×

किस्मत बदलने वाला मंत्र: रोज करें बजरंगबली का ध्यान, साथ में इन सरल मंत्रों का जाप

आपको हर काम में सफलता मिलने लगेगी।   जानते हैं बजरंग बली के मंत्र के साथ साथ वो कौन से सरल मंत्र है जो करते हैं हम सबकी जिंदगी में चमत्कार।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Sep 2020 2:39 AM GMT
किस्मत बदलने वाला मंत्र: रोज करें बजरंगबली का ध्यान, साथ में इन सरल मंत्रों का जाप
X
जानते हैं बजरंग बली के मंत्र के साथ साथ वो कौन से सरल मंत्र है जो करते हैं हम सबकी जिंदगी में चमत्कार।

लखनऊ: हर दिन की शुरुआत चाहते हैं शुभ और सफलतादायक हो, इसके लिए हर दिन नित्यकर्म से निवृत होकर कुछ सरल मंत्रों का जाप और हनुमानजी का भी ध्यान करें , लेकिन इसके लिए सबसे पहले तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं। बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं और दिए गए 3 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को हर दिन बोलें। आपको हर काम में सफलता मिलने लगेगी। जानते हैं बजरंग बली के मंत्र के साथ साथ वो कौन से सरल मंत्र है जो करते हैं हम सबकी जिंदगी में चमत्कार।

पहला मंत्र है जिसे सुबह उठते ही पढ़ने से दिन तो अच्छा गुजरता है किस्मत भी चमकाती है। ये मंत्र…

मंगलम् भगवान विष्णु, मंगलम् गरुड़ध्वज।

मंगलम् पुण्डरीकांक्षम्, मंगलकाय तनो हरि।।

कहते हैं कि हाथ की हथेलियों में देवताओं का वास होता है और सुबह-सुबह अपने दोनों हाथ को देखते हुए उन मंत्रों का जाप करते हैं तो हर काम सफलता मिलती है। दुश्मन भी कम होते हैं।

कराग्रे वस्ते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती।

करमूले गोविंदाये, प्रभाते कर दर्शनम्।।

गुरु र्ब्रह्मा, गुरु र्विष्णु, गुरुदेवो महेश्वर।

गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

saral mantra सोशल मीडिया से

साथ में करें हर रोज बजरंगबली का ध्यान

उपरोक्त मंत्रों के अलावा हनुमान जी को खुश करने के लिए ये सिद्ध मंत्र बेहद खास है। इससे हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही समय को अनुकूल, सुख-समृद्ध भी कर देते हैं। शास्त्रों में हर संकट की काट के लिए हनुमान उपासना का महत्व है।

हनुमान जी के सिद्ध मंत्र: भय नाश के लिए

ॐ हं हनुमंते नम: ,

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।

महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

संकट दूर करने के लिए

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा!

कर्ज से मुक्ति के लिए

कर्ज से मुक्ति के लिए मंत्र ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

सभी बाधाओं से मुक्ति के लिए

आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर। त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात।।

saral mantra सोशल मीडिया से

हनुमान जी के साथ रघुनाथ की कृपा

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ।।

चौतरफा संकटों से छुटकारा

आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर! त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात!!

हनुमान जी के इस मंत्र जाप से बहुत लाभ मिलता है। शिव मंदिर में जाकर निम्न हनुमान मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story