×

Dhanteras 2022: इस धनतेरस वाहन खरीदने की कर रहे प्लानिंग, तो जानें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022 Auspicious Time: हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 6 Oct 2022 2:56 AM GMT
Dhanteras Shopping Shubh muhurt 2022
X

Dhanteras Shopping Shubh Muhurt (Image: Social Media)

Dhanteras 2022 Auspicious Time: हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। बता दे धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस पर खरीदारी करना घर में सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य लेकर आता है। धनतेरस पर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।

ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली वाहन खरीदने की सोच रहें तो आप धनतेरस पर खरीद सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको शुभ मुहूर्त की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त पर ही वाहन खरीदना चाहिए। दरअसल पंचांग में ये देखकर गांठ बांद ले कि वाहन खरीदते समय राहुकाल नहीं होना चाहिए, क्योंकि राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है।

वैसे तो आप धनतेरस के दिन पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं लेकिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। दरअसल धनतेरस के दिन खरीदारी जरूर करना चाहिए। बता दे कम से कम बर्तन की खरीदारी तो जरूर ही करनी चाहिए, क्योंकि इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। हालांकि धनतेरस के दिन कई ऐसी चीजें जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। आप धनतेरस के दिन बर्तन, सोना चांदी आदि खरीद सकते हैं। लेकिन इन सभी चीजों को अगर आप शुभ मुहूर्त पर खरीदेंगे तो आपके लिए अति शुभ होगा।

शुभ मुहूर्त समय

दरअसल धनतेरस के दिन राहुकाल का समय शाम 4:30 से 6:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान खरीदारी करने से बचना चाहिए। ऐसे में जो भी इस दिन वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, वह 4:30 से पहले या 6:00 बजे बाद गाड़ी, सोना-चांदी या अन्य खरीदारी कर सकते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story