TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Dhanteras 2023: धनतेरस पर ये काम करने से साल भर होगी धनवर्षा, जानिए क्या करना होगा आपको

Dhanteras 2023: धनतेरस पर अगर आप भी चाहते हैं कि आपको धन लाभ हो और आपकी आर्थिक स्थिति और भी ज़्यादा अच्छी हो तो इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते है। आइये जाने ये क्या हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Nov 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2023 2:07 AM GMT)
Dhanteras 2023
X

Dhanteras 2023 (Image Credit-Social Media)

Dhanteras 2023: 10 नवंबर को धनतेरस है इस दिन माँ लक्ष्मी और भगवान् कुबेर की पूजा का विधान है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कुबेर महाराज को धन और वैभव का देवता माना गया है। जहाँ माता लक्ष्मी धन की देवी हैं वहीँ भगवान् कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। भगवान् कुबेर को देवों के देव महादेव के सेवक में भी जाना जाता है। भले ही धन की प्राप्ति के लिए सभी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं लेकिन साथ में कुबेर देवता की पूजा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही सुख समृद्धि में भी इज़ाफ़ा होता है।

धनतेरस पर ये काम करने से होगी धन वर्षा

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर धनतेरस के दिन विशेष रूप से कुबेर महाराज की पूरे विधि विधान से पूजा की जाये तो घर में धन सम्पति आती है। साथ ही घर में खुशहाली से घर में बरक्कत और खुशनुमा माहौल रहता है। कहते हैं कि अगर धनतेरस से 5 दिन तक आप कुबेर महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है तो घर धन धान्य से भरपूर रहता है। साथ ही लक्ष्मी माँ के साथ साथ कुबेर जी की भी विशेष कृपा होती है।

कैसे करें कुबेर महराज का पूजन

धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की पूजन से आप ये अनुष्ठान शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको शाम के समय प्रदोष काल में सूर्यास्त से 24 मिनट पहले और 24 मिनट बाद तक आपको कुबेर महाराज की पूजा कर सकते हैं। प्रदोष काल 12 महीने रहता है। इसके लिए आपको स्नान आदि से निवृत होकर कुबेर महाराज की प्रतिमा के सामने पूजन विधि शुरू करनी होती है। जिसमे आप कलश स्थापना करें उस कलश में आपको पंच रत्न, पंचगव्य, गौशाला की मिट्टी एक चांदी का सिक्का लेना होगा और इसे रखना होगा। इसके साथ ही आपको इसपर नारियल चढ़ाना होगा।

धनतेरस की पूजा आपको 5 दिन तक करनी होती है। अगर आप कृषक हैं तो आपको कलश को 2 फुट ज़मीन में गाढ देना होगा। इसके साथ ही अगर आप अपने बिज़नेस या घर में समृद्धि लाना चाहते हैं तो कलश को आप अपनी तिजोरी में रखें या फिर जहाँ आपके घर का मंदिर हो वहां इसे स्थापित कर दें। इससे आपको अपने काम या बिज़नेस में लाभ मिलेगा।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story