×

GREEN EYES वाले नहीं कहते दिल की बात, आंखों के रंग खोलते हैं कई राज

Admin
Published on: 18 Feb 2016 7:58 AM GMT
GREEN EYES वाले नहीं कहते दिल की बात, आंखों के रंग खोलते हैं कई राज
X

पं. सागर जी महाराज पं. सागर जी महाराज

सहारनपुर: आंखों ही आंखों में इशारा हो गया, बैठे-बैठे जीने का सहारा हो गया.....इसी तरह न जाने कई गाने आंखों के ऊपर बनाएं गए है। रामानंद सागर की फिल्म आंखे के एक गीत के बोल "आंखें ही मिलाती हैं दुनिया में दिलों को"उस समय जितना प्रासंगिक था आज भी उतना ही है। अगर हम वास्तविकता पर ध्यान दे तो पाएंगे कि हम आंखों की परिभाषा को जल्द समझ जाते है। इससे हर तरह की नियत का भी पता चलता है।

ज्योतिषाचार्य सागर जी महाराज के अनुसार आंखे ईश्वर की ऐसी देन है जिससे हम व्यक्ति के स्वभाव, उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते है आंखे हमारे व्यक्तित्व आइना होती है। जिस तरह हमारे मन के भाव होते है वैसी ही हमारी आंखों कि कार गुजारी होती है जब हम खुश होते है तो हमारी आंखों में भी खुशी की चमक होती है और जब उदास होते है तो दर्द बयां करती है और अगर किसी की याद में हो तो एक अजीब सी खामोशी होती है।आंखें हमारे व्यक्तित्व की शान होती है, लेकिन इतना जानने के बाद भी क्या आप ये जानते है कि काली नीली,के अलावा हरे रंग की भी आंखे होती है। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताएंगे कि किन- किन रंगों की आंखें होती है। इन आंखों वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा होता है।

फाइल फोटो फाइल फोटो

काली आंखे

ऐसे लोगों का आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है, ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते। ऐसे लोग एक अलग ही शख्सियत के मालिक होते है। इनके हर कार्य में विश्वास झलकता है और अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है।

फाइल फोटो फाइल फोटो

भूरी आंखे

ऐसे लोग अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते है। इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती। लेकिन ये बहुत उदारवादी होते है। ये लोग बहुत जल्दी लोगों में घुल-मिल जाते है इनमें हरदम कुछ नया करने का जज्बा रहता है, रचनात्मकता इनका प्रमुख गुण होता है।काले रंग की आंखों के बाद भूरे रंग की आंखें दुनिया में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते है, लेकिन विश्वास और प्यार के मामले में इन पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोग मजाकिया किस्म के होते है, लेकिन रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं रहते।

फाइल फोटो फाइल फोटो

ग्रे रंग की आंखे

ऐसे लोग गुस्सा बहुत कम करते है। इन्हें नेतृत्व करना अच्छा लगता है इनकी सोच बहुत ऊंची और अच्छी होती है। ये लोग प्रेम के मामले में काफी गंभीर होते है। जिससे इनका लगाव होता है उसे धोखा नहीं देते।

फाइल फोटो फाइल फोटो

हरी आंखे

जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती है। उनमें बहुत गहराई होती है। ये हमेशा फिट और तरोताजा दिखाई देंगे। ऐसे लोग जल्दी से अपने मन की बात नहीं बताते। दिखने में सुंदर और आकर्षक होते है, लेकिन जलन इनका सबसे निगेटिव पॉइंट होता है। कोई भी नए काम करने से इन्हें परहेज नहीं होता। बुद्धिमानी से निर्णय लेने की क्षमता होती है।

फाइल फोटो फाइल फोटो

नीली आंखे

ऐसी आंखों वाले लोगों कवियों की पहली पसंद हुआ करते है। ऐसे लोगो की आंखों पर लाखों शायरी लिखी जा चुकी है और आज भी हो रही है। ऐसी आंखो वाले जीवन में स्थिरता की चाहत रखते है। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते है। इन्हें शांत जीवन जीना पसंद होता है ।अपने से ज्यादा दूसरों की खुशी में खुश रहते ह। इसके लिए कभी-कभी अपना नुकसान भी कर लेते है। ये लम्बे चलने वाले संबंधों में यकीन रखते है।

Admin

Admin

Next Story