×

Christmas Rituals and Trends: क्रिसमस से जुड़ी इन खास दिलचस्प बातों को जानें जरूर, बढ़ जाएगा फेस्टिवल का दोगुना मजा

Christmas Rituals and Trends: 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है । इस दिन ईसा मसीह के जन्मदिन का मनाया जाता है और चर्च में सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है। जानते हैं क्रिसमस से जुड़ी खास और दिलचस्प बातें

suman
Written By suman
Published on: 20 Dec 2022 5:14 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2022 12:23 AM GMT)
Christmas Rituals and Trends
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Christmas Rituals and Trends:

क्रिसमस रिचुअल्स एंड ट्रेंड

क्रिसमस, ईसाई धर्म का एक बड़ा पर्व होता है जो कि साल के अंत में 25 दिसम्‍बर के दिन मनाया जाता है। इस दिन सेंटा क्‍लॉज आते हैं और बच्‍चों को खुश करते हैं, घंटी बजाते हैं, गिफ्ट देते हैं। लोग अपने घरों में ट्री को डेकोरेट करते हैं और पकवान आदि बनाते हैं। लेकिन कई रीति-रिवाज और परम्‍पराओं को क्रिसमस के दौरान फॉलो किया जाता है। ये परम्‍पराएं, हर देश में अलग होती हैं और इन्‍हें वहां के हिसाब से ही मना जाता हैं।

क्रिसमस पर वेब्‍बड क्रिसमस ट्री

इस रीति को यूक्रेन में निभाया जाता है। कहा जाता है कि एक बार एक गरीब महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो एक क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर पाएं। जब उसके बच्‍चे ने सुबह ट्री को देखा, तो वो पूरा वेब से कवर था जो कि सुनहरा और चांदी की तरह चमक रहा था।

क्रिसमस पर स्‍वादिष्‍ट पकवान

पूरी दुनिया में क्रिसमस पर स्‍पेशल पकवान बनाएं जाते हैं। स्‍मोक्‍ड टर्की, फ्रुअ केक, जेली पुडिंग आदि को बनाना पसंद किया जाता है। लेकिन क्‍या आपने टुररॉन के बारे में सुना है। दरअसल, यह एक स्‍पेनिश डिश है जिसे अंडे, बादाम, चीनी और शहद से बनाया जाता है। यह 16वीं सदी पुरानी है और इसे सिर्फ क्रिसमस पर बनाया जाता है।

क्रिसमस पर बेल रखें

क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ट्री को सुंदर तरीके से सजाया जाता है, जिसमें घंटियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। मान्यता है कि घर में घंटियों को रखने से सभी प्रकार की नेगेटिविटी दूर रहती है और इन्हें बजाकर ईसाह मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है।

क्रिसमस पर उपहार देना

क्रिसमस पर रिवाज है कि सेंटा क्‍लॉज, सभी बच्‍चों को उपहार देता है। इसके अलावा, प्रियजन भी उपहार देते हैं। यह रिवाज, लोगों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाता है।

क्रिसमस ट्री को सजाना

क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही लोग क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने की शुरूआत कर देते हैं।

क्रिसमस पर रिंगिंग बेल्‍स

यह एक प्राचीन परम्‍परा है जिसमें क्रिसमस के दिन घंटी को बजाया जाता है। यह सर्दियों के दिनों में सूरज की रोशनी में एक संदेश के साथ बजाई जाती है ताकि लोगों में सदा, प्‍यार, आशा और उल्‍लास बना रहे।

क्रिसमस पर मोजे

क्रिसमस त्योहार की सजावट में मौजे का भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी मौजूद है। माना जाता है कि एक गांव में एक गरीब व्यक्ति रहता था। पैसों का आभाव होने के कारण वह अपनी तीन बेटियों का विवाह नहीं करवा पा रहा था। तब सेंट निकोलस ने उस गरीब की मदद के लिए सोने से भरी पोटली चिमनी के जरिए नीचे फेंक दी, जो एक मोजे में जा गिरी। तब से लेकर क्रिसमस के दिन चिमनी के पास मौजे लटकाए जाते हैं।

क्रिसमस पर मोमबत्ती

क्रिसमस पर मोमबत्ती जलाकर नकारात्मक उर्जा को दूर करने की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि मोमबत्ती के प्रकाश की तरह ही ईसाह मसीह दुखों के अंधकार को दूर कर देते हैं। यही कारण है कि इस दिन रंग-बिरंगे मोमबत्तियां जलाई जाती हैं।

क्रिसमस पर परम्‍परागत भोजन

Rक्रिसमस पर हर देश में अलग परम्‍परागत भोजन बनता है। पौलेंड में विगिल्‍ला को बनाया जाता है जो साल के उल्‍लास को प्रदर्शित करता है। वहीं इटली में सात मछलियों को बनाते हैं और मानते हैं कि इससे उनके घर में सुख और समृद्धि आएगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story