×

Diwali 2022 Dhanteras par shubh-muhurat : धनतेरस पर ये मुहूर्त है अतिशुभ, खरीद सकते हैं वाहन रहेगा लाभकारी

Diwali 2022 Dhanteras par shubh-muhurat : इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। जो धन प्राप्ति का मार्ग बनाएगा।साथ ही तिगुना फल देगा। इस साल धनतेरस के दिन प्रदोष और धन त्रयोदशी का महायोग है। इस महायोग में शुभ खरीदारी फलदायी है। इस दिन खरीदा वाहन देगा लंबा साथ, जानिए कैसे ?

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Oct 2022 12:44 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2022 12:44 AM GMT)
Diwali 2022 Dhanteras par shubh-muhurat : धनतेरस पर ये मुहूर्त है अतिशुभ, खरीद सकते हैं वाहन रहेगा लाभकारी
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Diwali 2022 Dhanteras par Vahan kharidne ka shubh-muhurat

धनतेरस पर वाहन खरीदने का शुभ-मुहूर्त :

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है। देव धनवन्तरी के अलावा इस दिन, देवी लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर के पूजन की परम्परा है । 22 -23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण, भूमि की खरीदारी करना उन्नतिदायक माना जाता है। इस साल धन त्रयोदशी के दिन खरीदारी के लिए अद्भुत संयोग बन रहा है। इसमें खरीदारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

धनतरेस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा। खरीदारी का मुहूर्त - 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 - 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03 ए एम, अक्टूबर 23 अवधि - 24 घंटे रहेगा।

धनतेरस पूजा मुहूर्त – इस दिन शाम 7.10 - रात 8.24 (22 अक्टूबर 2022) से 23 अक्टूबर 2022 सूर्यास्त समय सायं 17:45 तक रहेगा। इस समय अवधि में स्थिर लग्न 18:46 से लेकर 20:45 तक वृषभ लग्न रहेगा।

धनतेरस पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

23 अक्टूबर 2022, शुभ काल मुहूर्त 18:00 से 19:30 तक, चर काल मुहूर्त 21:00 से 22:30 तक,अमृत काल मुहूर्त 19:30 से 21:00 तक।

कहते हैं कि धनतेरस के दिन खरीदे गए सामान पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। धनतेरस के दिन अगर आप कुछ खरीदते हैं तो उसका शुभ फल आपको साल भर मिलता है। सोना-चांदी या किसी भी चीज की खरीददारी करने के अलावा इस साल धनतेरस के दिन नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इस मुहूर्त में खरीदें

हमेशा शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदना चाहिए। इससे वाहन अधिक समय तक खराब नहीं होता है और लंबा साथ देता है। धनतेरस के दिन सुबह से दोपहर 4.30 बजे तक वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक का समय शुभ रहेगा।

धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि वाहन चर लग्न में ही वाहन खरीदें जाये । इस दिन खरीदे गए वाहन की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद ही इसको चलाना चाहिए। धनतेरस के दिन कार खरीदने के बाद उसमें पीला कपड़ा बांधना चाहिए। इस दिन या किसी भी दिन राहुकाल में नया वाहन न खरीदें। घर की महिला या पुजारी द्वारा वाहन की पूजा करवाएं। कार खरीदने के बाद उसपर स्वस्तिक का चिन्ह अवश्य लगाएं।

धनतेरस पर वाहन के अलावा खरीदें ये सब

धनतेरस के दिन धातु से बनी चीजें जैसे सोना, चांदी, तांबा, पीतल की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा सालों से चली आ रही है। कहते हैं धनत्रयोदशी पर भगवान धनवंतरी हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। शुभ मुहूर्त में इनकी खरीदारी से मां लक्ष्मी स्थायी रूप से घर में निवास करती हैं साथ ही कुबेर देवता प्रसन्न होकर जातक पर धन की वर्षा करते हैं और भगवान धनवंतरी की कृपा से आरोग्य का वरदान मिलता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story