TRENDING TAGS :
Dhanu Rashi 29 August 2021: धनु राशि वालों को ऑफिस में बॉस से होगी परेशानी, जानिए आज का राशिफल
Dhanu Rashi 29 August 2021:धनु राशि वाले जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे।
Dhanu Rashi 29 August 2021
29 August 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : धनु राशि वाले जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। प्यार के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि के जातक को आज बिजनेस में लाभ के योग है।
धनु राशि सेहत ( Health) धनु राशि वाले अपने माता-पिता का ख्याल रखें।
धनु राशि करियर ( Career) धनु राशि के जातक को नौकरी में अधिकारी से परेशानी होगी।
धनु राशि प्यार ( Love) धनु राशि के जातक आज साथी को बुरा भला कहेंगे,इससे रिश्ता खराब होगा।
धनु राशि परिवार (Family) धनु राशि के जातक से परिवार आज सहयोग की उम्मीद न करें
धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि वाले कुत्ते को रोची खिलायें।
धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) धनु राशि जातक के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।