इस्तेमाल कर घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने फ्रेंड को आकर्षित करने के लिए कोई चमकदार वस्तु अपने पास रख सकते हैं। फ्रेंड को आकर्षित करने के लिए ये रंग बहुत फायदेमंद हैं। मोती की माला भी पहनी जा सकती है।

वृश्चिक: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। लाल, गुलाबी और ऑरेंज रंग इनके लिए शुभ हैं। घर की सजावट के से लेकर ड्रेस के चुनाव तक इस रंग का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। लाल रंग का फूल कोट पर लगा सकते हैं। इस रंग से जुड़े बैंड भी हाथ में पहनी जा सकती है।

आलिया ने दीपिका के लिए यूज किया ये शब्द तो सुनकर खुला रह गया होगा उनका मुंहधनु: धनु अग्नि तत्व की राशि है इसका स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के व्यक्तियों के लिए पीला, पीच और ऑरेंज रंग शुभ होता है।वेलेनटाइन पर आप ऑरेंज रंग से सबको दिवाना बना सकती है। ये रंग आपको आपके फ्रेंड से मिलाने में मददगार साबित होगी। इस रंग की कोई भी चीज जेब में रख सकते है।

मकर: ये पृथ्वी तत्व की राशि है, और इसका स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के व्यक्ति नीला, हरा, काला और भूरे रंगों का इस्तेमाल कर सकते है।इस राशि के लोगों को चाहिए कि वे गहरे रंग की ड्रेस पहन सकते हैं। इन रंगों से संबंधित कोई वस्तु अपने पास रखकर घर से बाहर निकल सकते हैं। काला गुलाब मिल जाए तो बेहतर होगा।कुंभ :ये वायु तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के व्यक्तियों के लिए नीला, काला और लाल रंग शुभ है। इस राशि के व्यक्ति इन रंगों से मैच करती हुई वस्तु अपने पास रख सकते हैं। इससे उन्हें सफलता मिलेगी।मीन: इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के लोगों के लिए पीला और सुनहरा रंग अधिक शुभ रहता है। इस राशि के लोगों को पीले रंग से मिलते जुलते रंगों की ड्रेस पहननी चाहिये। जेब में गुरु ग्रह से संबंधित वस्तु को रखा जा सकता है। हल्दी और पीले चंदन का टीका माथे पर लगाना उचित होगा।

नोट: यदि राशि के अनुसार ड्रेस का चयन औरअन्य वस्तु पास रख पाना संभव न हो तो राशि के अनुसार दिए गए रंगों का टीका भी माथे पर लगाया जा सकता है।

suman

suman

Next Story