TRENDING TAGS :
Dharm Gyan Kya Hai: जीवन में कितनी भी परेशानी हो, इन चीजों को कभी न बेचें! वरना दुर्भाग्य देगा दस्तक, जानिए विष्णु पुराण से जुड़ा गुप्त रहस्य
Dharm Gyan in Hindi: ये चीजें ये जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखते हैं। इनको बेचने से नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न हो सकते हैं, सुखी जीवन के लिए ये धार्मिक ज्ञान जरूरी है...
Dharm Gyan in Hindi: विष्णु पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जिसमें जीवन जीने के अनमोल नियम बताए गए हैं। इसमें कई ऐसी बातें लिखी गई हैं, जो व्यक्ति के नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती हैं। इस ग्रंथ में पाँच ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें किसी भी स्थिति में नहीं बेचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और आध्यात्मिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं इन चीजों के बारे में—
धार्मिक ज्ञान जीवन से दुख दूर करने के लिए
गाय का दूध घर की बरकत को रोक सकता है
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और उसका दूध केवल उसके बछड़े के लिए माना गया है। विष्णु पुराण के अनुसार, गाय के दूध को बेचने से घर की समृद्धि में कमी आ सकती है और मानसिक शांति भी प्रभावित हो सकती है। यदि कोई दूध बेचने का व्यवसाय करता है, तो उसे अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान में अवश्य देना चाहिए, ताकि इसका नकारात्मक प्रभाव कम हो जाए।
गुड़ से मिठास नहीं, संकट को दावतगुड़ को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार, इसे बेचना सही नहीं है क्योंकि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मीजी की कृपा बनाए रखता है। यदि किसी को गुड़ देना हो, तो उसे प्रेमपूर्वक भेंट करना चाहिए, न कि पैसे लेकर बेचना। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
श्रीयंत्र का न करें व्यापार
श्रीयंत्र को धन, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है। यह माँ लक्ष्मी की कृपा पाने का माध्यम होता है, इसलिए इसे बेचने की मनाही है। विष्णु पुराण में कहा गया है कि यदि इसे उपहार स्वरूप किसी को दिया जाए, तो इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन इसे बेचने से आर्थिक समस्याएं और दुर्भाग्य आ सकता है।
सरसों का तेल घर की नेगेटिविटी बढ़ा सकता है
सरसों का तेल भोजन और धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाता है, लेकिन इसे बेचना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि सरसों के तेल को व्यापारिक रूप में बेचने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट आ सकते हैं। यदि किसी को तेल देना हो, तो इसे उपहार के रूप में दें, न कि बेचें। ऐसा करने से बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
धर्म से समझौता नहीं करें
विष्णु पुराण में कहा गया है कि अपने धर्म को कभी बेचना नहीं चाहिए। इसका अर्थ है कि व्यक्ति को अपने नैतिक मूल्यों, विश्वासों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह जीवन जीने का एक मार्गदर्शक होता है। धर्म की रक्षा करने से व्यक्ति को आत्मिक शांति और सफलता प्राप्त होती है।
विष्णु पुराण की इन बातों को मानने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती हैं। इनको बेचने से नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है