×

चंद्रग्रहण के बाद आज चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें 6 जून का राशिफल

माह –आषाढ़ ,तिथि –प्रतिपदा, पक्ष – कृष्ण,वार – शनिवार, नक्षत्र –ज्येष्ठा  ,सूर्योदय – 05:20, सूर्यास्त – 19.05 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

suman
Published on: 6 Jun 2020 1:24 AM GMT
चंद्रग्रहण के बाद आज चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें 6 जून का राशिफल
X

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि –प्रतिपदा, पक्ष – कृष्ण,वार – शनिवार, नक्षत्र –ज्येष्ठा ,सूर्योदय – 05:20, सूर्यास्त – 19.05 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक के आर्थिक मामले में बेहतर बने रहेंगे। दोस्तों से भेंट होगी। कला के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक काम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए काम की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

वृष चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से तनाव महसूस करेंगे, नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत खराब हो सकता है।

मिथुन चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने सेहत पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

कर्क चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और काम में मन लगेगा।खर्च और निवेश बढ़ा हुआ है। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से दोस्ती में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

यह पढ़ें....इस पुराण की इन सरल बातों को मानेंगे तो कभी नहीं होंगे कंगाल, रहेंगे हमेशा मालामाल

सिंह चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

कन्या चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

तुला चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता से काम को संपन्न करना होगा। दोपहर के बाद मन में आशंका के भाव रहेगा, निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ संभव हो तो वाद-विवाद होगा। बाहर ना जाए। सोशल डिस्टेंशिंग का पालन आपके लिए जरूरी है।

वृश्चिक चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक को कानूनी कामों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना पर काम कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विनम्रता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम के बदलाव का ध्यान रखें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों के प्यार से सुख बढ़ेगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

यह पढ़ें.... ये योग बताते हैं शादी के बाद मिलता है अमीर ससुराल, जानें आपकी कुंडली में क्या है…

धनु चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक को सामान्य रहेगा।ऑफिस में काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। घर परिवार में खुशी बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास सफाई का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं। प्रेम साथी धोखा देंगे।

मकर चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक को घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जानें से बचें।

कुंभ चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातक को बिजनेस में लाभ होगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर विश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। क्रिटिएविटी में मन लगेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मीन चंद्रग्रहण के बाद 6 जून दिन शनिवार जातकर को काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों की यात्रा करेंगे। दोस्तों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

suman

suman

Next Story