×

राशिफल 18 जून : जानें भरणी नक्षत्र में चमकेंगे इन राशियों की किस्मत के सितारे

माह –आषाढ़ ,तिथि -द्वादशी, पक्ष – कृष्ण,वार – बृहस्पतिवार, नक्षत्र –भरणी,सूर्योदय – 05:08, सूर्यास्त – 18.45 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

suman
Published on: 18 Jun 2020 12:45 AM GMT
rashi
X

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि -द्वादशी, पक्ष – कृष्ण,वार – बृहस्पतिवार, नक्षत्र –भरणी,सूर्योदय – 05:08, सूर्यास्त – 18.45 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक शिक्षा या धन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें सकते हैं। घर बैठकर आगे की योजना बनाएंगे। अगर किसी का कर्ज़ है तो उससे मुक्ति पाना से जुड़े तमाम उपाय करेंगे। नौकरी में परेशानी कम होगी। दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा।

वृष 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक के मन में किसी संबंध को लेकर विश्वासघात का भाव आएगा। पहले किया गया विश्वासघात मन में कष्ट देगा। आज शाम तक जातक के लिए अच्छी खबर आएगी।बाहर ना जाए। नौकरी और बिजनेस में गति मंद रहने वाली है। संबंधों में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

मिथुन 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक अपने अधूरे कार्य पूरे करेंगे। पहले में किए गए प्रयास सराहे जाएंगे। कहीं न कहीं तनाव महसूस होगी लेकिन बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में लोग आपके काम और मेहनत की कद्र करेंगे। बाहर ना जाएं। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कर्क 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक का आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। इच्छित काम पूरे होंगे और धन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का निदान होगा। मन में शांति रहेगी। बिजनेस में धन लगाएंगे। पार्टनरशिप से बचें। मां की सेहत का ख्याल रखें। बाहर के लोगों से दूरी बनाएं।

यह पढ़ें....गजब! एक घर से भी महंगे हैं ये फल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

सिंह 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक के इच्छाओं की पूर्ति होगी। मन में संतुष्टि और सबके साथ एक बहुत अच्छ तालमेल बना रहेगा। बहुत दिनों से कोई इच्छा थी वो पूरी होती नज़र आ रही है।यात्रा के योग है लेकिन जाने से बचें। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। नौकरी व बिजनेस में सामान्य रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

कन्या 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक को वाहन और अग्नि के इस्तेमाल में सावधानी रखने की जरूरत हैं। चोट या दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कई लोग अपने आपको मानसिक रूप से निर्बल महसूस करेंगे। संबंधों में तनाव रहेगा। नौकरी में लोग काम की तरीफ करेंगे।

तुला 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक के लिए जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत करने का समय है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। बहुत बढ़िया तरीके से काम करेंगे। इसका लाभ मिलेगा। ऑफिस जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। परिवार में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता बढेगी।

वृश्चिक 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक भविष्य से जुड़ी नई योजना बनाएंगे। विदेश से जुड़े काम सफल होंगे विदेश के लोगों के प्रति या विदेशी यात्राओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए बिजनेस की शुरुआत ना करें। नौकरी छूट सकती है या मन विचार आएगा। बाहर ना जाए। परिवार और बच्चों का ख्याल रखें।

यह पढ़ें....सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें इससे जुड़ी जानकारी

धनु 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक का समय दोस्तों के साथ समय बिताने का रहेगा। रिश्तों में मजबूती और घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। बहुत दिनों से किसी शुभ समाचार का इंतज़ार कर रहे थे तो वो आज मिलेगा। बाहर ना जाए। नौकरी व बिजनेस में धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में तनाव बढ़ेगा। संभलकर रहें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक का मानसिक तनाव और छोटी परेशानियां परेशान करेगी। किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। बहुत जल्दबाज़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम करेंगे। सेहत का ख्याल रखकर यात्रा करें।

कुंभ 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक को खुशखबरी मिलेगी ।जो आपके दिन को बेहतर बनाएगी। कोई अच्छी खबर मिलेगी और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। धन आगमन का मार्ग बनेगा। बिजनेस व रोजगार के नए साधन मिलेगा। बाहर ना जाएं। सेहत को लेकर सतर्क रहे।

मीन 18 जून दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में दूरदर्शिता और सहज बुद्धि काम आएगी। धन के पीछे अत्यधिक भागना परेशान करेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।

suman

suman

Next Story