×

Dhanu Rashi 7 February 2025 धनु राशि आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है,जानिए क्या कहता है आज का राशिफल

Dhanu Rashi 7 February 2025 धनु राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Feb 2025 5:45 PM IST (Updated on: 6 Feb 2025 5:45 PM IST)
Dhanu Rashi 7 February 2025 धनु राशि आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है,जानिए क्या कहता है आज का राशिफल
X

7 February 2025 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा. आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा । आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है. आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

धनु राशि धन-संपत्ति: धनु राशि खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
धनु राशि सेहत: धनु राशि शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
धनु राशि करियर: धनु राशि करियर में नए अवसर सामने आएंगे।
धनु राशि प्यार:धनु राशि प्रेम जीवन में उत्साह और सकारात्मकता रहेगी।
धनु राशि परिवार: धनु राशि परिवार में सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
धनु राशि उपाय: धनु राशि गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
धनु राशि पूर्वाभास: धनु राशि किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी।
धनु राशि शुभ अंक व रंग: पीला, 5


राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

Next Story