×

राशि के अनुसार खरीदे सामान, धनतेरस पर मां लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

धनतेरस एक ऐसा पर्व है जिस दिन धनवंतरि माता लक्ष्मी की पूजा के साथ साथ सामान भी खरीदने को शुभ माना जाता है। इस दिन कई प्रकार की तांत्रिक पूजाएं भी की जाती हैं। प्रत्येक कार्य का शुभ मुहूर्त होता है। प्रत्येक राशि के अनुसार कौन सा सामान खरीदें इसका भी नियम होता है। 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को धनतेरस है। रात्रि 07:08 के बाद ही त्रयोदशी है...

suman
Published on: 23 Oct 2019 4:42 AM GMT
राशि के अनुसार खरीदे सामान, धनतेरस पर मां लक्ष्मी आएगी आपके द्वार
X

जयपुर: धनतेरस एक ऐसा पर्व है जिस दिन धनवंतरि माता लक्ष्मी की पूजा के साथ साथ सामान भी खरीदने को शुभ माना जाता है। इस दिन कई प्रकार की तांत्रिक पूजाएं भी की जाती हैं। प्रत्येक कार्य का शुभ मुहूर्त होता है। प्रत्येक राशि के अनुसार कौन सा सामान खरीदें इसका भी नियम होता है। 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को धनतेरस है। रात्रि 07:08 के बाद ही त्रयोदशी है...

ये है धनतेरस का शुभ मुहूर्त, इस मंत्र से करें भगवान धनवंतरि को प्रसन्न

राशिनुसार करें खरीदारी

मेष चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

वृष चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा।

सिंह ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

23अक्टूबर: इन राशियों को रखना होगा वाणी पर नियंत्रण, जानिए पंचांग वा राशिफल

वृश्चिक इलैक्ट्राॅनिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

मकर वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ होगा।

मीन चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।

suman

suman

Next Story