×

Day Colors Astrology Tips: सप्ताह के 7 दिनों में किस दिन किस रंग के कपड़े पहनें, जानिए किस्मत चमकाने वाला ज्योतिषीय सुझाव

Day Colors Astrology Tips: इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं, सूरज की किरण में भी 7 रंग होते है। ये सात रंग जीवन के रंग हैं। जानते हैं कि सप्ताह के 7 दिनों में हर दिन कौन कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 12 Jan 2023 12:01 PM IST
Day Colors Astrology Tips: सप्ताह के 7 दिनों में किस दिन किस रंग के कपड़े पहनें, जानिए किस्मत चमकाने वाला ज्योतिषीय सुझाव
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Day Colors Astrology Tips:

जीवन में रंगों का बहुत महत्व होता है, जो हर दिन कई रंगों का इस्तेमाल करते हैं। उनका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। उसका असर पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है। हफ्ते में 7 दिन होते हैं, हर दिन का संबंध किसी ना किसी रंग से होता है। कहा जाता है कई रोग भी रंगों द्वारा ठीक किए जा सकते हैं, जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं।

सप्ताह के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है. सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित हैं. देवता की पूजा के आधार पर ही उस दिन के रंग का चयन भी किया जाता है। मान्यता है कि सातों दिन के अनुसार अगर हर दिन खास रंग के कपड़े पहने जाएं तो इससे जीवन में सकारात्मकता आती है। रंगों का यह संयोजन हमारे जीवन में रंग भरता है और हर दिन एक नये दिन का अहसास कराता है। इससे सृजन की क्षमता बढ़ती है।

अलग-अलग रंगों की बात इसलिए की जाती है, क्योंकि दिन का निर्धारण सूर्य की किरणों से होता है। यह सूर्य किरणें सात रंगों की होती हैं, ये सात रंग जीवन के रंग हैं। जानते हैं कि सप्ताह के 7 दिनों में हर दिन कौन कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

सोमवार का रंग

सोमवार के दिन का संबंध चांद से होता है जो शांति और शीतलता का प्रतीक है। भगवान शिव के सोमवार को इस दिन सफेद कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है।

मंगलवार का रंग

मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। इसलिए इस दिन नारंगी या लाल रंग के कपड़े पहनना होता है।

बुधवार का रंग

बुधवार के दिन देवों के देव गणपति का है, जिन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है दूर्वा। इसलिए इस दिन हरे रंग का महत्व है। बुध ग्रह स्वयं भी हरे रंग का होता है, जिन लोगों की वाणी में अवरोध हो या जिनकी वाणी कर्कश हो उन्हें हल्का हरा रंग सूट करेगा। गणेश जी को सबसे ज्यादा प्रिय होता है दूर्वा इसलिए आज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है। बुध ग्रह स्वयं भी हरे रंग का ही होता है। जिन की वाणी कठोर हो उन्हें हल्का हरा रंग का कपड़ा हीं पहनना चाहिए।

गुरुवार का रंग

गुरुवार के दिन गुरुवार देव और साईं बाबा का है। बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला। इस दिन पीले के अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी और पर्पल भी ट्राय कर सकते हैं।

शुक्रवार का रंग

शुक्रवार के दिन यह देवी मां का दिन होता है, इसलिए यह दिन सभी रंगों का मिक्स या प्रिंटेड कपड़ों का होता है। इस दिन विशेष रूप से गुलाबी के सारे शेड्स और रंगबिरंगे फ्लोरल प्रिंटेड परिधान पहने जा सकते हैं।

शनिवार का रंग

शनिवार के दिन शनि देवता को समर्पित इस दिन नीले और काले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग मन के उतार-चढ़ाव का होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए जामुनी, बैंगनी, गहरा नीला और व्यवस्थित दिनचर्या के लिए नेवी ब्लू, स्काय ब्लू उचित रहेंगे।

रविवार का रंग

रविवार के दिन सूर्य की उपासना की जाती है। इस दिन गुलाबी, सुनहरे और संतरी रंग का विशेष महत्व है।




Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

Next Story